Breaking News

  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी
  • कालाअंब की कंपनी में 50 हेल्पर पदों पर भर्ती का मौका : 25 नवंबर को नाहन में कैंपस इंटरव्यू
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • हिमाचल : घी और मक्खन के बाद अब दूध भी महंगा : मिल्कफेड ने चार रुपए बढ़ाए दाम, ये है नई कीमत
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • HPAS प्रीलिम्स 2026 परीक्षा का शेड्यूल जारी : ये होगी टाइमिंग और फेस ऑथेंटिकेशन के नए नियम
  • धर्मशाला के चीलगाड़ी में सड़क किनारे मिली युवती की अधजली बॉडी, 10 दिन पहले चंडीगढ़ से लौटी थी
  • हिमाचल पटवारी परीक्षा : श्री राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन चौराव मनसूई की लोकशन अपडेट
  • HPRCA : असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट

सोलन के धर्मपुर में बड़ा हादसा : मलबे में दबने से तीन मजदूरों की गई जान

ewn24news choice of himachal 17 Nov,2022 1:30 am

    स्वास्थ्य मंत्री ने दिए हादसे की जांच के आदेश

    सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। हादसा धर्मपुर के साथ लगते गांव भेड़ें का खेच में पेश आया है। यहां पत्थरों की दीवार लगाने का कार्य चल रहा था।


    अचानक से यह डंगा बैठ गया और तीन कामगार मलबे में दब गए। चपेट में आए 3 में से 2 की मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीसरे को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। यह हादसा बुधवार देर शाम पेश आया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

    हिमाचल में डोली धरती, इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    बताया जा रहा है कि निजी स्कूल के समीप निर्माण कार्य किया जा रहा था जिस दौरान 3 लोग मलबे की चपेट में आ गए जिसमें से 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया गया लेकिन जख्मों के ताव न सहते हुए उसने भी दम तोड़ दिया।


    सोलन के एसपी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मलबे की चपेट में आए तीनों प्रवासी मजदूर हैं। पूरे हादसे की जांच की जा रही है।




    डीसी सोलन कृतिका कुलहारी ने कहा कि धर्मपुर के पास मलबे की चपेट में आए तीन मजदूरों की मौत हो गई है।




    सीएम जयराम ठाकुर ने भी हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा," सोलन जिले के धर्मपुर के साथ लगते गांव भेड़ें का खेच में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मृत्यु की खबर सुनकर दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!"





    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">

    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather