Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

विक्रमादित्य बोले-हिमाचल देवभूमि, महाराष्ट्र नहीं बन सकता-मजबूत है सरकार

ewn24news choice of himachal 06 Jul,2023 7:56 pm

    बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर किया पलटवार

     

    शिमला। भाजपा हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही है। हिमाचल देवभूमि है, यहां भाजपा के कोई मनसूबे पूरे नहीं होने वाले हैं। यह बात शिमला में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा नेताओं के द्वारा की जा रही बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कही।
    हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा नेता अपनी बेतुकी बयानबाजी से हिमाचल में भी देश के कुछ राज्यों की तरह राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल देवभूमि है। हिमाचल महाराष्ट्र नहीं बन सकता। यहां सुखविंदर सुक्खू की मजबूत सरकार है। भाजपा द्वारा प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज प्रदेश पर छोड़ा गया है। बावजूद इसके हर विभाग काम कर रहा है। विपक्ष जल्दबाजी में है। सरकार को बने हुए छह महीने ही हुए हैं। कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी और फिर जीतकर सत्ता में आएगी।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल के आर्थिक हालातों के लिए भाजपा की पूर्व सरकार दोषी है। प्रदेश का भाजपा नेतृत्व अगर हिमाचल का हित चाहता है तो प्रदेश के हक की आवाज सरकार सहित केंद्र के समक्ष उठाए।
    हमीरपुर : किसान 15 से पहले करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा

    वहीं, प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा लोकतंत्र प्रहरी योजना को बंद करने के बाद राज्यपाल द्वारा मंजूरी न मिलने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस योजना से प्रदेश पर तीन करोड़ से ज्यादा बोझ पड़ रहा था। इस योजना का लाभ ऐसे लोगों को दिया जा रहा था, जिनका स्वतंत्रता के लिए कोई योगदान नहीं है। प्रदेश के बाहरी लोगों के साथ ही ऐसे लोगों को इसका लाभ भाजपा सरकार दे रही थी, जो करोड़पति हैं। सरकार ने इसे बंद किया है। उम्मीद है राज्यपाल इसे जल्द स्वीकृति देंगे।
    शिमला में कार्यक्रम रद्द कर हरोली पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, बारिश से नुकसान का लिया जायजा



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather