Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुकेश बोले-OPS पर 10 दिन में फैसला, चाहे दो लोगों को न करनी पड़े कैबिनेट बैठक

अग्निहोत्री ने संभाला डिप्टी सीएम का कार्यभार

शिमला। हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पदभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह 11 बजे तो मुकेश अग्निहोत्री ने करीब साढ़े 11 बजे पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस का वादा पूरा होगा। हमने सत्ता में आने के दस दिन के अंदर फैसला लेने का वादा किया है।

शिमला रिज पर सुक्खू ने सीएम व अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

जल्द अगर मंत्रिमंडल का गठन नहीं होता है तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठक कर इस पर कोई निर्णय लेंगे। केवल दो लोग भी कैबिनेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चलेगी दौड़ेगी और परफॉर्म भी करेंगी, कोई परिंदा इस पर चोंच नहीं मार सकता है। जो भी वादे किए गए हैं, पूरे किए जाएंगे। प्रियंका गांधी और राजीव शुक्ला से मीटिंग हुई हैं। हर वादा पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

बता दें कि हिमाचल में पहली बार इस बार डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले कोई डिप्टी सीएम नहीं रहा है। कांग्रेस ने हिमाचल में डैमेज कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम का पद दिया है। मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम बने हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुख्यमंत्री बोले- सुविधाओं से वंचित विद्यार्थियों के लिए तैयार होगी योजना

टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम का किया दौरा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में टूटीकंडी स्थित बालिका आश्रम का दौरा कर बालिकाओं को मिठाइयां वितरित कीं। आश्रम की बालिकाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुविधाओं से वंचित विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार करेगी, ताकि वे निर्बाध अपनी इच्छा के अनुरूप उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने बालिकाओं को एक लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाली बालिकाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आश्रम का उचित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने को विस्तृत योजना तैयार की जाए।

उन्होंने इस आश्रम की बालिकाओं की प्रतिभा की भी सराहना की और अधिकारियों को उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सकें और राष्ट्र विकास में योगदान देने में सक्षम हो पाएं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, इंद्रदत्त लखनपाल, सुंदर सिंह ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, संजय अवस्थी एवं सुरेश कुमार, पूर्व विधायक सोहन लाल, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त निदेशक एकता काप्टा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

शपथ से पहले होली लॉज पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह से मिले

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबी माथापच्ची के बाद आखिर मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की औपचारिक घोषणा भी हो गई है। इनके अलावा प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचीं। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

इससे अलावा सुक्खू और प्रतिभा सिंह के समर्थकों का हंगामा अभी भी जारी है। एक गुट विधानसभा  के बाहर तो दूसरा गुट चौड़ा मैदान में नारेबाजी कर रहा है। विधानसभा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही सीएम पद को लेकर घमासान मचा हुआ था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी सीएम पद की दावेदारी कर रही थीं।

IND VS BAN 3rd ODI : ईशान किशन ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

हालांकि, प्रतिभा के सांसद होने की वजह से उनके चेहरे को लेकर माथापच्ची ज्यादा हो रही थी। इसे देखते हुए प्रतिभा गुट ने कहा कि अगर प्रतिभा नहीं तो फिर मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बना दिया जाए।

शिमला में शुक्रवार देर रात तक चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था जिसके बाद पार्टी हाईकमान को सीएम चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया और आज शाम को फिर से  विधायक दल की बैठक बुलाई गई।

हिमाचल : हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने वाला विधेयक संसद में पास 

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : मुख्यमंत्री को लेकर हाईकमान के पाले में गेंद, बैठक में नहीं बनी सहमति

सिंगल लाइन एजेंडा हाईकमान को भेजने का निर्णय
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री चेहरे के चयन को लेकर मचे घमासान के बीच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शुक्रवार देर शाम को नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त, तजेंद्र पाल बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं।
हिमाचल में 24 हजार 961 ने दबाया नोटा बटन, 261 पोस्टल बैलेट से आए
बैठक में किसी भी चेहरे पर सहमति नहीं बन पाई है, जिसके बाद सिंगल लाइन एजेंडा हाईकमान को भेजने का निर्णय लिया। अब हाईकमान तय करेगा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार का मुख्यमंत्री कौन होगा?
बैठक के बाद हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि बैठक में 40 विधायक शामिल हुए। सभी  ने पार्टी हाईकमान को अधिकृत किया सीएम को चुनने के लिए। यह प्रस्ताव मुकेश अग्निहोत्री लेकर आए और इसका समर्थन सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। ऑब्जरवर अपनी रिपोर्ट हाई कमान के सामने कल रखेंगे, जिसके बाद विधायक दल के नेता चुन लिया जाएगा।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम दौड़ में कितना आगे हॉली लॉज, इस बार क्या रहेगा सत्ता का केंद्र?

प्रतिभा सिंह ने साफ कहा-हाईकमान करेगा फैसला

शिमला। हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। आठ दिसंबर को नतीजों के बाद इसकी तस्वीर कुछ हद तक साफ हो पाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में इस बार मुख्यमंत्री पद का नया चेहरा होगा। वहीं, भाजपा में काफी हद तक स्थिति साफ है। अगर कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो हिमाचल का मुख्यमंत्री नया चेहरा होगा और भाजपा रिवाज बदलने में कामयाब रहती है तो जयराम ठाकुर दूसरी बार शपथ ले सकते हैं।

शिमला रिज पर नुक्कड़ नाटक और रैली से एड्स पर जगाई अलख

बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई है। अब 8 दिसंबर को नजीते निकलने हैं। अभी नतीजों को सात दिन का समय बचा है। कांग्रेस में अगर मुख्यमंत्री चेहरे की बात करें तो अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। हालांकि, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर आदि नेता इस दौड़ में शामिल माने जा सकते हैं। वहीं, इस बार हॉली लॉज का क्या रोल रहेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा। पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को दिल्ली से लौटने के बाद हॉली लॉज में पत्रकारों ने हॉली लॉज के मुख्यमंत्री दौड़ में कितना आगे होने के बारे सवाल पूछा तो उन्होंने साफ कहा है कि हमने न तो सीएम पद के लिए दौड़ लगाई है और न किसी और पद के लिए। हम विश्वास करते हैं लोगों की सेवा पर।

कांगड़ा: महाराष्ट्र के डॉक्टर की हादसे में मौत-टांडा में कर रहे थे पढ़ाई

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पहले 60 साल स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने निष्ठा और ईमानदारी से हिमाचल के लोगों की सेवा की है। इसलिए बार बार लोग उनको चुनते थे। हमने भी जो उनसे सीखा है, उसी भक्तिभाव और श्रद्धा से लोगों की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के लिए चुनकर आने वाले विधायकों से भी राय ली जाती है। क्या उनका कहना होगा और क्या वे चाहते हैं इस बात को हाईकमान एहमियत देगा। आखिर में फैसला हाईकमान पर छोड़ा जाएगा कि आप फैसला करें, लोग क्या चाहते हैं, लोग किसको चाहते हैं कि किसे हिमाचल की बागडोर को सौंपा जाए।

Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम कभी भी किसी पद के पीछे नहीं हैं। न ही हम दौड़ लगाने में विश्वास रखते हैं। हमारे परिवार को जब भी कोई जिम्मेदारी दी है और चुनाव लड़ने के लिए कहा है तो पार्टी के लिए हर चुनौती को स्वीकार किया है। उसे कभी भी किसी पद की लालसा से स्वीकार नहीं किया है। पार्टी को मजबूत करने के लिए स्वीकार किया है। हम पद को एक जरिया देखते हैं लोगों की सेवा करने के लिए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें