-
Himachal Latest
-
Trending News
शिमला। हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों चार फीसदी डीए की किश्त को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 से महंगाई भत्ते की 4 फीसदी किस्त मिलेगी। जो कि मई की सैलरी के साथ देय होगी।
एक जुलाई 2022 के बाद का एरियर खाते में डाला जाएगा। इसके लिए अलग से आदेश जारी होंगे।
आदेशों में लिखा गया है कि 1 जुलाई 2022 के बाद से अर्जित बकाया का भुगतान खाते में अलग-अलग आदेशों द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाएगा।
चार फीसदी किश्त मिलने के बाद कर्मचारियों का डीए 34 से 38 फीसदी हो गया है। बता दें कि बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों को चार फीसदी डीए की किश्त देने की घोषणा की थी।
शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से पेंशनर्स की देनदारियों को जल्द देने की मांग की है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात कर पेंशनर्स के मसलों को हल करने के लिए जेसीसी गठन की मांग की है।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आत्मा राम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द जेसीसी का गठन करने की बात कही है। उन्होंने मांग की है कि छठे वेतन आयोग के लाभ का बकाया 80 फीसदी पेंशनभोगियों को दिया जाए।
महंगाई भत्ते (डीए) की 8 फीसदी किस्त लंबित है। आगे त्योहार आ रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही पेंशनर और कर्मचारियों को डीए की किस्त देगी। 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए पेंशनर की पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा किया जाए। सात हजार के करीब पेंडिंग केस हैं।
एसोसिएशन की मांग है कि हर जिले में डीसी के साथ जेसीसी की बैठक होने की मांग थी, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस बारे आदेश दे देंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 11 करोड़ 30 लाख दिया है। आगे भी मदद की जरूरत होगी, दो एसोसिएशन दान देगी।
उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस स्टेट लेबल पर मनाया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। कहां आयोजित किया जाएगा, जल्द निर्णय लिया जाएगा।
शिमला। हिमाचल में कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए की किस्त मिलेगी। इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। यह किस्त एक जनवरी 2022 से देय है। डीए की तीन फीसदी किस्त कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ मई में मिलेगी।
साथ ही 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2023 तक एरियर जीपीएफ खाते में मई 2023 सैलरी के साथ जून में देय होगा। इस खाते पर ब्याज 1 जून 2023 से अर्जित होगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर नकद मिलेगा। एनपीएस कर्मचारियों का एरियर भी जीपीएफ में जाएगा।
बता दें कि हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया था। लंबे समय से डीए की किस्त का इंतजार कर रहे हिमाचल के कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया था।
हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति के काजा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की थी। इसको लेकर आज आदेश जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से 34 फीसदी हो गया है।