Breaking News

  • हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
  • बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं फेल को भी मौका
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित
  • भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, मिलेगी अच्छी सैलरी
  • हिमाचल मौसम अपडेट : रात 9 बजे तक कहां तेज बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान, जानें
  • मंडी की बोर्ड टॉपर अलीशा बनीं एक दिन की उपायुक्त, सुनीं जनसमस्याएं
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानों और उप-प्रधानों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाई
  • नूरपुर में बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार
  • ज्वालामुखी : रैंखा के मत्याल के साहिल सेना में बने लेफ्टिनेंट, रविवार को पहुंचेंगे गांव
  • हरिपुर में Krsnaa Lab का कारनामा, लड़के को बना दिया लड़की, पेरेंट्स कंफ्यूज

मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर भूस्खलन, बनाला के पास मार्ग अवरुद्ध

ewn24news choice of himachal 11 Jun,2023 8:17 pm

    औट से पुलिस जवान मौके पर तैनात

     

    मनाली। औट टनल के पास बनाला में मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर रविवार को भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से मलबा गिरने के कारण मार्ग बाधित हो गया है। भूस्खलन के चलते हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लगा है। मार्ग को बहाल होने में दो से तीन घंटे का समय लगेगा।

    मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली का रुख कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें सड़क पर लगी हैं। रात को हुई भारी बारिश के बाद आज सुबह करीब 11.30 बजे अचानक पहाड़ से मलबा व पत्थर सड़क पर आ गिरे।

    गनीमत यह रही कि उस समय कोई गाड़ी वहां से नहीं गुजर रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मलबे को हटाने के लिए एनएचएआई की मशीनरी मंगवाई गई है। वहीं औट से पुलिस जवान मौके पर तैनात हैं। जाम लगने के कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है। बड़े पत्थरों के गिरने के कारण मलबे को हटाने में दो से तीन घंटे का समय लग सकता है। लोगों का कहना है कि छोटे पत्थर भी बीच-बीच में गिर रहे हैं।


    लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर


    चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा


    हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather