Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला में कार्यक्रम रद्द कर हरोली पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, बारिश से नुकसान का लिया जायजा

ewn24news choice of himachal 06 Jul,2023 3:58 am

    जिला प्रशासन को तुरंत राहत कार्य चलाने के निर्देश

     

    ऊना। भारी बारिश के चलते ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र में कहर बरपाया है। अनेक गांव में पानी घरों में घुस गया। खेतों और सड़कों का नुकसान भी हुआ है। हरोली में बारिश के कहर के बाद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए और हरोली पहुंच गए। ऊना जिला में पहली बारिश से करीब विभिन्न विभागों का 2 करोड़ का नुकसान आंका गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पानी के तेज बहाव का आना चिंता का विषय है। लोगों को भी चिंतित करता है। हम भी चिंतित हैं। इसे व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।
    हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हरोली से विधायक हैं। हरोली विधानसभा क्षेत्र में बारिश से पानी के तेज बहाव से जिस प्रकार से नुकसान हुआ, उन्हें लोगों के फोन आ रहे थे। ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री ने बैठकों को रद्द कर अपने लोगों के बीच आने को प्राथमिकता दी। मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली पहुंचते ही बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जिला प्रशासन को तुरंत राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए, जो सड़कें बंद हुई थीं, उन्हें खोलने के निर्देश दिए।

    मुकेश अग्निहोत्री ने निरीक्षण करते हुए लोगों से मुलाकात की और कहा कि सरकार जनता की है, चिंता ना करें, किसी को भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार साथ खड़ी है। मुकेश ने कहा कि जिला में करीब 2 करोड़ का नुकसान अभी तक रिपोर्ट किया गया है।
    IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

    उन्होंने कहा कि बारिश एक प्राकृतिक आपदा है। इस पर इस बार जिस प्रकार से यह पहली बारिश ने नुकसान किया है, पानी तेज बहाव में आया है, इसने सतर्क होने का अवसर भी दिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग भी सतर्क रहें, बारिश के समय कोई भी जोख़िम ना लें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं हर गांव में जहां-जहां नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट ली जाए और यथासंभव उस पर कार्रवाई की जाएगी।

     

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि करीब 15 सौ करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी का तटीयकरण हुआ है और बहुत बड़ा भूमि का हिस्सा कृषि योग्य बना है। उन्होंने कहा कि बारिश का तेज बहाव आना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि इस चैनेलाइजेशन को भी मजबूत रखना होगा ,क्योंकि स्वां के पानी को यही तटीयकरण चैनेलाइज कर रहा है।
    कुल्लू : कार और बाइक चोरी मामले के आरोपी धरे, चंबा और यूपी निवासी

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो अब नुकसान हुआ वह सहायक खड्डों के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि इनका चैनेलाइजेशन भी होना है। इसकी रिपोर्ट भी बनी है। इस मसले को और अधिक तेजी के साथ आगे उठाया जाएगा ताकि यह चैनेलाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी हो।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश भी दिए गए हैं कि जिला भर में जहां-जहां भी पानी तेज बहाव में रिहायशी इलाकों में आया है, घरों में आया है, उसके क्या कारण है इसका भी आंकलन किया जाए ?


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather