Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

रामपुर-नोगली मार्ग पर सतलुज में गिरी कार, एक परिवार के 4 लोग लापता

ewn24news choice of himachal 13 Jul,2023 4:11 am

    रामपुर बुशहर। शिमला जिला में रामपुर-नोगली सड़क मार्ग एनएच 5 पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। इस घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों के लापता होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार बीती रात रामपुर-नोगली सड़क मार्ग में एक आल्टो गाड़ी (एचपी 06बी-0469) दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज नदी में गिर गई। अभी भी सतलुज में गिरी गाड़ी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

    पुलिस को छानबीन से जानकारी मिली कि गाड़ी में करीब 4 लोग बैठे थे जोकि लापता हैं। सतलुज नदी में पानी की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता लोगों में राजीव (30) पुत्र लायक राम, मेहर सिंह (32) पुत्र ईश्वर दास, शीतला देवी (28) पत्नी मेहर सिंह और सुंदला देवी पत्नी लायक राम (56) गांव लाहड़ू डाकघर खडाहन, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला के रहने वाले हैं। सभी लापता एक ही परिवार के सदस्य हैं।

    जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य बीमार व्यक्ति को रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। लंबे समय से क्षेत्र में भारी वर्षा होने के कारण सतलुज नदी के तेज बहाव से सड़क मार्ग का डंगा नदी में गिर गया है। इस कारण सड़क मार्ग तंग हो गया है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक को खराब सड़क मार्ग के बारे में जानकारी नहीं मिली, ऐसे में गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में गिर गई। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे लेकिन गाड़ी के बारे में पुलिस को अभी भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि भूस्खलन के बाद भी प्रशासन ने सड़क मार्ग पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया था, जिस कारण उक्त हादसा पेश आया हे। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने बताया कि गाड़ी की तलाश जा रही है। उन्होंने बताया कि सतलुज नदी का जलस्तर काफी अधिक होने के कारण अभी तक गाड़ी के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather