Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल: गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मैदानी क्षेत्रों में अब नहीं बारिश के आसार

ewn24news choice of himachal 05 Mar,2023 11:29 pm

    दो दिन पूरे हिमाचल में साफ रहेगा मौसम

    शिमला। हिमाचल में फरवरी माह में ही तापमान ने तेवर कड़े करने शुरू कर दिए थे। मार्च माह में भी तापमान बढ़ रहा है। हिमाचल में अभी तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। आगे भी तापमान में इजाफा होने की संभावना है। इसलिए गर्मी के लिए तैयार रहें। खासकर मैदानी क्षेत्रों के लोग।

    क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में 11 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 6 और 7 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना के बाद 8 और 9 मार्च को मौसम बिगड़ने का अनुमान है। सात मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
    लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

    मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आते ये क्षेत्र

    हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्र आते हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिमला, कुल्लू, मंडी(ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर), चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी और चंबा मेन, सोलन और सिरमौर जिलों के अधिकतर क्षेत्र पड़ते हैं।

    मैदानी क्षेत्रों में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के नूरपुर, ज्वालामुखी, देहरा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की व कुनिहार व सिरमौर के नाहन व पांवटा साहिब का कुछ क्षेत्र आता है।
    शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather