Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार-पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

अगले तीन से चार दिन साफ रहेगा मौसम

शिमला। हिमाचल में लोगों को बारिश और बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। हिमाचल में अगर मौसम की बात करें तो अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। 26 के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जोकि 28 और 29 के आसपास ज्यादा सक्रिय हो सकता है। ऐसे में हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला, मंडी कुल्लू, चंबा, कांगड़ा के अधिकतर हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो न्यू ईयर पर पर्यटकों को बर्फ का दीदार हो सकता है।

हिमाचल: 1 अप्रैल के बाद सृजित व अपग्रेड स्वास्थ्य संस्थान भी डि-नोटिफाई

 

हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम है। हालांकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू व मंडी व शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में 25 रात या 26 को हल्की बर्फबारी हो सकती है। राजधानी शिमला बर्फबारी की संभावना न के बराबर है। शिमला में क्रिसमस पर बादल आ सकते हैं। हिमाचल में तापमान काफी कम चल रहे हैं।  प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बिलासपुर, मंडी, ऊना, हमीरपुर और सोलन के नीचले क्षेत्रों में धुंध परेशान कर सकती है। बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में शीतलहर देखने को मिल सकती है।

सुक्खू सरकार का एक और बड़ा एक्शन, न्यू बिजली बोर्ड डिवीजन डी-नोटिफाई

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम के साफ रहने की संभावना है, लेकिन दिसंबर माह के आखिरी दिनों में कई हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। 28 दिसम्बर से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे नए साल पर प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं, जिससे ठंड काफी बढ़ गई हैं। प्रदेश के निचले जिलों में इस दौरान मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना में धुंध छाई रहेगी, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: क्रिसमस पर बर्फबारी की बन रही संभावना- पर फायदा नहीं

24 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का है अनुमान
शिमला। हिमाचल में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना काफी कम है। हालांकि 25 और 26 दिसंबर को कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 25 और 26 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के उपरी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना बन रही है। पर प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में बर्फबारी की संभावना नहीं है।

बता दें कि हिमाचल में नवंबर माह में अच्छी बर्फबारी हुई थी। इससे उम्मीद लगाई जा रही थी दिसंबर में भी बर्फबारी अच्छी होगी। पर इस माह अब तक निराशा ही हाथ लगी है।

हिमाचल में 24 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सूखी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर सुबह के समय मध्यम और घना कोहरा और मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर शीतलहर परेशान कर सकती है। इसके लिए 24 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में घना और सुंदरनगर में हल्का कोहरा देखा गया है। हिमाचल में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेल्फ मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिसंबर माह में अब तक बारिश की बात करें तो सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में 0 मिलीमीटर बारिश हुई है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: क्रिसमस पर भूल जाएं बर्फबारी, पांच दिन येलो अलर्ट

25 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अभी तक सूखी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहीं, क्रिसमस पर भी बर्फबारी को भूल ही जाएं। क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

वहीं, हिमाचल में 23 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी हुआ है। येलो अलर्ट कोहरे और शीतलहर को लेकर जारी किया गया है। मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। साथ ही मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा देखा गया और सुंदरनगर में हल्का कोहरा छाया। औसत न्यूनतम तापमान निचली पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों के लिए सामान्य से कम था और मध्य पहाड़ियों और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के लिए तापमान अधिक था। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Microsoft-Word-Weather_Forecast_Bulletin_Hindi-19.12.2022.pdf” title=”Microsoft Word – Weather_Forecast_Bulletin_Hindi 19.12.2022″]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल में एक नेशनल हाईवे और आठ संपर्क मार्ग बंद-जानिए कारण

24 घंटे में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई

शिमला। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के चलते अभी तक एक नेशनल हाईवे और आठ सड़कों पर वाहनों के पहिए थमे हुए हैं। लाहौल-स्पीति में सब डिवीजन उदयपुर में दो, स्पीति में एक, कुल्लू में सब डिवीजन कुल्लू में एक सड़क बंद है, साथ ही बर्फबारी के चलते रोहतांग पास नेशनल हाईवे तीन पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।

नई दिल्ली से कल शिमला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

चंबा जिला के सब डिवीजन सलूणी और पांगी में एक-एक रोड बंद पड़ा है। कांगड़ा जिला के सब डिवीजन धर्मशाला और कांगड़ा में एक-एक सड़क ठप पड़ी है। पिछले 24 घंटे में तीन जगह आग लगने की घटनाएं हुई हैं। यह सब डिवीजन मनाली, लाहौल स्पीति के उदयपुर और शिमला के सब डिवीजन शिमला में हुई हैं।

हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला का 8.3, सुंदरनगर का 0.5, भुंतर का 1.2, कल्पा का 0.6, धर्मशाला का 9.2, ऊना का 2.6, नाहन का 8.5, केलांग का -4.6, पालमपुर का 5.5, सोलन का 2.3, मनाली का 2.0, कांगड़ा का 6.0, मंडी का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा है।

मनाली : खखनाल में ढाई मंजिला मकान में भड़की आग, सामान जलकर राख

बिलासपुर का 5.5, हमीरपुर का 2.7, चंबा का 3.8, डलहौजी का 9.7, जुब्बड़हट्टी का 9.5, कुफरी का 7.6, कुकुमसेरी का -5.3, नारकंडा का 5.2, कोटखाई का 6.0, रिकांगपिओ का 2.9, धौलाकुआं का 5.9, पांवटा साहिब का 7.0 और सराहन का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। आज यानी 18 दिसंबर को मैदानी इलाकों और निचली पहाड़ियों के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

वहीं, 19 और 20 दिसंबर को राज्य के निचली पहाड़ियों और मैदानी इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे की संभावना है। हिमाचल में 22 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

 

हिमाचल मौसम अपडेट: इन 5 जिलों में कोहरे और शीतलहर को लेकर अलर्ट

CBSE की फेक वेबसाइट बनाकर हो रही ठगी, बोर्ड ने किया आगाह

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल मौसम अपडेट: ये 3 दिन 4 जिलों में येलो अलर्ट-जानिए क्यों

8 दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम
शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है औसत न्यूनतम औऱ अधिकतम  तापमान सामान्य रहे हैं।  आज सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का -4.8 डिग्री और पिछले कल अधिकतम तापमान ऊना का 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है।
देहरा: शादी में शिरकत करने जा रहे थे दो भाई-एक की मौत, एक घायल
हिमाचल में 8 दिसंबर तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। 8 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू व मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
वहीं, तीन दिन चार में येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4, 5 और 6 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से समय बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा. मंडी जिलों के एक दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसलिए वाहन चालक सुबह के समय सावधानी से आवाजाही करें।
हिमाचल में दिसंबर माह अब तक सूखा ही गुजरा है। बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है। सभी जिलों में सामान्य बारिश की बात करें तो जिलों में सामान्य बारिश से 100 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, एक अक्टूबर 2022 से 4 दिसंबर तक बारिश की बात करें तो सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला और सोलन में अच्छी बारिश हुई है। हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में सामान्य से कम फीसदी बारिश हुई है।
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में बर्फबारी: ऩवंबर ने कर दिया कमाल, अब दिसंबर की बारी

बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिली संजीवनी
शिमला। हिमाचल में नवंबर माह में हुई बर्फबारी पर्यटन कारोबार के लिए संजीवनी दिख रही है। दिसंबर के पहले हफ्ते में होटलों में ऑक्यूपेंसी 70 फीसदी से अधिक है। अब क्रिसमस और न्यू ईयर पर नजरें हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए होटलों में अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक 25 फीसदी बुकिंग क्रिसमस और न्यू ईयर पर हुई है। वहीं, आज वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों की काफी भीड़ देखी गई। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से भी दो चार होना पड़ा।
हिमाचल: सर्दियों में क्यों बढ़ते हैं कुत्तों और बंदरों के काटने के मामले-जानिए
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटक कारोबार पटरी पर लौट आया है। नवंबर माह में पहाड़ों पर हुई बर्फ़बारी के बाद से ही पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। दिसंबर माह के पहले वीकेंड पर पहाड़ों की रानी शिमला में पर्यटकों से गुलजार हो गई है। पड़ोसी राज्य चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से काफी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं, जिसके चलते शिमला में होटलों में ऑक्यूपेंसी भी 70 फीसदी से ज्यादा हो गई है।
नवंबर माह तक एक करोड़ 40 लाख पर्यटक पहुंचे
राजधानी शिमला के रिज और मालरोड पर पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी काफी खुश हैं और उन्हें इस बार अच्छा पर्यटन कारोबार होने की उम्मीद है। कोरोना के चलते दो साल कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था, लेकिन इस साल नवंबर माह तक एक करोड़ 40 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंच चुके हैं और दिसंबर माह काफी पर्यटकों के आने की उम्मीद है। खासकर क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए काफी तादात में आ सकते हैं। अभी से ही पर्यटक क्रिसमस को लेकर एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
एक करोड़ 70 लाख पहुंच सकता है आंकड़ा
निजी होटल और पर्यटन निगम के होटल भी तैयारियो में जुटे हैं। पर्यटन निगम के निदेशक अमित कश्यप ने कहा कि इस साल काफी तादाद में पर्यटक हिमाचल आ रहे हैं और नवंबर माह तक एक करोड़ 40 लाख पर्यटक हिमाचल आ चुके हैं। दिसंबर माह में भी बर्फबारी देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आ सकते हैं। एक करोड़ 70 लाख का आंकड़ा पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नए साल को लेकर लेटर निगम के होटलों में तैयारियां की जा रही हैं और पर्यटको के मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है।
पर्यटन कारोबारियों को काफी राहत
वहीं, पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सेठ का कहना है कि इस साल पर्यटक काफी तादाद में आ रही हैं और यदि क्रिसमस नए साल पर बर्फबारी होती है तो पर्यटन कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी। बर्फबारी देखने के लिए बाहरी राज्यों से काफी तादाद में लोग शिमला सहित प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नए साल को लेकर अभी 25 फीसदी ही बुकिंग हुई है।
पहाड़ों की रानी शिमला में वीकेंड पर बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंचे हैं। रविवार को भी सुबह से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई और शहर में जाम जैसी समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। शिमला के विक्ट्री टनल से टूटीकंडी तक जाम लगा रहा और वाहन रेंगते हुए नजर आए। इससे 20 मिनट के सफर में एक घंटा का समय लगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बर्फबारी की संभावना, कांगड़ा सहित 4 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट

वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को एडवाइजरी जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। प्रदेश के किन्नौर, लाहुल स्पिति, कुल्लू व चम्बा में आगामी 48 घंटों के दौरान बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी व हमीरपुर में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
सीएम दौड़ में कितना आगे हॉली लॉज, इस बार क्या रहेगा सत्ता का केंद्र?
हालांकि वीरवार को शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा और दिन भर धूप खिली रही, जिससे दिन के समय मे ठंड से राहत मिली है, लेकिन सुबह शाम तापमान में कमी से ठंड में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन आगामी 48 घंटों के दौरान किन्नौर, लाहुल स्पीति, चम्बा और मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद है, जिससे तापमान में कमी आएगी।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के निचले इलाकों में कोहरे को लेकर भी अलर्ट है। ऐसे में वाहन चालकों को एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जबकि अधिकतर हिस्सो में तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।
बता दें कि हिमाचल में काफी समय से बारिश नहीं हुई है। बारिश न होने से शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, फसलों के लिए भी बारिश की जरूरत है। हिमाचल में मौसम करवट जरूर बदलेगा।
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Sirmaur State News

सिरमौर : चूड़धार यात्रा पर पूरी तरह रोक, इस तरफ रुख न करें श्रद्धालु

बर्फबारी से निपटने के लिए सिरमौर प्रशासन अलर्ट
राजगढ़। हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरीपार क्षेत्र में चूड़धार यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बर्फबारी होने के चलते प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया है और आदेश जारी किए हैं।
चूड़धार चोटी पर सीजन की दूसरी बर्फबारी हो चुकी है। चोटी बर्फ से सफेद हो गई है। ऐसे में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए यह फैसला लिया है।
हिमाचल : चुनाव नतीजों से पहले भाजपा का मंथन-निर्दलियों पर नजर
बता दें कि चूड़धार गिरीपार क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपोस्थली है। यहां पर हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। साथ ही हादसों की खबरें भी सामने आ चुकी हैं।
दूसरी तरफ, सिरमौर प्रशासन ने बर्फबारी से निपटने के लिए भी कमर कस ली है। विभागों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सड़क, पानी व बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला में डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान को भी एक्टिव कर दिया गया है। जिला के संगड़ाह, हरिपुरधार, राजगढ़, व नौहराधार आदि क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते परेशानी उठानी पड़ती है। इसके चलते प्रशासन बर्फबारी के सीजन में अलर्ट हो जाता है।
Categories
Weather TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : पोस्ट मानसून में अब तक 119 लोगों की गई जान-212 घायल, जानें डिटेल

सबसे अधिक सड़क हादसों में हुई मौतें

शिमला। हिमाचल पोस्ट मानसून सीजन में 4 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 119 लोगों की जान गई है, साथ ही 212 लोग घायल हुए हैं। शिमला, सिरमौर, सोलन में 17-17, मंडी में 15, ऊना में 13, कुल्लू में 11, बिलासपुर में 7, कांगड़ा और किन्नौर में 6-6, चंबा में 5, लाहौल-स्पीति में 3, हमीरपुर में दो की जान गई है।

3 पक्के और 14 कच्चे मकान पूरी तरह और 5 पक्के और 6 कच्चे मकानों को आंशिक रूप नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 13 दुकानें, 20 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। पोस्ट मानसून सीजन में अब तक 1,149.73 लाख की चपत लगी है।

PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक जाने सड़क हादसों में गई हैं। पोस्ट मानसून सीजन में 4 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सड़क हादसों में 82 लोगों ने दम तोड़ा है। शिमला में 15, सिरमौर, सोलन में 14-14, ऊना में 13, बिलासपुर में 5, चंबा, किन्नौर, कुल्लू, मंडी में चार-चार, हमीरपुर व लाहौल स्पीति में दो-दो, कांगड़ा में एक की मृत्यु हुई है।

बिजली गिरने से कुल्लू में एक, लैंडस्लाइड से सोलन में तीन, डूबने से कांगड़ा में दो, बिलासपुर, किन्नौर, सिरमौर में एक-एक, आग से कांगड़ा में एक, सांप के काटने से बिलासपुर और मंडी में एक-एक, पेड़ और पहाड़ी से गिरने से मंडी में 9, कुल्लू में 3, सिरमौर में 2, चंबा, किन्नौर, शिमला में एक-एक की जान गई है।

धर्मशाला बीएड कॉलेज में रिक्त सीटों के लिए करें आवेदन-यह लास्ट डेट

वहीं, 18 नवंबर से 19 नवंबर 6 बजे तक हिमाचल में 94 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में सबसे अधिक 83 रोड बंद हैं। कुल्लू में पांच, चंबा में दो, कांगड़ा में तीन और सिरमौर में एक सड़क बंद है। लाहौल स्पीति में चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

एक पक्का और एक कच्चा घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। एक गौशाला और चार दुकानों क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़क हादसों में पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की जान गई है। शिमला में तीन, बिलासपुर में दो की मृत्यु हुई है। नेशनल हाईवे 707, नेशनल हाईवे 03 और 505 बंद है।

धर्मशाला: धर्मगुरु दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार, राज्यपाल ने किया सम्मानित

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/11/Daily-and-Cumulative-loss-report-Post-Monsoon-Season-Dated-19.11.2022.pdf” title=”Daily and Cumulative loss report Post Monsoon Season Dated 19.11.2022″]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

Good News: हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार को पहुंच रहे पर्यटक

बर्फबारी से सैलानियों की आमद बढ़ने की जगी उम्मीद

शिमला। हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार और एकांत में समय बिताने के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इस साल 31 अक्टूबर तक एक करोड़ 27 लाख पर्यटक हिमाचल में दस्तक दे चुके हैं।

धर्मशाला – इन बेजुबानों का क्या कसूर : भूखे-प्यासे 20 दिन ताले में बंद, देखें वीडियो

बर्फबारी के चलते अब आगे पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। कोरोना से पूर्व जितनी आमद पर्यटकों की होती रही है, उस आंकड़े को हिमाचल इस बार छू सकता है। वहीं, पर्यटक निगम ने भी कारोबार को पंख लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

इसके लिए निगम ने सर्वे करवाया है कि किस राज्य के पर्यटक ज्यादा हिमाचल का रुख करते हैं, उन राज्यों में वहां की भाषा में प्रचार प्रसार किया गया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को हिमाचल के बारे आसानी से जानकारी मिल सके और पर्यटक आसानी से हिमाचल आ सकें।

हिमाचल में डोली धरती, इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू, मनाली और शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे कोरोना की मार के बाद इस बार विंटर सीजन में पर्यटन को नए पंख लग गए हैं।

पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन कारोबार का 7.3 फीसदी हिस्सा है। हर साल करोड़ों की संख्या में पर्यटक वादियों का दीदार करने पहुंचते हैं।

 सोलन में बड़ा हादसा : मलबे में दबे मजदूर, तीन की गई जान

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर साल करीब 1 करोड़ 70 लाख तक पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। साल 2019 में जहां 1 करोड़ 70 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे। वहीं, कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन की वजह से साल 2020 में केवल 32 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे,

जबकि 2021 में 56 से 57 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे। इस वर्ष कोरोना कम होने से लोग बाहर निकले हैं और 31 अक्टूबर तक 1 करोड़ 27 लाख पर्यटक हिमाचल की वादियों में आ चुके हैं। कश्यप ने बताया कि कोरोना के बाद विदेशी पर्यटक कम संख्या में हिमाचल आ रहे हैं। आगामी वर्ष में कोरोना कम होने से यह संख्या बढ़ेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें