Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू

नूरपुर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। मामले में हरियाणा निवासी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक एक लड़की को भी रेस्क्यू किया गया है। मामला पुलिस जिला नूरपुर के तहत का है।

मणिपुर हिंसा के बीच फंसे पांच हिमाचली छात्र रेस्क्यू, मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगी थी मदद

बता दें कि पुलिस को पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया में एक होटल में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद नूरपुर पुलिस धंधे का पर्दाफाश करने के लिए जाल बिछाया। नूरपुर पुलिस ने होटल में दबिश दी।

हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा

 

पुलिस टीम ने होटल आरडी में अरुण कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव व डाकघर सनोली खुर्द तहसील वापोली जिला पानीपत हरियाणा को रंगे हाथ देह व्यापार करवाते पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को मौके से नकदी और लड़की सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Shimla State News

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

ऐप डाउनलोड करवाकर घटना को दिया अंजाम

शिमला। हिमाचल में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामले में हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी भी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से खरीददारी के दौरान उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। ठगों ने पूर्व डीजीपी को हजारों रुपयों का चूना लगा दिया।

कांगड़ा जिला के बलिदानी अरविंद की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी

 

अमेजन से उत्पाद खरीदने के लिए गूगल से नंबर सर्च करने पर साइबर अपराधी ने झांसा देकर ऐप डाउनलोड करा, उनके बैंक खाते से दो बार में करीब 80 हजार रुपये उड़ा दिए। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल में की। साइबर सेल की रिपोर्ट पर छोटा शिमला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहीद अरविंद अमर रहे! पत्नी ने पति को लाल जोड़े में दी अंतिम विदाई

 

मामले के अनुसार आईडी भंडारी ने अमेजन से उत्पाद खरीदने के लिए गूगल पर अमेजन कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। इस दौरान साइबर अपराधियों द्वारा डाले गया फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। साइबर अपराधियों ने झांसा देकर शिकायतकर्ता से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। अपराधियों ने इतने पेशेवर व शातिराना तरीके से ठगी को अंजाम दिया कि शिकायतकर्ता ने उनकी बातों में आकर ऐप डाउनलोड कर ली।

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

 

हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने जैसे ही ऐप डाउनलोड कर खोली, तो उनके खाते से दो बार में क्रमशः 49,900 और 30,000 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को कॉल बैक किया तो उसका मोबाइल बंद हो चुका था। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि इस मामले में साइबर सेल की रिपोर्ट पर छोटा शिमला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

कांगड़ा: पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर SDO पर तानी 32 बोर की रिवॉल्वर

पुलिस ने मामला किया दर्ज

ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के डमटाल में एक पंचायत प्रधान ने दफ्तर में घुसकर बिजली बोर्ड के एसडीओ (SDO) पर 32 बोर की रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। रिवॉल्वर भरी हुई थी।

हिमाचल: डिप्टी सीएम और CPS नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, नोटिस जारी

बता दें कि वीरवार को तहसील इंदौरा के बांई अटारियां गांव के सुधीर पठानिया पुत्र भगवान दास ने बिजली बोर्ड डमटाल के दफ्तर में घुसकर एसडीओ तनुज मैहरा निवासी नूरपुर पर रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। रिवॉल्वर भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि बिजली मीटर लगाने को लेकर विवाद के चलते आरोपी ने ऐसा किया है। आरोपी बांई अटारियां पंचायत का प्रधान है। डमटाल पुलिस स्टेशन में इस संदर्भ में धारा 382,353,506 व धारा 25-54-59 भारतीय शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया है।

शिमला नगर निगम में 10 साल बाद कांग्रेस बैक, भाजपा की विदाई-कौन जीता, जानें

 

वहीं, पुलिस स्टेशन नूरपुर के तहत बाइक को आग लगाने का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार बदूही में संजय कुमार पुत्र पवन कुमार गांव बदूही नूरपुर ने पवन कुमार पुत्र राकेश कुमार गांव बदूही नूरपुर के बाइक जला दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक, टूरिस्ट व रेलवे विंग ने खरीदे हाइड्रॉलिक कटर

प्रदेश में सभी रेंज को दिए जाएंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विंग ने सड़क हादसों में तुरंत एवं प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए 5 हाइड्रॉलिक कटर एवं स्प्रेडर खरीदे हैं। यह अत्याधुनिक उपकरण सभी पुलिस रेंज को दिए जाएंगे। इन अत्याधुनिक उपकरण की मदद से सड़क वाहन दुर्घटनाओं में तुरंत मौका पर वाहन के अंदर व वाहन के नीचे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके एवं उनकी जान बचाई जा सके।

हिमाचल में आज ऑरेंज अलर्ट, लाहौल स्पीति में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश जारी

इसके माध्यम से 2 मिनट से भी कम समय में किसी भी वाहन के अंदर प्रवेश किया जा सकता है व वाहन के नीचे फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी कारण इस उपकरण को Jaws of Life भी कहा जाता है, क्योंकि इसका उपयोग पीड़ित एवं घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए सकारात्मक रूप में किया जा सकता है।

कुल्लू में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, युवक की मौत

बचाव दल अक्सर वाहन से घायल एवं पीड़ित व्यक्ति को निकालने के लिए गोलाकार आरी का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इनमें कई कमियां थीं। आरी चिंगारी पैदा कर सकती है, जिससे आग लगने का खतरा रहता है। तेज आवाज से पीड़ितों को तनाव हो सकता है। वैकल्पिक रूप से बचावकर्मी क्राउबार या हॉलिगन बार के साथ वाहन के दरवाजों को खोलने की कोशिश कर हैं , लेकिन इससे पीड़ितों के और अधिक घायल होने का खतरा रहता है। इसकी तुलना में हाइड्रोलिक स्प्रेडर-कटर शांत, तेज, मजबूत और अधिक बहुमुखी हैं। ये वाहन को काट सकते हैं, खोल सकते हैं और उठा भी सकते हैं।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में IPS और HPS के तबादले, अभिषेक होंगे DIG नार्दन रेंज धर्मशाला

जतिंद्र कुमार डीएसपी अंब जिला ऊना होंगे
शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक आईपीएस और पांच एचपीएस को बदला है। साथ ही  तैनाती का इंतजार कर रहे दो आईपीएस को पोस्टिंग दी है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है। आईपीएस को लेकर जारी अधिसूचना में  आईजी ऑफ पुलिस नार्दन रेंज धर्मशाला सुमेधा अब आईजी क्राइम होंगी।
बजट सत्र : समय पर सदन में नहीं पहुंचा सत्तापक्ष, विपक्ष का बॉयकॉट
तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुलार को डीआईजी नार्दन रेंज धर्मशाला लगाया है। शिवानी मेहला डीएसपी रामपुर होंगी।
एचपीएस में डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर को डीएसपी एसडीआरएफ मंडी लगाया गया है। एएसपी ऊना हिमाचल प्रवीण धीमान को एएसपी तीसरी बटालियन पंडोह मंडी लगाया गया है। एएसपी तीसरी बटालियन पंडोह मंडी संजीव कुमार को एडीसी ऊना के पद पर तैनाती दी है। डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ ऊना हिमाचल जतिंद्र कुमार डीएसपी अंब जिला ऊना होंगे। डीएसपी अंब जिला ऊना डॉ. वसुधा सूद को डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ ऊना लगाया गया है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/IPS-HPPS-TRANSFER-ORDERS-DATED-21.03.2023.pdf” title=”IPS & HPPS TRANSFER ORDERS DATED 21.03.2023″]
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/HPPS-Transfer-orders-dated-21.03.2023.pdf” title=”HPPS Transfer orders dated 21.03.2023″]
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

कांगड़ा के एसपी पद पर भी दे चुके हैं सेवाएं

शिमला। हिमाचल पुलिस के डीआईजी विमुक्त रंजन (IPS) अब विशेष सुरक्षा ग्रुप (SPG) में सेवाएं देंगे। विमुक्त रंजन एसपीजी में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर ज्वाइन करेंगे। डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू और हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंक के अधिकारियों ने विमुक्त रंजन को उप महानिरीक्षक, विशेष सुरक्षा ग्रुप (एसपीजी), भारत सरकार के रूप में नियुक्ति के लिए बधाई दी है।

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट निकाला

बता दें कि आईपीएस विमुक्त रंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके हैं। उन्होंने हिमाचल के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में एसपी के पद पर भी सेवाएं दी हैं। वह बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा के अलावा नूरपुर व देहरा उपमंडलों में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

चार को पुलिस पदक से नवाजा गया
शिमला। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर भारत सरकार ने हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
इसके अतिरिक्त डीएसपी एफएसएल जुन्गा राहुल शर्मा, डीएसपी प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा जितेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा इंद्रदत्त और मुख्य आरक्षी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सुशील कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है।
डीजीपी संजय कुंडू ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल पुलिस ने कुछ इस तरह दी अपने जांबाज अधिकारी को श्रद्धांजलि

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

शिमला। हिमाचल पुलिस से अधिकारी साजू राम राणा का आज धर्मशाला में निधन हो गया। धर्मशाला के तपोवन में जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ।

वर्तमान में एसआर राणा चौथी बटालियन जंगलबैरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। हिमाचल पुलिस ने अपने जांबाज अधिकारी साजू राम राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

OPS बहाली पर सुक्खू बोले, फैसला भी और बजट का भी हो गया इंतजाम

फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा है कि बहुत ही दुखद सूचित किया जाता है कि साजू राम राणा कमाडेंट चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी का 3 जनवरी को ड्यूटी के दौरान निधन हुआ है।

वह पुलिस विभाग में एक कर्मठ पुलिस अधिकारियों में से एक थे और पुलिस विभाग को उनकी आकस्मिक मृत्यु पर जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति होनी मुश्किल है।

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

अपनों को खोने का दुख होता है, लेकिन उनकी यादें हमें आगे बढ़ने की ताकत भी देती हैं। समस्त पुलिस विभाग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति मिले।

बता दें कि साजू राम राणा का जन्म 13 मई, 1964 को धर्मपुर जिला मंडी में हुआ था। 1 सितंबर, 1990 को पुलिस विभाग में बतौर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) भर्ती हुए थे। अपनी 32 साल 11 महीने के सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बतौर डीएसपी, एएसपी व कांगड़ा, बिलासपुर ,सोलन, चंबा और भारतीय आरक्षित वाहिनियों में अपनी सेवाएं दीं।

हिमाचल: विशाल शर्मा होंगे एसडीएम हरोली, विकास शर्मा को बदला

वर्ष 2009 में बतौर पुलिस अधीक्षक पदोन्नति हई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक किन्नौर औऱ बिलासपुर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में चतुर्थ बटालियन में तैनात थे। एसआर राणा को वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेगी अंजना ठाकुर,  हिमाचल की होंगी पहली दिव्यांग

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पुलिस ने 2022 में किया अच्छा काम, नए साल में कम करेंगे क्राइम रेट

DGP संजय कुंडू ने शिमला में बताया 2023 का प्लान
शिमला। हिमाचल पुलिस ने नए साल में क्राइम रेट को कम करने की बात कही है, वहीं हिमाचल पुलिस नए साल में न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर क्राइम केस को सॉल्व करने में अहम भूमिका निभाएगी। DGP संजय कुंडू ने शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साल 2022 हिमाचल पुलिस के लिए शानदार रहा है। ऐसे में अब नए साल में हम क्राइम रेट को कम करने लिए और बेहतर काम करेंगे।
हिमाचल : स्कूलों में 12 फरवरी तक छुट्टियां, 4 फरवरी तक बंद रहेंगे कॉलेज
DGP संजय कुंडू ने कहा कि क्राइम केस सॉल्व करने और स्टेट में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए हम न्यूयॉर्क पुलिस के तरीके को फॉलो करेंगे। अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस के खुफिया तंत्र को काफी मजबूत माना जाता है। त्वरित कार्रवाई, एडवांस प्लानिंग, साइबर सुरक्षा के तरीके न्यूयॉर्क पुलिस की ओर से अपनाए जाते हैं।
हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राज्य सचिवालय में संभाला कार्यभार
DGP संजय कुंडू ने पुलिस फोर्स की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भी पुलिस ने शानदार काम किया है। पुलिस ने 2 करोड़ की नकदी भी चुनाव के दौरान पकड़ी थी, जो चुनाव के इतिहास में पहली बार हुआ। 2021 में 612 केस रेप और पॉक्सो एक्ट तहत दर्ज किए गए, जबकि 2022 में महज 543 केस ही रजिस्टर्ड हुए।
हिमाचल में नया साल मनाकर लौट रहे थे पर्यटक, खाई में गिरी कार, 4 घायल
हिमाचल पुलिस की 2023 प्लान के मुताबिक, NDPS एक्ट के तहत केसों को लेकर पुलिस सतर्कता बरतेगी। इसके अलावा क्राइम अगेंस्ट वूमन, रोड एक्सीडेंट को कम करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। इसी तरह साइबर क्राइम को लेकर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। DGP संजय कुंडू ने कहा कि बॉर्डर पर और ज्यादा सख्ती की जाएगी। बाहरी राज्य से हिमाचल में ड्रग सप्लाई की जा रही है। ऐसे में इसे लेकर जल्द नए प्लान के साथ पुलिस काम करेगी।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

शाबाश: अटल टनल रोहतांग में तैनात 42 पुलिसकर्मी सम्मानित

प्रथम श्रेणी प्रशांसा पत्र और नकद पुरस्कार की मंजूरी

केलांग। हिमाचल की अटल टनल रोहतांग में तैनात 42 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सार्वजनिक कर्तव्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए दिया गया है। डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू ने जिला लाहौल स्पीति पुलिस कर्मियों और अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल यूनिट को प्रथम श्रेणी प्रशांसा पत्र और प्रत्येक कर्मचारी को 500 रुपए के नकद पुरस्कार को मंजूरी दी है।

कांगड़ा: पैसे और गहने चोरी मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी दो गिरफ्तार

जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस के कुल 17 कर्मियों और अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल के कुल 25 कर्मियों को लोक कल्याण के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

 

बता दें कि टनल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इस बार बर्फबारी के दीदार को काफी संख्या में पर्यटक  टनल रोहतांग पहुंचे। पर्यटकों की इच्छा भी पूरी है और 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी हुई है। बर्फबारी में पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अटल टनल रोहतांग में तैनात कर्मियों ने इस दायित्व को बसूबी निभाया है।

Himachal: पालमपुर के राख-नगरी में 35 करोड़ रुपये से स्थापित होगा आईटी पार्क

 

लाहौल स्पीति पुलिस ने सुनिश्चित किया कि अटल टनल रोहतांग के माध्यम से काफी संख्या में जिले में आने वाले पर्यटकों को सुखद, सुरक्षित और यादगार अनुभव मिले। विभिन्न बचाव अभियान भी चलाए हैं, जिससे शून्य से नीचे के तापमान में जिले में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले अटल टनल रोहतांग में फंसे वाहन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें