Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिमला में भारी ओलावृष्टि

दोपहर बाद आसमान में छाए काले बादल

शिमला। हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। राजधानी शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई है। रिज पर बजरी की सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए ऊपरी इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 22 फरवरी से मौसम साफ रहने का अनुमान है। 25 फरवरी से फिर मौसम बिगड़ सकता है। मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 25 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। अपडेट के अनुसार आज मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश औऱ बर्फबारी की संभावना थी।

भूकंप के झटकों से हिली चंबा-कांगड़ा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

22 फरवरी से 24 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 25 फरवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 26 और 27 फरवरी को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में मौसम का धोखा : अलर्ट के बाद भी न हिमपात हो रहा न बारिश

बन रहे सूखे जैसे हालात, किसान-बागवान परेशान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिन से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप हो जाती है तो कभी अचानक बादल घिर आते हैं। यही नहीं विभाग का पूर्वानुमान बार-बार गलत साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में भारी हिमपात का अलर्ट जारी किया है। शिमला शहर सहित चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी का अलर्ट दिया गया।

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

हालांकि लाहौल-स्पीति और कुल्लू में तो ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ लेकिन इनके अलावा निचले इलाकों में बारिश नहीं हुई। केवल हलकी बूंदाबांदी हुई। गुरुवार सुबह से ही शिमला, कांगड़ा सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है। इससे पहले 4 जनवरी को अलर्ट जारी किया गया कि 6 और 7 जनवरी को प्रदेश में भारी बर्फबारी होगी। तब भी अलर्ट वाले दिन प्रदेशभर में धूप खिली थी।

जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर खाई में लुढ़की कार, एक की मौत-दो घायल

बीते 24 घंटे के दौरान अटल टनल में सर्वाधिक 6 इंच बर्फ गिरी है। चंबा के किलाड़ में 3 इंच, किन्नौर के छितकुल में 2 इंच, कुल्लू के सोलंग में 4 इंच, लाहौल स्पीति के चारचा, केलांग, सरसू काजा में मात्र 2-2 इंच बर्फ गिरी है। बारिश के नाम पर चंबा और लाहौल स्पीति में ही हल्की बूंदाबांदी हुई है। प्रदेश में जनवरी के पहले 11 दिन में 91 फीसदी और दिसंबर में 98 फीसदी कम बारिश हुई है। इसी तरह दिसंबर महीने में भी लाहौल स्पीति को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में पानी की बूंद तक नहीं गिरी।

 

बारिश औऱ बर्फबारी न होने से सैलानी और व्यापारी तो मायूस हैं ही साथ ही किसान-बागवान भी फसलों को लेकर परेशान हैं। प्रदेश में सूखे जैसे हालात पनपने शुरू हो गए हैं। किसान-बागवान अपनी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। सेब बागवान तोलिएं नहीं बना पा रहे। बागवानों को बगीचों में बीमारियां लगने का डर सता रहा है। बर्फबारी के बगैर सेब की अच्छी फसल की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। अब लोगों को लोहड़ी पर बारिश की उम्मीद है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

हिमाचल: क्रिसमस पर भूल जाएं बर्फबारी, पांच दिन येलो अलर्ट

25 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का है अनुमान

शिमला। हिमाचल में सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अभी तक सूखी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। वहीं, क्रिसमस पर भी बर्फबारी को भूल ही जाएं। क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 25 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

वहीं, हिमाचल में 23 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी हुआ है। येलो अलर्ट कोहरे और शीतलहर को लेकर जारी किया गया है। मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। साथ ही मैदानी और निचली पहाड़ियों पर एक-दो स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर और मंडी में घना कोहरा देखा गया और सुंदरनगर में हल्का कोहरा छाया। औसत न्यूनतम तापमान निचली पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों के लिए सामान्य से कम था और मध्य पहाड़ियों और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के लिए तापमान अधिक था। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Microsoft-Word-Weather_Forecast_Bulletin_Hindi-19.12.2022.pdf” title=”Microsoft Word – Weather_Forecast_Bulletin_Hindi 19.12.2022″]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें