केलांग में करीब एक फीट बर्फबारी रिकॉर्ड
मौसम अलर्ट : डीसी कांगड़ा ने जारी की एडवाइजरी, इन नंबर पर करें संपर्क
हिमाचल बजट : शादी सहित अन्य समारोह के लिए डिपुओं से खरीद सकेंगे सरसों तेल और रिफाइंड
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी तक बर्फबारी देखने को नहीं मिली है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी होने पर उससे निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इसी दिशा में सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा पहली बार शिमला के आरटीओ के पास कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन प्लांट स्थापित किया है, जिसका पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुभारंभ किया। बर्फबारी होने पर सड़कों में कैल्शियम क्लोराइड का छिड़काव किया जाएगा, जिससे बर्फ तुरंत पिघल जाएगी।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बर्फबारी के कारण सड़कें बर्फ से जाम हो जाती हैं और बर्फ को हटाने के लिए भी काफी पैसे खर्च हो जाते हैं, जिसमें भ्रष्टाचार भी होता है।
इससे निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कैल्शियम क्लोराइड ब्राइन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है, जिसके छिड़काव से बर्फ तुरंत पिघलेगी और पैसे की बचत के साथ साथ भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। शिमला के बाद लोक निर्माण विभाग इस तरह के प्लांट अन्य बर्फबारी वाले स्थानों में भी स्थापित करेगा।
शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सरकार सत्ता में आते ही एक्शन मोड में है। सरकार ने बीजेपी सरकार के 1 अप्रैल 2022 के बाद लिए के निर्णयों पर अपना चाबुक चला दिया है। सरकार ने स्वास्थ्य, राजस्व, वन, लोक निर्माण और कृषि विभाग के कई कार्यालयों को इस बात का हवाला देते हुए बंद कर दिया हैं कि यह चुनावी फायदे के लिए बिना बजट के खोले गए हैं, जबकि भाजपा इसे बदले की राजनीति बता रही है।
भाजपा ने सड़कों पर उतरकर इसका विरोध शुरू कर दिया है। भाजपा जिला शिमला इकाई ने आज इसके विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने उपायुक्त शिमला के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जनमत दिया। बावजूद इसके सरकार जनता के विरोध में कार्य कर रही है। जनता हितैषी कार्य करने के बजाय कांग्रेस सरकार जयराम सरकार द्वारा जनता के हित में लिए गए निर्णयों को डि-नोटिफाई कर रहे है। कैबिनेट का गठन अभी तक नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 307 से अधिक कार्यालयों को बंद कर दिया है। विपक्ष इसे बर्दाश्त करने वाला नहीं है। बीजेपी पूरे प्रदेश में आज धरना प्रदर्शन व ज्ञापन दे रही है। यह एक सांकेतिक धरना है, आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी वादे पूरे करने के लिए हमारी सरकार द्वारा जनता की मांग पर खोले गए या अपग्रेड किए गए संस्थान को बंद कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, कतई न्यायसंगत नहीं है।
हिमाचल जैसे राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं जितनी ज्यादा और जितनी नजदीक मिलें, उतनी ही अच्छी बात है। मगर जनता को घर के पास अच्छी सुविधाएं मिलना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा।
उन्होंने कहा हिमाचल में हाल ही में बनी कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना से काम करने के आज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसके लिए प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। जल्द भाजपा प्रदेश हित में जनता के साथ सड़कों पर उतर कर कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी और अगर ज़रूरत पड़ी तो न्यायालय में भी इस विषय को मज़बूती से उठाएगी।
बता दें कि सुक्खू सरकार ने पूर्व जयराम सरकार में खोले गए कई दफ्तर और स्वास्थ्य संस्थान डि नोटिफाई कर दिए हैं। इसमें बिजली बोर्ड, पीडब्ल्यूडी और हेल्थ विभाग आदि के कार्यालय शामिल हैं। सुक्खू सरकार ने 1 अप्रैल 2022 के बाद की घोषणाओं पर रिव्यू करने की बात कही है। ऐसे में करीब 150 ऑफिस बंद होंगे।