9 और 10 मई को खराब रहने का अनुमान
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाजों ने किसानों और बागवानों को चिंता में डाला है। कई क्षेत्रों में गेहूं कटाई का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को भी मौसम कुछ जगहों पर थोड़ा खराब रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की 4 मई, 2024 की अपडेट के अनुसार आज यानी शनिवार को एक दो स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 5, 6, 7 और 8 मई को मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ बना रह सकता है।
हिमाचल : ड्राइंग टीचर ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा के साथ की शर्मनाक हरकत
हालांकि, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 9 मई को एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। 9 और 10 मई को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रह सकता है। ये दो दिन एक दो स्थानों पर आंधी, तूफान के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है।
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ शिकायत
हिमाचल में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई है। भरमौर, केलांग और चंबा में बारिश रिकॉर्ड की गई है। तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
HPPSC : रिसर्च ऑफिसर, असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर अपडेट
अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिक तापमान सामान्य से नीचे रहे हैं। शनिवार को कुकमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को पांवटा साहिब का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था।