Breaking News

  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज
  • हरिपुर में मनाई श्री चंद्रधर गुलेरी की जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
  • जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक
  • मोहाली-कुराली हाईवे पर भीषण हादसा : ऊना के प्रसिद्ध व्यवसायी के बेटा-बहू और वरिष्ठ वकील की गई जान
  • मंडी ITI में क्लब महिंद्रा और महिंद्रा एंटरप्राइज के सहयोग से होगी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पंजाब के चार तस्करों से 26 ग्राम से अधिक हेरोइन और नकदी बरामद
  • कांगड़ा : चैतड़ू में चिट्टे के साथ पकड़े गए तीन बाइक सवार युवक
  • मंडी में लगेगा रोजगार शिविर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 100 पदों पर होगी भर्ती
  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन

Good News: हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार को पहुंच रहे पर्यटक

ewn24news choice of himachal 17 Nov,2022 7:46 pm

    बर्फबारी से सैलानियों की आमद बढ़ने की जगी उम्मीद

    शिमला। हिमाचल की हसीन वादियों के दीदार और एकांत में समय बिताने के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। इस साल 31 अक्टूबर तक एक करोड़ 27 लाख पर्यटक हिमाचल में दस्तक दे चुके हैं।
    धर्मशाला – इन बेजुबानों का क्या कसूर : भूखे-प्यासे 20 दिन ताले में बंद, देखें वीडियो

    बर्फबारी के चलते अब आगे पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है। कोरोना से पूर्व जितनी आमद पर्यटकों की होती रही है, उस आंकड़े को हिमाचल इस बार छू सकता है। वहीं, पर्यटक निगम ने भी कारोबार को पंख लगाने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

    इसके लिए निगम ने सर्वे करवाया है कि किस राज्य के पर्यटक ज्यादा हिमाचल का रुख करते हैं, उन राज्यों में वहां की भाषा में प्रचार प्रसार किया गया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को हिमाचल के बारे आसानी से जानकारी मिल सके और पर्यटक आसानी से हिमाचल आ सकें।
    हिमाचल में डोली धरती, इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू, मनाली और शिमला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे कोरोना की मार के बाद इस बार विंटर सीजन में पर्यटन को नए पंख लग गए हैं।

    पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन कारोबार का 7.3 फीसदी हिस्सा है। हर साल करोड़ों की संख्या में पर्यटक वादियों का दीदार करने पहुंचते हैं।
     सोलन में बड़ा हादसा : मलबे में दबे मजदूर, तीन की गई जान

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर साल करीब 1 करोड़ 70 लाख तक पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। साल 2019 में जहां 1 करोड़ 70 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे। वहीं, कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन की वजह से साल 2020 में केवल 32 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे,

    जबकि 2021 में 56 से 57 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे थे। इस वर्ष कोरोना कम होने से लोग बाहर निकले हैं और 31 अक्टूबर तक 1 करोड़ 27 लाख पर्यटक हिमाचल की वादियों में आ चुके हैं। कश्यप ने बताया कि कोरोना के बाद विदेशी पर्यटक कम संख्या में हिमाचल आ रहे हैं। आगामी वर्ष में कोरोना कम होने से यह संख्या बढ़ेगी।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather