शिमला। हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों चार फीसदी डीए की किश्त को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2024 से महंगाई भत्ते की 4 फीसदी किस्त मिलेगी। जो कि मई की सैलरी के साथ देय होगी।
हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन
एक जुलाई 2022 के बाद का एरियर खाते में डाला जाएगा। इसके लिए अलग से आदेश जारी होंगे।
आदेशों में लिखा गया है कि 1 जुलाई 2022 के बाद से अर्जित बकाया का भुगतान खाते में अलग-अलग आदेशों द्वारा निर्धारित तरीके से किया जाएगा।
कैबिनेट बैठक से अचानक निकले रोहित ठाकुर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री लाए वापस
चार फीसदी किश्त मिलने के बाद कर्मचारियों का डीए 34 से 38 फीसदी हो गया है। बता दें कि बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कर्मचारियों को चार फीसदी डीए की किश्त देने की घोषणा की थी।