Breaking News

  • नूरपुर : इनर व्हील क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान
  • बड़ी खबर : 2 दिन में ई-केवाईसी नहीं करवाई तो बंद हो सकती है सहारा पेंशन
  • सोलन : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने को जंगल में फेंकी देह
  • ऊना : अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर बेसहारा पशु से टकराई वैन, चंबा के व्यक्ति की गई जान
  • बन्नी माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरी विशाल चट्टान, 14 वर्षीय मासूम की गई जान
  • कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का आगाज, इतना लगेगा किराया
  • हिमाचल में HAS अधिकारियों के तबादले, ये SDM बदले-कहां मिली तैनाती-जानें
  • HPRCA ने जेओए लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम किया घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन
  • हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ा मौका : दुबई और मॉरीशस में नौकरी का सुनहरा अवसर, बढ़िया सैलरी
  • स्मार्ट मीटर नहीं, नए ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत, पेंशनर फोरम नूरपुर की दो टूक

मनाली : कैफे में स्टाफ को रिवॉल्वर दिखाकर डराया फिर संचालक को मारी गोली

ewn24news choice of himachal 09 Jan,2023 10:05 pm

    जगतसुख निवासी वीरेंद्र शर्मा गिरफ्तार

    मनाली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित पर्यटन नगरी मनाली के जगतसुख में एक कैफे संचालक को गोली मारने का मामला सामने आया है। कैफे संचालक की टांग में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है। कैफे कर्मचारियों ने संचालक को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी।
    मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

    सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कैफे संचालक की शिकायत पर गोली मारने वाले के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

    जानकारी अनुसार थाना मनाली में प्रियाल आचार्य पुत्र स्व. उर्विज आचार्य निवासी गांव शुरू डाकघर प्रीणी तहसील मनाली, कुल्लू ने शिकायत दी कि उसने जगतसुख में ALCHEMY कैफे लीज पर लिया हुआ है। रविवार देर रात वह अपने होटल में मौजूद था। इस दौरान कैफे से स्टाफ का फोन आया कि एक व्यक्ति कैफे में बार-बार रिवॉल्वर दिखाकर डरा रहा है।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती 

    सूचना के बाद जब वह कैफे पहुंचा तो वहां पर जगतसुख निवासी वीरेंद्र शर्मा टेबल पर बैठा था। उसने वीरेंद्र से पूछा कि वह क्यों सबको रिवॉल्वर दिखाकर डरा रहा है। इस दौरान आरोपी आग-बबूला हो उठा और रिवॉल्वर निकालकर पहले शीशे व खिड़कियों की तरफ गोली चलाई और बाद में प्रियाल को गोली मार दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी बाईं टांग में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया।

    SSP कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी को जगतसुख के आसपास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं घायल प्रियाल आचार्य को इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। टांग में गोली फंसे होने की वजह से उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां पर उसका ऑपरेशन होना है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की जा रही है।
    हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather