Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

सुगनाड़ा के वार्ड एक में पानी की किल्लत, खाली घड़े के साथ धरने को चेताया

ewn24news choice of himachal 30 Jun,2023 6:58 pm

    दिन में एक टाइम भी सही ढंग से नहीं मिल रहा पानी

     

    नगरोटा सूरियां। कांगड़ा जिला के जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन नगरोटा सूरियां के तहत पड़ती पंचायत सुगनाड़ा के वार्ड नंबर एक हरिजन बस्ती में लोगों को पीने के पानी की समस्या से दो- चार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों रिंकू कुमार, राजेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, नरेश कुमार, रूमेल सिंह उर्फ जीतू, रानी, संजीव, लीना, आशा, ललिता, मैना सुमन देवी और अशोक कुमार का कहना है कि पूरे गांव में पानी की सप्लाई दिन में दो बार आती है, लेकिन गांव में 5 या 6 घर ऐसे हैं, जिन्हें दिन में एक टाइम भी पानी सही ढंग से नहीं मिलता है।
    हिमाचल : भाजपा ने शराब ठेकों के मुद्दे पर घेरी सुक्खू सरकार, मांगी जांच

    इस समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग नगरोटा सूरियां के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अवगत करवाया है। एसडीओ और जेई कई बार मौका भी देखकर गए हैं। पर समस्या जस की तस है। पानी की समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन और विभाग के उच्च अधिकारियों को ई मेल के माध्यम से भी की गई है। लोगों ने मांग की है कि ट्यूबवेल से पानी सप्लाई दी जाए। लोगों ने चेताया है कि अगर जल्द समस्या हल नहीं हुई तो खाली घड़े के साथ जल शक्ति विभाग नगरोटा सूरियां दफ्तर के बाहर धरना देंगे।
    शिमला ट्रैफिक समस्या- चौड़ा होगा सर्कुलर रोड, कमेटी तैयार करेगी रिपोर्ट

    उधर, जल शक्ति विभाग नगरोटा सूरियां के एसडीओ राम कुमार ने कहा कि रात को पानी के वाल में कोई दिक्कत आ गई थी, जिसे ठीक किया गया। पानी की सप्लाई दे दी जाएगी। वार्ड नंबर एक में पानी की जो भी कमी है उसे जल्द दूर कर दिया जाएगा। ट्यूवबैल से पाइप लाइन बिछाने के लिए भी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीबी के तहत 29 करोड़ का प्रोजेक्ट नगरोटा सूरिया सब डिवीजन की 13 पंचायतों के लिए है। इस पर काम चला है। तीन ट्यूवबैल ड्रिल कर दिए हैं। टैंक बन रहे हैं। प्रोजेक्ट का काम पूरा होने से नगरोटा सूरियां क्षेत्र में पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
    चंबा : कार में लगी आग, हैंडब्रेक से रोकने पर हो गई लॉक, BSF जवान की गई जान 



     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather