Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस के ट्रैफिक, टूरिस्ट व रेलवे विंग ने खरीदे हाइड्रॉलिक कटर

प्रदेश में सभी रेंज को दिए जाएंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे विंग ने सड़क हादसों में तुरंत एवं प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए 5 हाइड्रॉलिक कटर एवं स्प्रेडर खरीदे हैं। यह अत्याधुनिक उपकरण सभी पुलिस रेंज को दिए जाएंगे। इन अत्याधुनिक उपकरण की मदद से सड़क वाहन दुर्घटनाओं में तुरंत मौका पर वाहन के अंदर व वाहन के नीचे फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सके एवं उनकी जान बचाई जा सके।

हिमाचल में आज ऑरेंज अलर्ट, लाहौल स्पीति में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश जारी

इसके माध्यम से 2 मिनट से भी कम समय में किसी भी वाहन के अंदर प्रवेश किया जा सकता है व वाहन के नीचे फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी कारण इस उपकरण को Jaws of Life भी कहा जाता है, क्योंकि इसका उपयोग पीड़ित एवं घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए सकारात्मक रूप में किया जा सकता है।

कुल्लू में हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, युवक की मौत

बचाव दल अक्सर वाहन से घायल एवं पीड़ित व्यक्ति को निकालने के लिए गोलाकार आरी का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इनमें कई कमियां थीं। आरी चिंगारी पैदा कर सकती है, जिससे आग लगने का खतरा रहता है। तेज आवाज से पीड़ितों को तनाव हो सकता है। वैकल्पिक रूप से बचावकर्मी क्राउबार या हॉलिगन बार के साथ वाहन के दरवाजों को खोलने की कोशिश कर हैं , लेकिन इससे पीड़ितों के और अधिक घायल होने का खतरा रहता है। इसकी तुलना में हाइड्रोलिक स्प्रेडर-कटर शांत, तेज, मजबूत और अधिक बहुमुखी हैं। ये वाहन को काट सकते हैं, खोल सकते हैं और उठा भी सकते हैं।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पुलिस के DIG विमुक्त रंजन SPG में देंगे सेवाएं, हुई नियुक्ति

कांगड़ा के एसपी पद पर भी दे चुके हैं सेवाएं

शिमला। हिमाचल पुलिस के डीआईजी विमुक्त रंजन (IPS) अब विशेष सुरक्षा ग्रुप (SPG) में सेवाएं देंगे। विमुक्त रंजन एसपीजी में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर ज्वाइन करेंगे। डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू और हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी रैंक के अधिकारियों ने विमुक्त रंजन को उप महानिरीक्षक, विशेष सुरक्षा ग्रुप (एसपीजी), भारत सरकार के रूप में नियुक्ति के लिए बधाई दी है।

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट निकाला

बता दें कि आईपीएस विमुक्त रंजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी तैनात रह चुके हैं। उन्होंने हिमाचल के सबसे बड़े जिले कांगड़ा में एसपी के पद पर भी सेवाएं दी हैं। वह बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा के अलावा नूरपुर व देहरा उपमंडलों में डीएसपी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Shimla State News

हिमाचल पुलिस की वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कल से, 460 प्रतिभागी लेंगे भाग

दो को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ

 

शिमला। हिमाचल पुलिस 2 मार्च से 6 मार्च तक जिला ऊना के अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है।  इस आयोजन की थीम Experience the water of himachal रखी गई है। इस प्रतियोगिता में 19 राज्यों और केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। इसमें 10 टीमें महिलाओं की भी हैं। ये टीमें Rowing, Canoeing और Kayaking की प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगी।

हिमाचल: इन मेडिकल स्टोर में CCTV कैमरे लगाना जरूरी, यह कारण 

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दो मार्च को चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। 2 मार्च को ऊना के लता मंगेशकर कला केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। डीजीपी संजय कुंडू प्रतिभागियों के लिए 3 मार्च को बड़ा खाने की मेजबानी करेंगे। तीन मार्च को लता मंगेशकर कला केंद्र ऊना में हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की प्रस्तुति होगी। 6 मार्च को पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह प्रतियोगिता का समापन करेंगे।

हिमाचल पुलिस ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह हिमाचल पुलिस के लिए एक गर्व का विषय है कि वाटर स्पोर्ट्स में इस तरह का पहला राष्ट्रीय आयोजन किया जा रहा है। अंदरोली को वाटर स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ भी वाटर स्पोर्ट्स के लिए देश भर के बेहतरीन स्थानों में से एक मानते हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।

हिमाचल : शिमला जा रही HRTC बस पलटी, कंडक्टर समेत 5 यात्री घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: चालान कट रहे, जुर्माना भी हो रहा, क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन

मात्र औपचारिकता बनकर तो नहीं रह गई कार्रवाई

शिमला। हिमाचल में पुलिस और खनन विभाग की सख्ती से बावजूद भी अवैध खनन का सिलसिला जारी है। हिमाचल की खड्डों में ट्रैक्टर आदि धड़ल्ले से अवैध खनन करते देखे जा सकते हैं। हालांकि पुलिस महकमे का कहना है कि जीरो टॉलरेंस की नीति खनन माफिया के खिलाफ अपनाई जा रही है। पर जिस तरह चालान आदि के बाद भी बेधड़क अवैध खनन हो रहा है, उससे लगता है कि चालान मात्र औपचारिकता बनकर रह गए हैं। महीने में एक चालान कटवा दो और फिर पूरा माह खनन करते रहो कुछ ऐसी ही संभावनाएं इस मामले में दिख रही हैं।

आस्था से खिलवाड़: माता सिमसा की फर्जी वेबसाइट बना भक्तों से एंठे जा रहे पैसे

पुलिस महकमे के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के दौरान अवैध खनन के 6,686 चालान किए गए हैं, जिनमें से 5,999 चालान कंपाउंड करके उल्लंघनकर्ताओं से 10 करोड़ 12 लाख 69 हजार 700 रुपए जुर्माना प्राप्त किया गया है, जब कि शेष 669 चालान न्यायालयों को भेजे गए हैं। अवैध खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने 1 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक 702 चालान किए हैं, जिनमें से 583 चालान कम्पाउंड करके उल्लंघनकर्ताओं से 37 लाख 09 हजार 250 रुपए जुर्माना प्राप्त किया गया है, जबकि शेष 115 चालान न्यायालयों को भेजे गए हैं। पुलिस द्वारा अवैध खनन में संलिप्त 35 वाहनों को पकड़ा गया है।

हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

बीबीएन बद्दी में पुलिस ने 47 चालान किए और 47 ही कंपाउंड किए गए। 6 लाख 40 हजार 200 जुर्माना वसूला गया। बिलासपुर में 16 में से 12 चालान कंपाउंड किए और 68 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। चंबा जिला में 80 चालान, 66 कंपाउंड, 3 लाख 02 हजार 100 जुर्माना, हमीरपुर में एक मामला दर्ज, 41 चालान, 40 कंपाउंड, 1 लाख 81 हजार 900 रुपए जुर्माना, कांहड़ा में 93 चालान, 90 कंपाउंड, 4 लाख 50 हजार 500 रुपए जुर्माना, किन्नौर में 19 चालान, 19 कंपाउंड और 58 हजार जुर्माना वसूला गया।

18 को पहले कांगड़ा जाएंगे सीएम, लौटेंगे शिमला-फिर मंडी की पकड़ेंगे राह

कुल्लू में 21 चालान, 14 कंपाउंड, 80 हजार 600 रुपए जुर्माना, मंडी जिला में 125 चालान, 70 कंपाउंड, 3 लाख 61 हजार 300 जुर्माना, नूरपुर में 106 चालान, 83 कंपाउंड, 6 लाख 93 हजार 750 जुर्माना, शिमला में 23 चालान, 18 कंपाउंड, 1 लाख 08 हजार 200 रुपए जुर्माना, सिरमौर में 101 चालान, 96 कंपाउंड, 5 लाख 64 हजार 500 जुर्माना, सोलन में 3 चालान, एक कंपाउंड, 7500 जुर्माना और ऊना में 27 चालान, 27 कंपाउंड व एक लाख 92 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इससे पूर्व खनन माफिया के पांच मामले ईडी को आगामी कार्रवाई के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 5.73 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

गणतंत्र दिवस पर हिमाचल पुलिस को मिले पांच पदक, डीजीपी ने दी बधाई

शिमला। गणतंत्र दिवस पर हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक हासिल हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेहतरीन सेवाओं और सराहनीय कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सतवंत अटवाल और डिप्टी कमांडेंट जनरल (होमगार्ड) अनुज तोमर को राष्ट्रपति मेडल से पुरस्कृत किया गया है।

हिमाचल में कल और परसों मौसम साफ रहने का अनुमान, 28 से फिर बिगड़ेगा

 

इसके अलावा डीएसपी एफएसएल जुन्गा राहुल शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा इंद्र दत्त और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के मुख्य आरक्षी सुशील कुमार का सराहनीय सेवा पदक के लिए चयन हुआ है।

डीजीपी हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हिमाचल पुलिस के पांच लोगों को सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाएं देने पर पदक मिलना पुलिस विभाग को गौरवान्वित करने वाला है इससे जवानों का हौसला बढ़ेगा।

हिमाचल में युवाओं को 5 साल में 1 या 5 लाख नौकरी, आखिर क्या है मामला-जानें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

चार को पुलिस पदक से नवाजा गया
शिमला। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर भारत सरकार ने हिमाचल पुलिस के पांच अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो शिमला सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
इसके अतिरिक्त डीएसपी एफएसएल जुन्गा राहुल शर्मा, डीएसपी प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा जितेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक (ASI) प्रथम सशस्त्र वाहिनी जुन्गा इंद्रदत्त और मुख्य आरक्षी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो सुशील कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजा गया है।
डीजीपी संजय कुंडू ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल पुलिस के 4 कर्मचारी केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित

पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए मिला सम्मान

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चार पुलिस कर्मचारियों को पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय, नई दिल्ली ने वर्ष 2021-20 के लिए पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय डरोह जिला कांगड़ा के चार पुलिस कर्मचारियों को पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया है।

हिमाचल : नकली सर्टिफिकेट दिखाकर ले ली पोस्ट मास्टर की नौकरी, जांच में पकड़ा

इनमें पुलिस अधीक्षक राजेश चंद्र छाजटा (अन्य), सहायक निरीक्षक सतपाल (इंडोर), सहायक उप निरीक्षक कृष्ण चंद (आउटडोर) और मुख्य आरक्षी कुलतार सिंह (आउटडोर) को सम्मानित किया गया है।

हिमाचल में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान को ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी कांग्रेस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल पुलिस ने कुछ इस तरह दी अपने जांबाज अधिकारी को श्रद्धांजलि

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

शिमला। हिमाचल पुलिस से अधिकारी साजू राम राणा का आज धर्मशाला में निधन हो गया। धर्मशाला के तपोवन में जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ।

वर्तमान में एसआर राणा चौथी बटालियन जंगलबैरी में कमांडेंट के पद पर तैनात थे। हिमाचल पुलिस ने अपने जांबाज अधिकारी साजू राम राणा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

OPS बहाली पर सुक्खू बोले, फैसला भी और बजट का भी हो गया इंतजाम

फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा है कि बहुत ही दुखद सूचित किया जाता है कि साजू राम राणा कमाडेंट चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी का 3 जनवरी को ड्यूटी के दौरान निधन हुआ है।

वह पुलिस विभाग में एक कर्मठ पुलिस अधिकारियों में से एक थे और पुलिस विभाग को उनकी आकस्मिक मृत्यु पर जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति होनी मुश्किल है।

एसआर राणा के परिवार से मिले सीएम सुक्खू, बंधाया ढांढस

अपनों को खोने का दुख होता है, लेकिन उनकी यादें हमें आगे बढ़ने की ताकत भी देती हैं। समस्त पुलिस विभाग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति मिले।

बता दें कि साजू राम राणा का जन्म 13 मई, 1964 को धर्मपुर जिला मंडी में हुआ था। 1 सितंबर, 1990 को पुलिस विभाग में बतौर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) भर्ती हुए थे। अपनी 32 साल 11 महीने के सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बतौर डीएसपी, एएसपी व कांगड़ा, बिलासपुर ,सोलन, चंबा और भारतीय आरक्षित वाहिनियों में अपनी सेवाएं दीं।

हिमाचल: विशाल शर्मा होंगे एसडीएम हरोली, विकास शर्मा को बदला

वर्ष 2009 में बतौर पुलिस अधीक्षक पदोन्नति हई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक किन्नौर औऱ बिलासपुर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में चतुर्थ बटालियन में तैनात थे। एसआर राणा को वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

इंडियन साइंस कांग्रेस में हिस्सा लेगी अंजना ठाकुर,  हिमाचल की होंगी पहली दिव्यांग

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Lahoul Spiti State News

वर्ष 2022 में अटल टनल रोहतांग से गुजरे 12 लाख से अधिक वाहन

वर्ष 2021 की तुलना में 60 फीसदी अधिक रहा आंकड़ा

शिमला। हिमाचल में अटल टनल रोहतांग पर्यटकों को न केवल यातायात व्यवस्था सुगम प्रदान कर रही है बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनी है। विश्व की सबसे लंबी सुरंग अटल टनल के खुलने के बाद ही लाहौल स्पीति में दिन प्रतिदिन यातायात बढ़ रहा है।

वर्ष 2022 में जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में अटल टनल से रोहतांग से लगभग 12 लाख 73 हजार 699 वाहनों ने प्रवेश किया है। यह आंकड़ा वर्ष 2021 की तुलना में 60 फीसदी अधिक है।

जवाहर नवोदय विद्यालय: छठी कक्षा में प्रवेश को प्रक्रिया शुरू-करें आवेदन

वर्ष 2022 के माह मई, जून और दिसंबर में लगभग 7 लाख से ज्यादा वाहनों द्वारा अटल टनल रोहतांग के माध्यम से जिला लाहौल स्पीति की लाहौल घाटी में प्रवेश किया। 25 दिसंबर को एक दिन में 19 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही टनल के माध्यम से दर्ज की गई, जोकि टनल खुलने के बाद एक दिन में गुजरने वाले वाहनों में सबसे ज्यादा है।

धर्मशाला : जन आभार रैली के दौरान IPS अधिकारी एसआर राणा का हार्ट अटैक से निधन

अटल टनल के उद्घाटन के बाद वर्ष 2022 में यहां रिकॉर्ड संख्या में वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई है। अटल टनल रोहतांग दिन प्रतिदिन हर प्रकार के मौसम में एक पर्यटक स्थल बन गया है। राज्य में विशेष तौर पर गर्मियों और सर्दियों में पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखी जाती है।

हिमाचल पुलिस द्वारा इन पर्यटकों और उनके परिवारों को सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए दिन रात लगातार सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा एव वहां समस्त पुलिस बल और एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा और मनाली पुलिस को इस प्रशंसनीय कार्य के लिए बधाई दी है।

डिप्टी सीएम मुकेश बोले- ‘काम करने वाले आ गए, रोने वाले रो रहे हैं’

हिमाचल में 6 जनवरी तक सताएगी शीतलहर, 7 से खराब हो सकता है मौसम

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल पुलिस ने 2022 में किया अच्छा काम, नए साल में कम करेंगे क्राइम रेट

DGP संजय कुंडू ने शिमला में बताया 2023 का प्लान
शिमला। हिमाचल पुलिस ने नए साल में क्राइम रेट को कम करने की बात कही है, वहीं हिमाचल पुलिस नए साल में न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर क्राइम केस को सॉल्व करने में अहम भूमिका निभाएगी। DGP संजय कुंडू ने शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साल 2022 हिमाचल पुलिस के लिए शानदार रहा है। ऐसे में अब नए साल में हम क्राइम रेट को कम करने लिए और बेहतर काम करेंगे।
हिमाचल : स्कूलों में 12 फरवरी तक छुट्टियां, 4 फरवरी तक बंद रहेंगे कॉलेज
DGP संजय कुंडू ने कहा कि क्राइम केस सॉल्व करने और स्टेट में शांति व्यवस्था को कायम करने के लिए हम न्यूयॉर्क पुलिस के तरीके को फॉलो करेंगे। अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस के खुफिया तंत्र को काफी मजबूत माना जाता है। त्वरित कार्रवाई, एडवांस प्लानिंग, साइबर सुरक्षा के तरीके न्यूयॉर्क पुलिस की ओर से अपनाए जाते हैं।
हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने राज्य सचिवालय में संभाला कार्यभार
DGP संजय कुंडू ने पुलिस फोर्स की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भी पुलिस ने शानदार काम किया है। पुलिस ने 2 करोड़ की नकदी भी चुनाव के दौरान पकड़ी थी, जो चुनाव के इतिहास में पहली बार हुआ। 2021 में 612 केस रेप और पॉक्सो एक्ट तहत दर्ज किए गए, जबकि 2022 में महज 543 केस ही रजिस्टर्ड हुए।
हिमाचल में नया साल मनाकर लौट रहे थे पर्यटक, खाई में गिरी कार, 4 घायल
हिमाचल पुलिस की 2023 प्लान के मुताबिक, NDPS एक्ट के तहत केसों को लेकर पुलिस सतर्कता बरतेगी। इसके अलावा क्राइम अगेंस्ट वूमन, रोड एक्सीडेंट को कम करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेंगे। इसी तरह साइबर क्राइम को लेकर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। DGP संजय कुंडू ने कहा कि बॉर्डर पर और ज्यादा सख्ती की जाएगी। बाहरी राज्य से हिमाचल में ड्रग सप्लाई की जा रही है। ऐसे में इसे लेकर जल्द नए प्लान के साथ पुलिस काम करेगी।
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें