Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

लाहौल स्पीति में बर्फबारी, सड़कों पर थमे पहिए- खुद बर्फ हटाते दिखे पुलिस कर्मी

केलांग में करीब एक फीट बर्फबारी रिकॉर्ड
केलांग। हिमाचल में सोमवार को भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में सबसे अधिक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जिला के बाकी हिस्सों में भी अच्छी बर्फबारी देखने को मिली है। इससे कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है।
लाहौल स्पीति पुलिस द्वारा जारी अपडेट के अनुसार केलांग में बर्फबारी हो रही है। करीब एक फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड की जा चुकी है। इसके चलते सड़क मार्ग ब्लॉक हो गए हैं। काजा में 4 इंच बर्फबारी हुई और सुमदो में हल्की बर्फबारी हो रही है।
मौसम अलर्ट : डीसी कांगड़ा ने जारी की एडवाइजरी, इन नंबर पर करें संपर्क
काजा और सुमदो क्षेत्रों में सड़क मार्ग सुचारू हैं।  उदयपुर में करीब 1 से दो फीट, तिंदी में 5 इंच, सिस्सु में करीब एक फीट, रोहतांग अटल टनल नोर्थ पोर्टल में  करीब 1.6 फीट और साउथ पोर्टल में करीब 3.6 फीट बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। उक्त क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है और सड़क मार्ग बंद हैं।
अपडेट के अनुसार अटल टनल रोहतांग नोर्थ पोर्टल से दारचा, दारचा से सरचू, दारचा से शिंकुला मार्ग बर्फबारी के चलते बंद है। तिंदी से खाडू नाला सड़क मार्ग भी बंद है। ग्राम्फू से लोसर सड़क मार्ग पर भी पहिए थमे हुए हैं। सुमदो से लोसर सड़क 4 बाई 4 वाहनों के लिए खुली है।
बर्फबारी के अलर्ट के चलते लाहौल स्पीति पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस स्टेशन काजा के पुलिस कर्मी खुद बर्फ हटाकर रास्ता खोलते नजर आए। लाहौल स्पीति पुलिस के फेसबुक पेज पर एक वीडियो डाला गया है, जिसमें बर्फबारी के बीच पुलिस कर्मी बर्फ हटाकर गाड़ी के लिए रास्ता बना रहे हैं।

हिमाचल बजट : शादी सहित अन्य समारोह के लिए डिपुओं से खरीद सकेंगे सरसों तेल और रिफाइंड

 

 

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती
हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

हिमाचल बजट : SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

हिमाचल बजट : कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का ऐलान, एरियर पर भी बड़ी अपडेट

हिमाचल में बहुत भारी बर्फबारी का अलर्ट, बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना

हिमाचल बजट : ‘हिमकेयर’ और ‘सहारा’ योजना को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल बजट : पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ी, डाइट मनी में भी बढ़ोतरी
हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

हिमाचल बजट : 6 हजार नर्सरी टीचर की होगी भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका

हिमाचल बजट : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24