Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा के फतेहपुर में रिहायशी इलाके में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड- सहमे लोग

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला है। हैंड ग्रेनेड पंचायत फतेहपुर के साथ लगती पंचायत हाड़ा के पंचायत भवन से सौ मीटर की दूरी पर रिहाइशी क्षेत्र में बरामद हुआ है।

कांगड़ा: बैंक खातों में अवैध लेन देन केस में अब तक 11 गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

स्थानीय निवासी अनिल कुमार घर से बाजार की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते के किनारे एक ग्रेनेड जैसी चीज पड़ी देखी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस थाना फतेहपुर में दी। सूचना मिलने के बाद थाना फतेहपुर की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही आसपास के करीब सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया।

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि बीडी सेल धर्मशाला को मामले की जानकारी दे दी गई। वहीं, प्रधान सुशील कालिया ने बताया कि इस रास्ते से काफी लोगों का आना जाना रहता है। जिंदा ग्रेनेड मिलना चिंताजनक है। https://youtu.be/WpZLrk3xUfI https://youtu.be/9ozbV8LwsSQ

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *