Breaking News

  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान
  • चंबा पत्तन में मिली युवक की देह, ज्वालामुखी क्षेत्र के पट्टियार का था रहने वाला
  • हिमाचल प्रदेश ने फ्रंटरनर श्रेणी में बनाई जगह, तीसरा स्थान किया हासिल
  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने विदेश से MBBS करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के दिए निर्देश
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा-खुद दी जानकारी
  • हरिपुर : RFSL रिपोर्ट ने खोला राज, नशे का आदी निकला बांध में पकड़ा युवक, मामला दर्ज

पालमपुर चोरी मामले में बड़ा खुलासा, नेपाल निवासी है मुख्य सरगना

ewn24news choice of himachal 15 May,2023 4:39 am

    मामले में एक है गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

     

    पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के पालमपुर के घुग्गर क्षेत्र में सेवानिवृत्त कैप्टन के घर में सात लाख की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।

    मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि बंद घर उनके निशाने पर थे। सेवानिवृत्त कैप्टन के घर पर तीन दिन तक उनकी लगातार निगरानी थी। जब उन्हें पुष्टि हो गई कि घर में कोई नहीं है तो दिल्ली से अपने एक अन्य साथी को बुलाया गया। तीन व्यक्ति घर तोड़कर अंदर घुसे, जबकि दो घर बाहर निगरानी रखे हुए थे। वे चोरी की घटना से पहले तीन दिन से पालमपुर में थे।
    पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मुख्य सरगना नेपाली निवासी गोपाल है।
    कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी

     

    कांगड़ा एसपी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

    बता दें कि 8 मई रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर  पालमपुर के चौकी रोड स्थित कॉलोनी में तीन युवक चोरी के इरादे से घर में घुसे। दरवाजा खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए। करीब तीन घंटे घर में रहे। आरोपी युवकों ने करीब सात लाख  के गहने और नकदी की चोरी की है। पर आरोपी युवक सीसीटीवी कैमरे की नजर से नहीं बच पाए।

    सीसीटीवी में युवकों को घर के अंदर घुसते साफ देखा जा सकता है। हालांकि, आरोपी युवकों को सीसीटीवी कैमरे लगे होने का पता चला गया था। उन्होंने कैमरे से छेड़छाड़ करने की भी कोशिश की। इसके बावजूद आरोपी युवकों ने बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
    Breaking : हिमाचल में 12 बजे के बाद थम सकते हैं नाइट रूट पर HRTC बसों के पहिए

     

    परिवार के अनुसार चोर लगभग 100 ग्राम सोने के गहने, 2 लैपटॉप, 50000 नकद चोरी कर ले गए थे।

    मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पालमपुर पुलिस ने मामले में अभी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से 85,000 की धनराशि भी बरामद की है।

    आरोपी संभव उर्फ भोलू मूलत: बिहार का निवासी है और पिछले कई वर्ष से गुप्त गंगा कांगड़ा में रह रहा था। भोलू के अन्य साथियों की तलाश जारी है।
    कछियारी में फोरलेन काम ने पकड़ी रफ्तार, स्कूल की बिल्डिंग तोड़ी-पुल का काम जारी




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen">

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather