Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में IPS और HPS के तबादले, अभिषेक होंगे DIG नार्दन रेंज धर्मशाला

जतिंद्र कुमार डीएसपी अंब जिला ऊना होंगे
शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने एक आईपीएस और पांच एचपीएस को बदला है। साथ ही  तैनाती का इंतजार कर रहे दो आईपीएस को पोस्टिंग दी है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है। आईपीएस को लेकर जारी अधिसूचना में  आईजी ऑफ पुलिस नार्दन रेंज धर्मशाला सुमेधा अब आईजी क्राइम होंगी।
बजट सत्र : समय पर सदन में नहीं पहुंचा सत्तापक्ष, विपक्ष का बॉयकॉट
तैनाती का इंतजार कर रहे अभिषेक दुलार को डीआईजी नार्दन रेंज धर्मशाला लगाया है। शिवानी मेहला डीएसपी रामपुर होंगी।
एचपीएस में डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर को डीएसपी एसडीआरएफ मंडी लगाया गया है। एएसपी ऊना हिमाचल प्रवीण धीमान को एएसपी तीसरी बटालियन पंडोह मंडी लगाया गया है। एएसपी तीसरी बटालियन पंडोह मंडी संजीव कुमार को एडीसी ऊना के पद पर तैनाती दी है। डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ ऊना हिमाचल जतिंद्र कुमार डीएसपी अंब जिला ऊना होंगे। डीएसपी अंब जिला ऊना डॉ. वसुधा सूद को डीएसपी पहली बटालियन बनगढ़ ऊना लगाया गया है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/IPS-HPPS-TRANSFER-ORDERS-DATED-21.03.2023.pdf” title=”IPS & HPPS TRANSFER ORDERS DATED 21.03.2023″]
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/03/HPPS-Transfer-orders-dated-21.03.2023.pdf” title=”HPPS Transfer orders dated 21.03.2023″]
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

कांगड़ा के एसपी पद पर भी दे चुके हैं सेवाएं

शिमला। हिमाचल पुलिस के डीआईजी विमुक्त रंजन (IPS) अब विशेष सुरक्षा ग्रुप (SPG) में सेवाएं देंगे। विमुक्त रंजन एसपीजी में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर ज्वाइन करेंगे। डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू और हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंक के अधिकारियों ने विमुक्त रंजन को उप महानिरीक्षक, विशेष सुरक्षा ग्रुप (एसपीजी), भारत सरकार के रूप में नियुक्ति के लिए बधाई दी है।

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट निकाला

बता दें कि आईपीएस विमुक्त रंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके हैं। उन्होंने हिमाचल के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में एसपी के पद पर भी सेवाएं दी हैं। वह बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा के अलावा नूरपुर व देहरा उपमंडलों में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें