Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल: चालान कट रहे, जुर्माना भी हो रहा, क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 8:04 pm

    मात्र औपचारिकता बनकर तो नहीं रह गई कार्रवाई

    शिमला। हिमाचल में पुलिस और खनन विभाग की सख्ती से बावजूद भी अवैध खनन का सिलसिला जारी है। हिमाचल की खड्डों में ट्रैक्टर आदि धड़ल्ले से अवैध खनन करते देखे जा सकते हैं। हालांकि पुलिस महकमे का कहना है कि जीरो टॉलरेंस की नीति खनन माफिया के खिलाफ अपनाई जा रही है। पर जिस तरह चालान आदि के बाद भी बेधड़क अवैध खनन हो रहा है, उससे लगता है कि चालान मात्र औपचारिकता बनकर रह गए हैं। महीने में एक चालान कटवा दो और फिर पूरा माह खनन करते रहो कुछ ऐसी ही संभावनाएं इस मामले में दिख रही हैं।

    आस्था से खिलवाड़: माता सिमसा की फर्जी वेबसाइट बना भक्तों से एंठे जा रहे पैसे

    पुलिस महकमे के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के दौरान अवैध खनन के 6,686 चालान किए गए हैं, जिनमें से 5,999 चालान कंपाउंड करके उल्लंघनकर्ताओं से 10 करोड़ 12 लाख 69 हजार 700 रुपए जुर्माना प्राप्त किया गया है, जब कि शेष 669 चालान न्यायालयों को भेजे गए हैं। अवैध खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने 1 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक 702 चालान किए हैं, जिनमें से 583 चालान कम्पाउंड करके उल्लंघनकर्ताओं से 37 लाख 09 हजार 250 रुपए जुर्माना प्राप्त किया गया है, जबकि शेष 115 चालान न्यायालयों को भेजे गए हैं। पुलिस द्वारा अवैध खनन में संलिप्त 35 वाहनों को पकड़ा गया है।
    हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

    बीबीएन बद्दी में पुलिस ने 47 चालान किए और 47 ही कंपाउंड किए गए। 6 लाख 40 हजार 200 जुर्माना वसूला गया। बिलासपुर में 16 में से 12 चालान कंपाउंड किए और 68 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। चंबा जिला में 80 चालान, 66 कंपाउंड, 3 लाख 02 हजार 100 जुर्माना, हमीरपुर में एक मामला दर्ज, 41 चालान, 40 कंपाउंड, 1 लाख 81 हजार 900 रुपए जुर्माना, कांहड़ा में 93 चालान, 90 कंपाउंड, 4 लाख 50 हजार 500 रुपए जुर्माना, किन्नौर में 19 चालान, 19 कंपाउंड और 58 हजार जुर्माना वसूला गया।
    18 को पहले कांगड़ा जाएंगे सीएम, लौटेंगे शिमला-फिर मंडी की पकड़ेंगे राह

    कुल्लू में 21 चालान, 14 कंपाउंड, 80 हजार 600 रुपए जुर्माना, मंडी जिला में 125 चालान, 70 कंपाउंड, 3 लाख 61 हजार 300 जुर्माना, नूरपुर में 106 चालान, 83 कंपाउंड, 6 लाख 93 हजार 750 जुर्माना, शिमला में 23 चालान, 18 कंपाउंड, 1 लाख 08 हजार 200 रुपए जुर्माना, सिरमौर में 101 चालान, 96 कंपाउंड, 5 लाख 64 हजार 500 जुर्माना, सोलन में 3 चालान, एक कंपाउंड, 7500 जुर्माना और ऊना में 27 चालान, 27 कंपाउंड व एक लाख 92 हजार 700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इससे पूर्व खनन माफिया के पांच मामले ईडी को आगामी कार्रवाई के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 5.73 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather