Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शाबाश: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय की दो छात्राएं बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

आदिका व साक्षी मेहता का हुआ चयन

धर्मशाला। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh Central University) के इतिहास विभाग की दो छात्राओं का असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद के लिए चयन हुआ है। इसमें आदिका पुत्री अजय मोहन शर्मा और साक्षी मेहता पुत्री नरेदर सिंह का शामिल हैं। आदिका वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2019 में इन्होंने नेट और 2020 में सेट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

साक्षी मेहता भी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं। वर्ष 2019 में इन्होंने नेट एवं सेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। समाज विज्ञान स्कूल के अधिष्ठाता प्रो. संजीत सिंह और इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कंवर चंद्रदीप सिंह व अन्य संकाय सदस्यों ने दोनों छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कुल्लू : खलाड़ा नाला के पास भूस्खलन, सड़क पर आ गिरी विशाल चट्टानें

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 अप्रैल 2022 को कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर (इतिहास) के 37 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। 5 दिसंबर 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। इसका रिजल्ट 6 अप्रैल को घोषित किया गया था। इसमें आदिका व साक्षी मेहता सहित 117 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित किया गया था

ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर

 

26 अप्रैल से पहली मई तक पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया गया। इसका आयोग ने बुधवार (3 मई) को रिजल्ट घोषित किया। इसमें आयोग ने आदिका व साक्षी मेहता सहित 34 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश की है। अब विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र जारी होंगे।

हिमाचल में बढ़ेगी कोर्ट फीस, बंद होंगे ये स्टाम्प पेपर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला 

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

शाबाश: अटल टनल रोहतांग में तैनात 42 पुलिसकर्मी सम्मानित

प्रथम श्रेणी प्रशांसा पत्र और नकद पुरस्कार की मंजूरी

केलांग। हिमाचल की अटल टनल रोहतांग में तैनात 42 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सार्वजनिक कर्तव्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए दिया गया है। डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू ने जिला लाहौल स्पीति पुलिस कर्मियों और अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल यूनिट को प्रथम श्रेणी प्रशांसा पत्र और प्रत्येक कर्मचारी को 500 रुपए के नकद पुरस्कार को मंजूरी दी है।

कांगड़ा: पैसे और गहने चोरी मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी दो गिरफ्तार

जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस के कुल 17 कर्मियों और अटल टनल रोहतांग नॉर्थ पोर्टल के कुल 25 कर्मियों को लोक कल्याण के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

 

बता दें कि टनल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। इस बार बर्फबारी के दीदार को काफी संख्या में पर्यटक  टनल रोहतांग पहुंचे। पर्यटकों की इच्छा भी पूरी है और 29 और 30 दिसंबर को बर्फबारी हुई है। बर्फबारी में पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अटल टनल रोहतांग में तैनात कर्मियों ने इस दायित्व को बसूबी निभाया है।

Himachal: पालमपुर के राख-नगरी में 35 करोड़ रुपये से स्थापित होगा आईटी पार्क

 

लाहौल स्पीति पुलिस ने सुनिश्चित किया कि अटल टनल रोहतांग के माध्यम से काफी संख्या में जिले में आने वाले पर्यटकों को सुखद, सुरक्षित और यादगार अनुभव मिले। विभिन्न बचाव अभियान भी चलाए हैं, जिससे शून्य से नीचे के तापमान में जिले में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाले अटल टनल रोहतांग में फंसे वाहन

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

शाबाश: कांगड़ा जिला के इस सरकारी स्कूल के छात्रों ने कर दिया कमाल

राज्य स्तरीय कला उत्सव में मनवाया प्रतिभा का लोहा
ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नूरपुर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुखेड़ के छात्रों ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में  अपनी कला का प्रर्दशन किया। इसमें पाठशाला के एक छात्र ने पुराने जमाने में इस्तेमाल किए जाने वाली विभिन्न चीजों को तैयार कर अपना हुनर दिखाया औक राज्य स्तरीय कला उत्सव में द्वितीय पुरस्कार जीता। इस राज्य स्तरीय कला उत्सव में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से बच्चे अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंचे हुए थे।
हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित
पुरस्कार विजेता ईशान ने कहा कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुखेड़ में नौवीं कक्षा का छात्र है और पुराने युग की विभिन्न इस्तेमाल होने वाली चीजें बनाई हैं। उन्हें यह शौक बचपन से है। स्कूल की तरफ से पहले ब्लॉक लेवल फिर जोनल लेवल और अब राज्यस्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में भाग लिया है। ब्लॉक तथा जोनल में प्रथम स्थान पर रहा तथा राज्य स्तर पर द्वितीय स्तर रहा।
मन्नत ने कहा कि वह 12वीं की छात्रा हैं। उन्हें गायन का बचपन से शौक है। स्कूल की तरफ से पहले ब्लॉक लेवल फिर जोनल लेवल, फिर राज्य स्तरीय पर कला उत्सव में भाग लिया है। ब्लॉक लेवल, जोनल लेवल पर प्रथम रही हैं और राज्य स्तरीय कला उत्सव में द्वितीय स्थान पर रही हैं। दसवीं कक्षा की दिवांशी पठानिया ने कहा कि उन्होंने कला उत्सव प्रतियोगिता में सोलो डांस में भाग लिया। बचपन से शौक था कि एक्टिंग करुं। पहले ब्लॉक लेवल, फिर जोनल भाग लिया। इसमें प्रथम रही हैं और जिला स्तर में द्वितीय रही हैं। मेहनत करूंगी और नेशनल लेवल में जाकर जीत हासिल करुंगी।
कांगड़ा: भारी बर्फबारी को लेकर तैयारी, ‘आपदा मित्र’ निभाएंगे अहम भूमिका
स्कूल प्रधानाचार्य रमन रानी ने कहा कि छात्रों का प्रदर्शन बहुत बढ़िया रहा, जिसमें दिवांशी मन्नत धर्मशाला में दूसरे स्थान पर रही और ईशान जिला स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा। ईशान की कला स्थानीय परंपरारिक खिलौने थी, जिसमें इसने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद इशान का चयन राज्यस्तरीय के लिए हुआ, जिसमें इशान ने कल्लू में राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लिया तथा वहां द्वितीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों से बच्चों ने भाग लिया।