Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla State News

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू- कांगड़ा एयरपोर्ट पर चर्चा

विस्तारीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने ए 320 विमानों के संचालन के लिए कांगड़ा हवाई अड्डे के 1376 मीटर से 3010 मीटर तक प्रस्तावित विस्तारीकरण पर चर्चा की। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा हवाई अड्डे के निर्माण के लिए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया, जिसके लिए राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करेगी।

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जिला मुख्यालयों के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्रों में हेलीपोर्ट निर्मित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने पहले चरण में राज्य में प्रस्तावित 9 हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ये हेलीपोर्ट जनजातीय और दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा प्रदान करने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और बर्फीले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और पर्यटकों के फंसने की स्थिति में उन्हें सुरक्षित निकालने में मील पत्थर साबित होंगे।

शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 20800 व 32900 रुपए मिलेगी सैलरी

 

मुख्यमंत्री ने संजौली हेलीपोर्ट के संचालन के बारे में भी चर्चा की और पर्यटकों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिमला के लिए तीन, धर्मशाला के लिए चार और कुल्लू के लिए केवल एक उड़ान संचालित की जा रही है, जो क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की बड़ी संख्या को देखते हुए अपर्याप्त है।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उड़ान योजना के तहत रक्कड़, पालमपुर, चंबा और रिकांगपिओ के लिए हेलीपोर्ट पर विचार किया जा रहा है और अगले चरण में अन्य हेलीपोर्ट पर विचार किया जाएगा। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को संजौली हेलीपोर्ट के संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

सरकाघाट-जमणी रूट पर जा रही HRTC की बस सड़क पर पलटी, चार यात्री घायल

 

उन्होंने राज्य को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *