18 जून तक बिगड़ा रह सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल में 13 और 14 जून को मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों पर अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 18 जून तक कुछ और अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है।
हिमाचल में पिछले 24 घंटे में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम सामान्य से कम रहे हैं।
TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी