Categories
Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा में कार के डैशबोर्ड से हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार- योल निवासी

पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा पुलिस स्टेशन के तहत दो कार सवार लोगों से हेरोइन बरामद की है। दोनों योल के निवासी हैं और नशे की तस्करी के मामलों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

बता दें कि कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम गश्त पर थी। पुलिस टीम ने कांगड़ा बाइपास के पास नजदीक हनुमान मंदिर देर रात एक ऑल्टो कार को रोका। कार में दो व्यक्ति बैठे थे। पुलिस टीम को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।

हिमाचल : खेल छात्रावास और खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में प्रवेश के लिए होंगे ट्रायल

 

पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूरी कार की जांच की। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन कांगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें

 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशा तस्करों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश के नए DGP बने डॉ. अतुल वर्मा, आदेश जारी

हिमाचल : 12वीं के छात्रों को राहत, शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला- पढ़ें खबर

रामपुर मामला : सुंगरी नाले में मिला था महिला का शव-आरोपी गिरफ्तार

हिमाचल : आगनबाड़ी वर्कर्स की बेटियां 12वीं में टॉपर, ये है सपना
HPBose 12Th Result : इन नंबर पर ले सकते हैं जानकारी, बोर्ड ने किए जारी

हिमाचल : अभी ज्यादा नहीं सताएगी गर्मी, मई की इस डेट के बाद करेगी तंग

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर खेत में गिरी कार, योल निवासी महिला की गई जान

फतेहपुर पुलिस स्टेशन के तहत चाटा में हुआ हादसा

फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्य मार्ग जसूर-तलवाड़ा पर चाटा में एक कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी।

Breaking: कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए धर्मशाला में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

बता दें कि कमलो देवी पत्नी प्रकाश चंद निवासी नजदीक योल कैंट धर्मशाला अपने दामाद अजय कुमार और बेटी अनिता कुमारी के साथ कार (HP 39E1516) में सवार होकर तलवाड़ा क्षेत्र में किसी समारोह में शिरकत कर घर लौट रहे थे। कार अजय कुमार चला रहा था। चाटा में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खेतों में जा गिरी।

धर्मशाला IPL मैच : 3 हजार वाहन पार्किंग की होगी व्यवस्था, यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

 

कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे सीमटेड डंगे से टकराती हुई खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में कमलो देवी की मौत हो गई है। दामाद और बेटी घायल हो गए। जिन्हें फतेहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

कांगड़ा जिला के बाद सिरमौर में बड़ा हादसा, पति-पत्नी सहित चार की गई जान

नगर निगम शिमला के मेयर बने सुरेंद्र चौहान, उमा कौशल डिप्टी मेयर

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में बड़ा हादसा : कैंटर खाई में गिरा, पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत

पांच लोग घायल, टांडा अस्पताल में चल रहा उपचार

योल। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। योल के पास उथड़ा ग्रां के रसेहड़ गांव में एक कैंटर पलटकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पति-पत्नी और बेटी सहित पांच की मौत हुई है वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 7 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर है।

हिमाचल : समय रहते पहुंच जाएं घर, इन लोकल रूटों पर भी नहीं चलेंगी HRTC बसें

हादसे में घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया है। हादसा आज शाम करीब साढ़े 4 बजे पेश आया है। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं।

हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ा ग्रां के रहने वाले थे।

Breaking : हिमाचल में 12 बजे के बाद थम सकते हैं नाइट रूट पर HRTC बसों के पहिए

ये लोग शाम को खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया और गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया।

मेडिकल कॉलेज टांडा में एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के समय गाड़ी में से 10 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पुलिस स्टेशन धर्मशाला के तहत पड़ती योल पुलिस चौकी में दी गई। सूचना मिलने के बाद योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह के अलावा तहसीलदार गिरीराज ठाकुर मौजूद रहे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिए हैं।

 

कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया,  “अति दुःखद। धर्मशाला के साथ लगते क्षेत्र टँग नरवाना के उथला ग्रां में एक तूड़ी से भरे ट्रक के खाई में गिरने से कुछ लोगों की मृत्यु की खबर है और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं भगवान से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति ।”

हादसे की सूचना मिलने पर धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने प्रशासन समेत अपनी टीम को मौके पर पहुुंचाया। विधायक सुधीर शर्मा के निर्देशों पर प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार धर्मशाला ने पीड़ितों को 25-25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

HRTC : पठानकोट-त्रिफालघाट वाया कांगड़ा, हमीरपुर रूट : जानें टाइमिंग और किराया

 

गुप्त गंगा कांगड़ा से धरा पालमपुर चोरी का एक आरोपी, 2 फरार

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

योल कैंट से बाहर हुए सिविल क्षेत्र को लेकर अधिसूचना जारी, भेजें सुझाव और आपत्तियां

जिला प्रशासन पंचायत राज विभाग को भेजेगा संस्तुति

 

धर्मशाला। कैंटोनमेंट बोर्ड योल की सीमाओं से बाहर हुए सिविल क्षेत्र को साथ लगती पंचायतों में मिलाने पर क्षेत्रवासियों से सुझाव-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि खास योल कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 7 वार्डों के क्षेत्रों को सीमावर्ती पंचायतों रक्कड़, बाघणी, तंगरोटी खास तथा नरवाणा खास के वार्डों में विलय को लेकर पंचायती राज विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

इसे लेकर क्षेत्रवासियों के सुझाव-आपत्तियां मांगे गई हैं। संबंधित क्षेत्र के निवासी अपने सुझाव-आपत्तियां अगले 15 दिन के भीतर लिखित में उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में सौंप सकते हैं। इस अवधि के उपरांत आपत्तियां-सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन 15 दिनों के भीतर प्राप्त सुझाव-आपत्तियों पर गौर करने के बाद जिला प्रशासन पंचायत राज विभाग को अपनी संस्तुति भेजेगा।

हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

यह होगा विलय का स्वरूप

डीसी ने योल कैंट के वर्तमान वार्ड, जो पंचायतों में शामिल किए जाने हैं की जानकारी देते हुए बताया कि योल कैंट के संपूर्ण 1-स्लेट गोदाम वार्ड का रक्कड़ पंचायत के चतेहड़ वार्ड तथा योल कैंट के संपूर्ण 6-चतेहड़ वार्ड और आंशिक 7-योल खास का रक्कड़ पंचायत के रक्कड़ 1 वार्ड में विलय किया जाएगा। कैंट के संपूर्ण 5-लेसर वार्ड को बाघणी के रसान 7 वार्ड में मिलाया जाएगा। वहीं आंशिक 7-योल खास, आंशिक 4-बनोरड़ू का रसान 9 में विलय होगा।

इसी तरह संपूर्ण 3-बन्नी और आंशिक 4-बनोरड़ू और आंशिक 2-नरवाणा खास का ग्राम पंचायत तंगरोटू खास के 3-तंगरोटू खास वार्ड में और 7-योल खास का 2-तंगरोटू खास में विलय होगा। आंशिक 2-नरवाणा खास का नरवाणा खास पंचायत के 6-सैणी मोहल्ला वार्ड में विलय होगा।
वहीं, जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा ने बताया कि ग्राम पंचायत रक्कड़, बाघणी, तंगरोटी खास तथा नरवाणा खास के वार्डों में सिविल क्षेत्र के 7 वार्डों के विलय से इन पंचायतों की कुल आबादी में करीब दो गुना इजाफा होगा। इन चार पंचायतों की कुल आबादी वर्तमान के 7714 से बढ़कर 15 हजार 354 हो जाएगी।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें