Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

एसपी पुलिस जिला नूरपुर ने दी जानकारी

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज गति से चला हुआ है। नशा तस्करों को पकड़ा ही नहीं जा रहा बल्कि उनकी संपत्ति को भी सीज किया जा रहा है। पुलिस जिला नूरपुर ने पिछले दो तीन साल में 9.87 करोड़ रुपए की संपत्ति को सीज किया गया है।

HPSSC परीक्षाओं के रिजल्ट को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही यह बात-पढ़ें

 

करीब 3.25 करोड़ रुपए कैश रिकवर कर सरकारी खजाने में जमा करवाया है। करीब तीन करोड़ रुपए का चिट्टा पकड़ा है। पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर से गठन से अब तक क्षेत्र में एनडीपीएस के 94 केस दर्ज हुए हैं।

इसमें 3.40 किलोग्राम चिट्टा पकड़ा है। दो तीन मामलों में तो पुलिस ने बड़ी खेफ बरामद की है। एक मामले में 1 किलो से अधिक चिट्टा और एक करोड़ रुपए पकड़े हैं। इससे यह लगता है कि कई बड़े सप्लायर को पकड़ा गया है।

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

 

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को पकड़े जाने के बाद उनकी संपत्ति की जांच की गई। एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 68 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। इस साल तीन मामलों में 2.92 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है। दो तीन दिन पहले 1 करोड़ 74 लाख की संपत्ति सीज हुई है। इस मामले में 27 लाख आरोपी के खाते में थे। इसके अलावा वाहन आदि को सीज किया गया।

ओडिशा : तीन ट्रेनों में टक्कर, 233 की गई जान-900 घायल, कम पड़ गए अस्पताल

एसपी अशोक रतन ने बताया कि जब से पुलिस जिला नूरपुर बना है तब से 3.25 करोड़ कैश की रिकवरी कर उसे सरकारी खजाने में जमा करवाया है। पुलिस जिला नूरपुर में नशा तस्करों की अब तक 9.87 करोड़ रुपए पापर्टी दो तीन साल में सीज हुई है। कंफर्म करके संपत्ति को अटैच कर दिया गया है।

एसपी ने कहा कि अगर हम किसी नशा तस्कर को पकड़ते हैं और साथ साथ उनकी संपत्ति को भी अटैच करते हैं तो नशे के छेड़े अभियान में सफलता मिलेगी और मिल भी रही है। आने वाले समय में नशा तस्करों पर और अधिक सख्ती बरती जाएगी।

धूप खिलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में आई मुसीबत, धंसी सड़क-पड़ी दरारें

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में कमरे का किराया हुआ डबल-जानिए नया रेट

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *