Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

बच्ची को बडूखर अस्पताल में दाखिल करवाया

फतेहपुर। कांगड़ा जिला के विकास खंड फतेहपुर के तहत पंचायत रियाली के गांव बेला लुधियाडच में मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

वीरवार को यहां खेतों में एक नवजात बच्ची मिली है जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फतेहपुर पुलिस ने नवजात बच्ची का बडूखर सामुदायिक अस्पताल में चेकअप करवाया है।

हिमाचल में कल से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड व बाढ़ की भी संभावना

 

जानकारी के अनुसार गांव के व्यक्ति को वीरवार सुबह खेतों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उसने आगे जाकर देखा तो खेतों में एक नवजात बच्ची कड़ी धूप में पड़ी थी और रो रही थी। उक्त व्यक्ति ने इस बारे में तुरंत पंचायत प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बडूखर अस्पताल में दाखिल करवाया। नवजात बच्ची किसकी है पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग

 

फतेहपुर पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रियाली पंचायत के गांव बेला लुधियाडच के खेतों में एक नवजात बच्ची लोगों को मिली है। बच्ची का प्राइमरी चेकअप करवाया गया है। फतेहपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच में जुटी हुई है।

नूरपुर : बदूही की नेहा ने पास किया UGC NET JRF, ऑल इंडिया में 197वां रैंक

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए करें आवेदन

 

 

डाक विभाग की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

 

 

आकाशवाणी में रोजगार का मौका : अंशकालिक संवाददाता के लिए करें आवेदन

 

 

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 आज भी बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

 

हिमाचल : जुलाई में टूटे पिछले रिकॉर्ड, 3 अगस्त से फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट

 

शिमला : ढली में भारी भूस्खलन, गाड़ियां क्षतिग्रस्त, किसान भवन को खतरा

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कार से चिट्टा बरामद, BDC सदस्य सहित चार गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस ने जखबड़ में दबोचे आरोपी

फतेहपुर। कांगड़ा जिला में पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने एक बीडीसी सदस्य सहित चार लोगों को चिट्टे के साथ धरा है। आरोपियों में अश्वनी कुमार पुत्र जैसी राम निवासी ज्वाली, विवेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी हड़सर, अतुल धीमान पुत्र सतीश कुमार निवासी नगरोटा सूरियां और परमजीत पुत्र सुखदेव निवासी ज्वाली शामिल हैं।

Breaking : श्रीखंड महादेव यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, जाऊं से आगे ने जाएं श्रद्धालु

 

इसमें विवेक कुमार नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत पड़ते हड़सर वार्ड से बीडीसी सदस्य हैं। पहले भी चिट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है। बता दें कि फतेहपुर पुलिस ने जखबड़ में गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों को दबोचा है।

जखबड़ में कार की तलाशी के दौरान 11.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Breaking : हिमाचल में दो दिन अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रहें सावधान

 

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चार लोगों को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है।

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाकर सदस्यता रद्द की जाएगी।

सोलन-मिनस मार्ग पर भूस्खलन, कसौली के पास दोची में कई मकान क्षतिग्रस्त

 

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में अप्रैल माह में बीडीसी सदस्य विवेक कुमार सहित एक अन्य को पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने चिट्टा सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस स्टेशन ज्वाली में मामला दर्ज हुआ था।

आरोपियों के पास से 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। हड़सर रेलवे स्टेशन के लिंक रोड पर बाइक पर जा रहे आरोपियों से चिट्टा पकड़ा था।

हिमाचल : तेलिंग नाला उफान पर, मनाली-लेह NH-003 पर आवाजाही बंद

 

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन ऑरेंज तो एक दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

 

 

HPBose : 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

 

 

गगल में 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कांगड़ा में पढ़ता था ट्यूशन

 

सिरमौर : बछड़ा काटने के मामले में दो लोग गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

 

हिमाचल : 14 दिन में बरसात का कहर, 43 की गई जान-करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा के फतेहपुर में रिहायशी इलाके में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड- सहमे लोग

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला है। हैंड ग्रेनेड पंचायत फतेहपुर के साथ लगती पंचायत हाड़ा के पंचायत भवन से सौ मीटर की दूरी पर रिहाइशी क्षेत्र में बरामद हुआ है।

कांगड़ा: बैंक खातों में अवैध लेन देन केस में अब तक 11 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

स्थानीय निवासी अनिल कुमार घर से बाजार की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते के किनारे एक ग्रेनेड जैसी चीज पड़ी देखी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस थाना फतेहपुर में दी। सूचना मिलने के बाद थाना फतेहपुर की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही आसपास के करीब सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया।

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि बीडी सेल धर्मशाला को मामले की जानकारी दे दी गई। वहीं, प्रधान सुशील कालिया ने बताया कि इस रास्ते से काफी लोगों का आना जाना रहता है। जिंदा ग्रेनेड मिलना चिंताजनक है। https://youtu.be/WpZLrk3xUfI https://youtu.be/9ozbV8LwsSQ

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR Kangra State News

मॉक ड्रिल : अचानक बढ़ा पौंग डैम का जलस्तर, तीन गांव आए चपेट में-बचाव कार्य जारी

बाढ़ और भूस्खलन आपदा तैयारियों की जांच को किया अभ्यास

फतेहपुर। कांगड़ा जिला में बाढ़ और भूस्खलन आपदा तैयारियों की जांच के लिए मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिले में चिन्हित 7 स्थलों पर मेगा मॉक अभ्यास किया गया। पालमपुर उपमंडल के सौरव वन विहार में मॉक ड्रिल का आयोजन किया। काल्पनिक आपदा के रूप में मनाली में ग्लेशियर गिरने से पौंग बांध का जल स्तर बढ़ने से खटियाड़ पंचायत के तीन गांव पौंग डैम की चपेट में आ गए, जिससे क्षेत्र में हाहाकार मच गया।

Breaking : मां चामुंडा मंदिर के पास मृत मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब निवासी

 

पौंग डैम जल क्रीड़ा के प्रांगण में रेस्क्यू के लिए टेंट की व्यवस्था की। जैसे हो क्षेत्र में आपदा की खबर पहुंची आपदा मित्र मौके पर राहत कार्यों में जुट गए। सायरन वाली गाड़ियां, विभागों की गाड़ियां व स्वाथ्य विभाग की एबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

धर्मशाला में चरस के साथ पकड़ी महिला, मैक्लोडगंज में भी एक धरा

जिला के साथ-साथ फतेहपुर प्रशासन व एनडीआरएफ टीम (नूरपुर) के सौजन्य से आज वीरवार को पौंग डैम पर मॉक ड्रिल हुई। संबंधित टीम द्वारा बाढ़ से बचाव बारे जिन उपकरणों व अन्य सामनों का प्रयोग किया गया, उसको भी यहां प्रदर्शित किया गया। पौंग डैम के मॉक ड्रिल की विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। एसडीएम फतेहपुर भारती ने ड्रिल का अवलोकन किया।

मनाली : वाटरफॉल देखने निकली रशियन महिला ढांक में गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू 

 

एसडीएम ने बताया कि जब भी कोई आपदा या बाढ़ जैसी कोई स्थिति उत्पन्न होती है। उस समय एनडीआरएफ की टीम और जिला व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाता है। मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, जल शक्ति विभाग फतेहपुर, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस, पीडब्ल्यूडी , एसवाईएल के साथ-साथ अन्य विभागों के जो भी कार्य हैं, उसे भी यहां पर दिखाने का काम किया गया।

HRTC का लेह-दिल्ली रूट शुरू, जानें क्या रहेगी टाइमिंग और किराया

मॉक ड्रिल के दौरान अनाउंसमेंट कर बताया गया कि पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी के तेज बहाव से खटियाड़ पंचायत के पौंग बांध के साथ लगते अठाईस लोगों और उनके तीन मवेशी बह गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।आपदा मित्रों ने 28 लोगों को बचाया। सुनामी व बाढ़ आने से पीने का पानी की सप्लाई बाधित हो चुकी थी, फिर आपातकालीन स्थिति में जल शक्ति विभाग फतेहपुर के अधिशाषी अभियंता विपिन लुणा, सहायक अभियंता विनय डोगरा व कनिष्ठ अभियंता पंकज शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए हुए बाधित हो चुकी पानी की सप्लाई को पानी के टैंक से नल लगाकर अस्थाई तौर बहाल किया।

स्टेट सीआईडी से मोहन सिंह पठानिया भी इस आपताकालीन स्थिति में अपनी पूरी भूमिका निभाते हुए नजर आए, जहां पल-पल की जानकारी वो अपने आलाधिकारी को देते हुए नजर आए। संसाधनों की कमी के साथ-साथ क्षेत्र में किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना की कमी दिखी। वहीं एनडीआरएफ की टीम दो घंटे देरी से पहुंची। प्रशासन ने मॉक ड्रिंल की शुरूआत दो घंटे पहले ही कर दी थी। अपातकालीन स्थिति में दो घंटे तक एनडीआरएफ टीम का इंतजार करना पड़ा। आखिर दो घंटे के बाद टीम पहुंची और उसके बाद दस अन्य लोगों को बाहर निकाला गया।

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर खेत में गिरी कार, योल निवासी महिला की गई जान

फतेहपुर पुलिस स्टेशन के तहत चाटा में हुआ हादसा

फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्य मार्ग जसूर-तलवाड़ा पर चाटा में एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी।

Breaking: कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए धर्मशाला में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

बता दें कि कमलो देवी पत्नी प्रकाश चंद निवासी नजदीक योल कैंट धर्मशाला अपने दामाद अजय कुमार और बेटी अनिता कुमारी के साथ कार (HP 39E1516) में सवार होकर तलवाड़ा क्षेत्र में किसी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे। कार अजय कुमार चला रहा था। चाटा में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खेतों में जा गिरी।

धर्मशाला IPL मैच : 3 हजार वाहन पार्किंग की होगी व्यवस्था, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

 

कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे सीमटेड डंगे से टकराती हुई खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में कमलो देवी की मौत हो गई है। दामाद और बेटी घायल हो गए। जिन्हें फतेहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

कांगड़ा जिला के बाद सिरमौर में बड़ा हादसा, पति-पत्नी सहित चार की गई जान

नगर निगम शिमला के मेयर बने सुरेंद्र चौहान, उमा कौशल डिप्टी मेयर

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : रैहन के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की गई जान

तीन लोग घायल, दो टांडा रेफर

रैहन। कांगड़ा जिला में उपमंडल फतेहपुर के तहत पेट्रोल पंप, रैहन के पास एक हादसा पेश आया है। एक ऑल्टो कार (HP 36B8091) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग कहीं जा रहे हैं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए। तीन घायलों में से दो को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं एक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर कर दिया गया है।

पहाड़ तपे: शिमला में 17 तो भुंतर में 5 साल का टूटा रिकॉर्ड-राहत की उम्मीद 

मृतक की पहचान रिंकी देवी (33) पत्नी मनोज मनकोटिया निवासी ग्राम हारा डाकघर कुथुंदल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
वहीं, अजीत सिंह (60) निवासी ग्राम हारा डाकघर ग्राम हारा डाकघर कुथुंडल, मनोज उम्र (41) गांव हारा डाकघर गांव हारा डाकघर कुथुंडल और निहारिका उम्र (11) गांव हारा डाकघर गांव हारा डाकघर कुथुंडल घायल हुए हैं ।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, एक युवक की मौत-तीन घायल

पुलिस चौकी रैहन के खेहर में पेश आया हादसा

ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत एक सड़क हादसा पेश आया है। बुधवार बीती रात लगभग 12.30 बजे खेहर नामक स्थान के पास ब्रेजा गाड़ी नंबर HP 88 9577 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है वहीं तीन युवक घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

ऊना में भीषण अग्निकांड : झुग्गी में भड़की आग, दो बच्चे-दो किशोर जिंदा जले

मृतक की पहचान अंकुश पुत्र सुशील कुमार निवासी तलाड़ा तहसील फतेहपुर जिला कांगडा के रूप में हुई है। हादसे में शुभम पुत्र अशोक कुमार निवासी पठानकोट, तरुण अवस्थी पुत्र भूपेंदर निवासी द्रमण सिंहूता, सौरव शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा निवासी सदवां गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका चल रहा है।

हिमाचल : बद्दी में गिरा निर्माणाधीन शोरूम का लेंटल, पांच मजदूर दबे

जानकारी के अनुसार सभी रैहन रोड पर बहन की शादी से लौट रहे थे और तलाड़ा जा रहे थे तभी अचानक सड़क पर जंगली जानवर आ गए जिससे गाड़ी चालक अंकुश ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। अंकुश मौके पर ही बेहोश हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर 174 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती

11 व 12 जनवरी को लिए जाएंगे साक्षात्कार

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर हि.प्र., ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं। इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 11 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा और 12 को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है। साक्षात्कार 11 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा और 12 को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14,500 से 18,000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल सोलन, शिमला, ऊना, बद्दी, परवाणू व चंडीगढ़ रहेगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर  8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Himachal Latest

#HPELECTIONRESULT : फतेहपुर में रोचक हुआ मुकाबला, राकेश पठानिया 11 वोटों से पीछे

फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अभी तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।

दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया से 11 मतों से आगे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना तक भवानी पठानिया को 5347 और राकेश पठानिया को 5336 मत मिले हैं। कृपाल सिंह परमार 529 वोट प्राप्त कर सके हैं।

#HPELECTIONRESULT : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे थे।

पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भवानी पठानिया को 2680 और राकेश पठानिया को 2841 मत मिले हैं। साथ ही कृपाल परमार 346 मत ले सकें हैं।

#HPElectionResult : 31 सीटों पर भाजपा तो 31 पर ही कांग्रेस, 4 पर आजाद आगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Kangra State News

#HPElectionResult : फतेहपुर में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, राकेश पठानिया पीछे

पहले राउंड में भवानी ने बनाई बढ़त

फतेहपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। अब तक के रुझानों में हिमाचल में 31 सीटों पर भाजपा, 23 पर कांग्रेस और तीन पर आजाद आगे हैं।

#HPElectionResult : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज – मतगणना शुरू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें