Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Kangra State News

शीतलहर की चपेट में कांगड़ा और ऊना, इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम

25 जनवरी तक मौसम साफ रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में सूखी ठंड ने परेशान कर रखा है। कांगड़ा और ऊना शीतलहर की चपेट में है। अधिकतम तापमान में अव्वल रहने वाले ऊना का अधिकतम तापमान सोलन से भी कम है। प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य हैं।

हिमाचल में कल छुट्टी को लेकर नोटिफिकेशन जारी- पढ़ें

रविवार को कुकमसेरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम -12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सोलन का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 25 जनवरी तक हिमाचल में मौसम साफ रहने की संभावना है। 26 जनवरी को मौसम करवट बदल सकता है। 26 और 27 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मंडी : चरस रखने और खरीद फरोख्त मामले के चार दोषियों को 12-12 साल की कैद

 

वहीं, 22 जनवरी को मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (धौलाकुआं और पांवटा साहिब) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय सावधानी से यात्रा करें।

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

 

शिमला और कांगड़ा में रामलला के रंग में रंगे नजर आए भक्त-निकाली शोभायात्रा 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : सुखाश्रय योजना के तहत छात्रों के लिए हॉस्टल खर्च के साथ किराए का भी होगा प्रावधान

 

धर्मशाला में बोले डीडीएम नाबार्ड : ग्रामीण विकास को बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: क्रिसमस पर भूल जाएं बर्फबारी, पांच दिन येलो अलर्ट

25 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अभी तक सूखी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहीं, क्रिसमस पर भी बर्फबारी को भूल ही जाएं। क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

वहीं, हिमाचल में 23 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी हुआ है। येलो अलर्ट कोहरे और शीतलहर को लेकर जारी किया गया है। मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। साथ ही मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा देखा गया और सुंदरनगर में हल्का कोहरा छाया। औसत न्यूनतम तापमान निचली पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों के लिए सामान्य से कम था और मध्य पहाड़ियों और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के लिए तापमान अधिक था। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Microsoft-Word-Weather_Forecast_Bulletin_Hindi-19.12.2022.pdf” title=”Microsoft Word – Weather_Forecast_Bulletin_Hindi 19.12.2022″]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें