Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : कार से चिट्टा बरामद, BDC सदस्य सहित चार गिरफ्तार

फतेहपुर पुलिस ने जखबड़ में दबोचे आरोपी

फतेहपुर। कांगड़ा जिला में पुलिस जिला नूरपुर के तहत पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने एक बीडीसी सदस्य सहित चार लोगों को चिट्टे के साथ धरा है। आरोपियों में अश्वनी कुमार पुत्र जैसी राम निवासी ज्वाली, विवेक कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी हड़सर, अतुल धीमान पुत्र सतीश कुमार निवासी नगरोटा सूरियां और परमजीत पुत्र सुखदेव निवासी ज्वाली शामिल हैं।

Breaking : श्रीखंड महादेव यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, जाऊं से आगे ने जाएं श्रद्धालु

 

इसमें विवेक कुमार नगरोटा सूरियां ब्लॉक के तहत पड़ते हड़सर वार्ड से बीडीसी सदस्य हैं। पहले भी चिट्टे के साथ पकड़ा जा चुका है। बता दें कि फतेहपुर पुलिस ने जखबड़ में गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों को दबोचा है।

जखबड़ में कार की तलाशी के दौरान 11.11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Breaking : हिमाचल में दो दिन अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रहें सावधान

 

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चार लोगों को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है।

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाकर सदस्यता रद्द की जाएगी।

सोलन-मिनस मार्ग पर भूस्खलन, कसौली के पास दोची में कई मकान क्षतिग्रस्त

 

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में अप्रैल माह में बीडीसी सदस्य विवेक कुमार सहित एक अन्य को पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने चिट्टा सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस स्टेशन ज्वाली में मामला दर्ज हुआ था।

आरोपियों के पास से 5.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। हड़सर रेलवे स्टेशन के लिंक रोड पर बाइक पर जा रहे आरोपियों से चिट्टा पकड़ा था।

हिमाचल : तेलिंग नाला उफान पर, मनाली-लेह NH-003 पर आवाजाही बंद

 

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन ऑरेंज तो एक दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

 

 

HPBose : 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

 

 

गगल में 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कांगड़ा में पढ़ता था ट्यूशन

 

सिरमौर : बछड़ा काटने के मामले में दो लोग गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

 

हिमाचल : 14 दिन में बरसात का कहर, 43 की गई जान-करोड़ों रुपए का हुआ नुकसान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *