Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन ऑरेंज तो एक दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

ewn24news choice of himachal 08 Jul,2023 12:37 am

    भारी से बहुत भारी की है संभावना

     

    शिमला। हिमाचल में 8 और 9 जुलाई के लिए भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 8 और 9 जुलाई को मैदानी, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। वहीं, 10 जुलाई को भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 13 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है।
    पालमपुर : बिना अनुमति के पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने पर पुलिस में शिकायत 

    पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। हमीरपुर और सोलन के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। हिमाचल में इस माह बिलासपुर में 9, हमीरपुर में 2, किन्नौर में 12, शिमला में 22, सिरमौर में 60, सोलन में 74 और ऊना में 37 फीसदी सामान्य से अधिक बारिश हुई है। चंबा में 15, कांगड़ा में 20, कुल्लू में 25, लाहौल स्पीति में 69, मंडी में 35 फीसदी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
    शिमला में भारी बारिश के बीच SFI का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    प्रदेश में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य हैं और अधिकतम तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं। शुक्रवार को भरमौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वीरवार को ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा से भी भुंतर अधिक गर्म रहा। भुंतर का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। ऊना का 30 डिग्री के आसपास रहा है।
    HPBose : 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी 


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather