Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रभावित परिवार इन दो दिन जांच सकेंगे अपने रिकॉर्ड

संबंधित पटवार वृत्त कार्यालयों में आकर देख पाएंगे विवरण

धर्मशाला। गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण से प्रभावित परिवार 8 व 9 जनवरी को अपने रिकॉर्ड जांच सकते हैं। अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने ये जानकारी दी है।

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

एडीएम रोहत राठौर ने बताया कि गगल हवाई अड्डा के विस्तारीकरण में भड़ोत, जुगेहड़, क्योड़ियां, बल्ला, सहौड़ा, भेड़ी व ढुगियारी खास महालों के प्रभावित परिवारों का विवरण/ सूचियां पुनर्वासन एवं पुनार्व्यस्थापन योजना के तहत तैयार किया गया है।

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

 

भड़ोत, जुगेहड़ व क्योड़ियां का रिकॉर्ड कार्यालय पटवार वृत्त रछयालू, बल्ला का कार्यालय पटवार वृत्त मटौर, सहौड़ा का कार्यालय पटवार वृत्त अब्दुल्लापुर तथा भेड़ी व ढुगियारी खास का विवरण पटवार वृत्त बैदी के कार्यालय में समीक्षा के लिए रखा गया है।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

 

 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 8 व 9 जनवरी, 2024 को उक्त रिकार्ड, राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में, समीक्षा के लिए रखा गया है। इसमें प्रत्येक प्रभावित परिवार का विवरण अंकित किया गया है।

उन्होंने प्रभावित परिवारों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित पटवार वृत्त कार्यालयों में आकर उक्त सूचियों में अपना विवरण देख सकते हैं व अपने विवरणों में पाई जाने वाली त्रुटियों का निवारण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह भी प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति अपने परिवार के आधार कार्ड की प्रतियां साथ लेकर आएं।

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू

 

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर हुई बैठक, हुई ये चर्चा

डीसी डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में हुई आयोजित

धर्मशाला। कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर शुक्रवार को डीसी ऑफिस धर्मशाला में डीसी डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत डीसी ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से संबंधित आगामी कार्रवाई को लेकर आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

हिमाचल : फल मंडियों में पहुंचा सेब, आढ़ती और बागवानों के समक्ष बड़ी चुनौती

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के संकल्प की पूर्ती के लिए जिले में कईं महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी इस कड़ी में बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर अभी तक जो भी आवश्यक कार्रवाई वांछित थी, उसे कर दिया गया है।

किन्नौर : भावा खड्ड में गिरी कार, एक महिला की गई जान-पांच घायल

 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर जो संभावित कार्रवाई हो सकती है, उसको लेकर संबंधित विभागों से बैठक में चर्चा की गई। एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर आने वाले दिनों में प्रशासन और अन्य विभागों द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में बातचीत की गई।

विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने पर बिफरी हिमाचल कांग्रेस-घेरी मोदी सरकार

 

उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा आवंटन, पुनर्वास, निर्मित ढांचे, कृषि, वन संबंधित डेटा को फीड करने के लिए एनआईसी द्वारा एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है, जिसके बारे में बैठक में विभाग द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

सुगनाड़ा के वार्ड एक में पानी की किल्लत, खाली घड़े के साथ धरने को चेताया

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा एनआईसी के माध्यम से तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर से डेटा फीडिंग में त्रुटि और गलती की संभावनाएं न के बराबर रह जाएंगी। इस दौरान अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

चंबा : कार में लगी आग, हैंडब्रेक से रोकने पर हो गई लॉक, BSF जवान की गई जान 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

क्षेत्र में पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

धर्मशाला। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रिया पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणा इजाफा होगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा।

प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण

सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिए रोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आएंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी, जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा विस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

उन्होंने कहा कि नौकरीपेशा, व्यापारी, विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ा बल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस विस्तारीकरण से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में सेना और देश के सुरक्षा बलों को यह बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में देश के अन्य हिस्सों के अलावा विदेशों से भी भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से सैलानियों को आने में आसानी होगी और बेहतर कनेक्टिविटी से उनकी संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ-साथ, खेल गतिविधियां और हर प्रकार के पर्यटन को आकर्षित करने की क्षमता है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि जिले में पौंग बांध में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ाना, आईटी पार्क का निर्माण, गोल्फ कोर्स निर्माण, धर्मशाला को एक्जीबिशन इंडस्ट्री हब बनाने के साथ साथ धौलाधार की पहाड़ियों में टेंट सिटी विकसित करने जैसी कईं परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासन दिन रात कसरत कर रहा है। पर्यटन की दृष्टि से इन तमाम व्यवस्थाओं को विकसित करने के साथ जरूरी है सैलानियों के लिए कनेक्टिविटी को सुगम बनाना। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिले में कनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी।

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को अब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोग विस्थापित हों। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह किया कि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हुए इसका विरोध न करें। उन्होंने कहा कि यह विस्तारीकरण जिला कांगड़ा, प्रदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा तीनों लिहाज से महत्वपूर्ण है, इसलिए लोग भ्रमित न हों और सरकार पर विश्वास रखें।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

औपचारिकताओं को पूर्ण कर तेज गति से होगा विस्तार: डीसी

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की परियोजना के कार्यान्वयन में केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान शाला (सीडब्ल्यूपीआरएस) पुणे की विशेषज्ञ सेवाएं ली गई थीं। उन्होंने कहा कि इस दल ने एयरपोर्ट रनवे ब्रिज के निर्माण और उससे जुड़े हर पहलू के गहन अध्ययन के उपरांत व्यवहारिकता रिपार्ट सौंपे दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब इसको लेकर आगे बढ़ने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारिकरण को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) ने सामाजिक प्रभाव आकलन के लिए अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रशासन हिपा को पूरा सहयोग करेगी और औपचारिकताओं को पूर्ण कर विस्तार कार्य को तेज गति से किया जाएगा।

हिमाचल सरकार की पाकिस्तान से तुलना पर भड़के विक्रमादित्य सिंह, कही यह बात

स्थानीय लोगों की आर्थिकी होगी मजबूत

कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी राय दी है। वालिया टूर एंड ट्रैवल्स धर्मशाला के संजीव कुमार वालिया, धर्मशाला टैक्सी यूनियन के प्रधान मेहर सिंह ठाकुर तथा होटल व्यवसायी अनीश माटा ने विस्तारिकरण का स्वागत करते हुए बताया कि इससे क्षेत्र में बड़ी फ्लाइटस आएंगी, जिससे होटल इंडस्ट्री के साथ-साथ टैक्सी चालकों और छोटे दुकानदारों का भी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बड़े जहाज आने से पर्यटकों की संख्या बड़ेगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिकी बढ़ने के साथ, जिला कांगड़ा का विकास भी होगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को अच्छी सुविधाओं के साथ सस्ते दाम में हवाई टिकट उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें भी लाभ होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें