Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: 3 फीसदी डीए की किस्त और एरियर को लेकर बड़ी अपडेट

मई के वेतन के साथ मिलेगी, जून में खाते में डलेगा एरियर

शिमला। हिमाचल में कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए की किस्त मिलेगी। इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। यह किस्त एक जनवरी 2022 से देय है। डीए की तीन फीसदी किस्त कर्मचारियों को अप्रैल के वेतन के साथ मई में मिलेगी।

Good News: हिमाचल में आम की 6 नई किस्में तैयार, मालामाल होंगे बागवान

साथ ही 1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2023 तक एरियर जीपीएफ खाते में मई 2023 सैलरी के साथ जून में देय होगा। इस खाते पर ब्याज 1 जून 2023 से अर्जित होगा। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर नकद मिलेगा। एनपीएस कर्मचारियों का एरियर भी जीपीएफ में जाएगा।

Breaking : सीएम सुक्खू की बड़ी बात – हिमाचल में नहीं होंगी शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति

 

बता दें कि हिमाचल दिवस के मौके पर सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया था। लंबे समय से डीए की किस्त का इंतजार कर रहे हिमाचल के कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए की किस्त देने का ऐलान किया था।

हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति के काजा में राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की थी। इसको लेकर आज आदेश जारी कर दिए हैं। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से 34 फीसदी हो गया है।

कष्ट निवारण मां बगलामुखी : सच्चे मन से जो आए मनचाहा फल पाए

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *