Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

फतेहपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- भ्रष्टाचार पर होगी और तगड़ी चोट

और सख्त कानून बनाएगी सरकार
ऋषि महाजन/फतेहपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पूरी सतर्कता से कार्य कर रही है। इसे पूरी तरह से रोकने के लिए और सख्त कानून बनाए जाएंगे। यह बात उन्होंने आज कांगड़ा ज़िला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने लूट के रास्ते को बंद किया और सरकार के ईमानदार प्रयासों से 2200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। इस राजस्व से महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की घोषणा की गई है।
शिमला में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यूके नंबर की कार-तीन की गई जान
बजट में भी आम लोगों के लिए अनेक योजनाओं को प्रावधान किया गया है, मनरेगा मजदूरी में 60 रुपए की बढ़ौतरी, किसान से गाय के दूध का क्रय मूल्य 32 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए किया गया है और भैंस के दूध को 55 रुपए में खरीदा जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपए 30 रुपए प्रति किलो जबकि गेंहू को 40 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आर्थिक चुनौती का सामना लड़ाई की तरह ना लड़कर युद्ध की तरह किया और बेहतर वित्तीय प्रबंधन से आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ रहे हैं। हमें गर्व महसूस होता है कि एक साल के भीतर प्रदेश की 20 प्रतिशत अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में सफल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक जिले और गांव का दौरा किया। प्रदेश में आपदा से भारी तबाही के बावजूद केंद्र सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिली, लेकिन राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए अपने स्तर पर संसाधन जुटाकर 4500 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज प्रदान करने के लिए कानून और नियमों को बदल दिया, क्योंकि उन्हें आम आदमी की पीड़ा का अहसास है।
माता ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर नहीं चल सकेंगे ऑटो रिक्शा और वाणिज्यिक वाहन
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है जिनके कल्याण के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर उनके जीवन को सरल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इससे पूर्व, फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का गर्मजोशी से स्वागत किया।
फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री का फतेहपुर में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कुछ माह पूर्व फतेहपुर के लिए की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए आभार व्यक्त किया।
शिवरात्रि महोत्सव : देवमयी हुआ मंडी शहर, लोगों को मिल रहा देवी-देवताओं का आशीर्वाद
 मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में सिविल कोर्ट खोलने, फतेहपुर में शहीद स्मारक बनाने, फतेहपुर और राजा का तालाब में सीवरेज सिस्टम का निर्माण करने, रे कॉलेज का नामकरण स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के नाम पर करने, राजा का तालाब में ऐतिहासिक तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 75 लाख रुपए,नंगल पटवार सर्कल को पुनः खोलने, तलाड़ा-डक-गुरियाल-चकबाड़ी में 33 केवी सब स्टेशन स्टेशन बनाने और बागवानी विभाग का पीसीडीओ फार्म खोलने की घोषणा की।

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 को भी कांगड़ा और चंबा की पकड़ेंगे राह

फतेहपुर और चंबा में करेंगे करोड़ों के लोकार्पण व शिलान्यास

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 मार्च, 2024 को भी कांगड़ा और चंबा जिला के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 203.23 करोड़ रुपए के 11 नींव रखेंगे। चंबा में 273.79 करोड़ रुपए के 24 लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 12 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अनाडेल शिमला से वजीर राम सिंह स्टेडियम फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 11 बजे विभिन्न शिलान्यास करेंगे। रामलीला ग्राउंड फतेहपुर में जनसभा करेंगे।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

TP 12th March, 2024..

करीब 12 बजकर 35 मिनट पर फतेहपुर से चंबा जिला के सुल्तानपुर हेलीपैड के लिए निकलेंगे। करीब एक बजे सर्किट हाउस चंबा पहुंचेंगे। यहां पर लंच के बाद करीब एक बजकर 45 मिनट पर चौगान नंबर दो में जाएंगे।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

यहां पर विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। करीब 3 बजकर 15 मिनट पर सुल्तानपुर हेलीपैड से शिमला के लिए रवाना होंगे। उनका 4 बजकर 25 मिनट पर शिमला सचिवालय पहुंचने का कार्यक्रम है।

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : फतेहपुर में 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा जूनियर ड्राफ्ट्समैन

फतेहपुर। हिमाचल के जिला कांगड़ा के फतेहपुर में भू संरक्षण विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी विवेक कुमार फतेहपुर के बडूखर सेक्शन में बतौर जूनियर ड्राफ्ट्समैन कार्यरत है। विजिलेंस ने बुधवार को ये कार्रवाई अमल में लाई है।

Breaking : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की डेट फाइनल, 14 फरवरी से होगा

विजिलेंस के एएसपी बद्री सिंह ने बताया कि कांगड़ा निवासी कॉन्ट्रैक्टर अनिल कुमार ने इस बारे शिकायत की थी।

शिकायत में लिखा था कि फतेहपुर के बडूखर सेक्शन में कार्यरत आउटसोर्स पर तैनात जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन विवेक कुमार एक लाख दस हजार रुपए सब्सिडी के बिल के बदले 12 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है।

कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने एक टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री सिंह की अध्यक्षता में टीम का गठन किया गया।

टीम में इंस्पेक्टर संदीप, बचन सिंह, दलीप, निरीक्षक प्रताप चंद, एचएचसी अनिल, एचएचसी ओंकार, आरक्षी छंदना और अनिल आदि शामिल थे।

आरोपी को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

ऊना निजी बस यूनियन चुनाव की तिथि तय, ऑपरेटर्स की बैठक में प्रस्ताव पारित 

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

मंडी : CRPF जवान शौकत अली हुए सुपुर्द-ए-खाक, सैकड़ों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शिमला : नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

धर्मशाला लाहौल-स्पीति छात्रा हत्याकांड : पकड़े गए दो युवकों को पुलिस रिमांड, होगी कड़ी पूछताछ

छात्रा के गले में लिपटी मिली थी शॉल

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पढ़ने आई लाहौल-स्पीति की छात्रा की हत्या के मामले में अपडेट सामने आई है। मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट से दोनों युवकों को 15 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों में तेंजिन चुलदीम पुत्र नोमांग शेरिग और पदमा दोर्जे उर्फ पीडी पुत्र तेंजिन लबांग निवासी रंगरिक तहसील व थाना काजा जिला लाहौल-स्पीति शामिल हैं।

धर्मशाला में किसने ली लाहौल-स्पीति की छात्रा की जान, जांच में जुटी पुलिस

दोनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस वारदात के कारणों का पता लगाएगी। दोनों युवकों को पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने नोरबूलिंग्का (सिद्धपुर) से गिरफ्तार किया है। छात्रा के साथ दोनों का मिलना-जुलना था और ये उसे कमरे में भी आया करते थे।

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत फतेहपुर में छात्रा की हत्या से सनसनी फैल गई है। ये छात्रा 12वीं कक्षा में पढ़ती थी जो कि फतेहपुर के समीप नोरबूलिंग्का (Norbulingka) में किराये के कमरे में रह रही थी।

मंडी : नौकरी चाहिए तो 16 दिसंबर को पहुंचें आईटीआई, होंगे इंटरव्यू

छात्रा लाहौल-स्पीति जिला की रहने वाली थी। छात्रा की हत्या किसने कब और क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि छात्रा की हत्या गला घोंटकर की गई है क्योंकि उसके गले में शॉल लिपटी हुई थी।

जानकारी के अनुसार नोरबूलिंग्का (Norbulingka) में 11 दिसंबर (सोमवार) की रात छात्रा के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसका शव कमरे में देखा और इस बात की सूचना पुलिस को दी।

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना धर्मशाला से टीम मौके पर पहुंची। छात्रा कमरे में मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। मौके से छात्रा का फोन भी बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। मामले की सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे। छात्रा की आयु करीब 18 साल बताई जा रही है।

एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी-देखें

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को देर रात मिली जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

तेंजिन चुलदीम पुत्र नोमांग शेरिग और पदमा दोर्जे उर्फ पीडी पुत्र तेंजिन लबांग निवासी रंगरिक तहसील व थाना काजा जिला लाहौल-स्पीति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

HPCU के दो शोधार्थी नवोदय विद्यालय में पढ़ाएंगे पंजाबी एवं डोगरी

जांच से पता चला है कि वारदात के समय कमरे में छात्रा के अलावा और लोग भी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी कब्जे ले लिया है। पुलिस फोन में चैटिंग खंगालेगी और इसकी सीडीआर मंगवाएगी। इसी के साथ छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक किए जाएंगे।

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए

ऊना : चावल मिल के मालिक ने कामगार को मारी गोली, बॉडी ठिकाने लगाने गया तो पुलिस ने पकड़ा

नूरपुर जिला पुलिस ने चंबा के किहार से धरा चरस मामले का मुख्य आरोपी

नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन
हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

हिमाचल के इन पांच जिलों में  बारिश और बर्फबारी की संभावना

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन 
इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra Lahoul Spiti State News

धर्मशाला में किसने ली लाहौल-स्पीति की छात्रा की जान, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर के पास नोरबूलिंग्का में किराये के कमरे में रहती थी

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत फतेहपुर में छात्रा की हत्या से सनसनी फैल गई है। ये छात्रा 12वीं कक्षा की छात्रा थी जो कि फतेहपुर के समीप नोरबूलिंग्का (Norbulingka) में किराये के कमरे में रह रही थी।

छात्रा लाहौल-स्पीति जिला की रहने वाली थी। छात्रा की हत्या किसने कब और क्यों की इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

जानकारी के अनुसार नोरबूलिंग्का (Norbulingka) में 11 दिसंबर (सोमवार) की रात छात्रा के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसका शव कमरे में देखा और इस बात की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना धर्मशाला से टीम मौके पर पहुंची। छात्रा कमरे में मृत पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। मौके से छात्रा का फोन भी बरामद किया गया है।

नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। मामले की सूचना मिलने पर छात्रा के परिजन मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गए हैं। छात्रा की आयु करीब 18 साल बताई जा रही है।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को बीती देर रात मिली जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल कुछ सस्पेक्ट्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच से पता चला है कि वारदात के समय कमरे में छात्रा के अलावा और लोग भी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

साइड स्टोरी : राजगीर से जयसिंहपुर के साथ पिता की संभाली विरासत, अब यादविन्द्र गोमा बने मंत्री

फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी कब्जे ले लिया है। पुलिस फोन में चैटिंग खंगालेगी और इसकी सीडीआर मंगवाएगी। इसी के साथ छात्रा के सोशल मीडिया अकाउंट भी चेक किए जाएंगे।

हिमाचल के इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन 

हिमाचल : विधायक रवि ठाकुर ने नकारे पूर्व मंत्री के आरोप, बोले-करेंगे मानहानि का दावा 

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च
हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

फतेहपुर : मनोह सिहाल निवासी अभिमन्यु गुलेरिया बने लेफ्टिनेंट, राजपूत रेजिमेंट देंगे सेवाएं

दादा सेना से रिटायर, पिता अभी दे रहे सेवाएं

फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनसंख्या की .57 प्रतिशत हिस्सेदारी है, लेकिन सेना बल के 4 प्रतिशत को पूरा करता है। हिमाचल प्रदेश के लोग हमेशा सशस्त्र बलों में सेवा देकर स्वयं पर गर्व करते हैं। आज 09 दिसंबर 2023 को कांगड़ा जिला में फतेहपुर तहसील के गांव मनोह सिहाल से पारंपरिक सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार ने भारतीय सेना को तीसरी पीढ़ी के अधिकारी का योगदान देकर अपने क्षेत्र का सम्मान एवं गौरव बढ़ाया है।अभिमन्यु गुलेरिया लेफ्टिनेंट बने हैं।

कांगड़ा के लंज में घर-घर केसीसी अभियान पर जगाई अलख, ड्रोन के फायदे भी बताए

लेफ्टिनेंट अभिमन्यु गुलेरिया ने ओटीए गया से आज राजपूत रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया है। उनके पिता ब्रिगेडियर विक्रम गुलेरिया जोकि भारतीय सेना में एक सेवारत अधिकारी हैं और उनके दादा कर्नल एसएस गुलेरिया (सेवानिवृत्त) ने भी राजपूत रेजिमेंट से कमीशन लिया था।

लेफ्टिनेंट अभिमन्यु के तकनीकी पृष्ठभूमि के होने से इंजीनियर रेजिमेंट में शामिल होने का विकल्प था, लेकिन अपने पूर्वजों के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए इन्फेंट्री को चुना। गुलेरिया परिवार की कहानी हिमाचल प्रदेश के नवयुवकों एवं लोगों के लिए एक प्रेरणा प्रदान करता है, जो अत्यधिक देशभक्त एवं साहसी हैं और खून की आखिरी बूंद तक देश की सेवा करने को तैयार हैं।

सोलन : नौणी विवि के स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

फतेहपुर। कांगड़ा जिला के फतेहपुर क्षेत्र में युवती से संबंधित वायरल वीडियो मामले में अपडेट के अनुसार पुलिस ने उस युवक से पूछताछ की है, जिस पर युवती ने आरोप लगाए हैं। अब पुलिस युवक और युवती दोनों के ही कॉल डिटेल खंगालेगी। पुलिस ने दोनों की सीडीआर मंगवाई है।

यह मामला 24 नवंबर का है। घटना के करीब एक हफ्ते बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दो दिसंबर के आसपास फतेहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है‌।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

लेट मामला दर्ज होने के पीछे युवती का बयान न दे पाने की हालत में रहना कारण बताया जा रहा है। युवती 24 नवंबर को बेसुध मिली थी। युवती को पहले नूरपुर फिर टांडा रेफर किया था। घर वाले उसे डीएमसी लुधियाना ले गए थे।

हिमाचल में हादसों भरा सोमवार : खाई ने ली 12 लोगों की जान, 12 घायल

ये है पूरा मामला

युवती पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है और नगरोटा सूरियां के निकटवर्ती क्षेत्र की निवासी है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि 24 नवंबर को वह स्कूटी पर ड्यूटी पर आगार की तरफ जा रही थी।

भांटियां-मलाहत सड़क मार्ग पर सुनसान जगह पर जंगल में मास्क पहने दो युवकों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच एक युवक ने उसके (युवती) पर्स से उसका स्कार्फ निकाला और पैर बांध दिए।

मंडी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, महिला सहित तीन की गई जान, दो गंभीर

इसके बाद दोनों ने उसे जहर पिलाया और उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया‌।

युवती ने एक युवक पर शक जाहिर किया है कि उसने ही यह करवाया है। इस युवक का युवती के साथ संबंध था। पर कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ है।

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

पुलिस जांच में पता चला है कि युवती का एक युवक के साथ अफेयर था। अफेयर का पता घर वालों को लग गया था। युवती की उसके भाई से हुई चैट से इस बात का खुलासा हुआ है‌। चैट में युवती घर वालों को बताने से भाई से नाराज थी।

उसने भाई से कहा कि तूने घर में क्यों बताया‌। पापा गुस्सा हो रहे हैं। मम्मी पर भी नाराज़ हो रहे हैं। मैं परेशान हो चुकी हूं, कुछ कर लूंगी‌। इस चैट के अगले दिन ही यह मामला सामने आ गया।

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

युवती की शिकायत के बाद फतेहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मेडिकल में युवती के शरीर से किसी जहरीले पदार्थ के अंश भी पाए गए हैं।

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

शिमला : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी चार कारें, गाड़ियों की हालत देख रह जाएंगे दंग

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 

हिमाचल : सोमवार को मौसम ने अचानक बदली करवट, आगे कैसे रहेंगे मिजाज-जानें 

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

नूरपुर : चरस के मामले में फतेहपुर और भरमौर निवासी दो लोग गिरफ्तार

गाड़ी से 631 ग्राम नशे का सामान बरामद

ऋषि महाजन/नूरपूर। हिमाचल के पुलिस जिला नूरपुर के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने चरस के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पर पहले भी चरस आदि के सात मामले दर्ज हैं।

कुल्लू-मनाली की खूबसूरत वादियों में शूटिंग के लिए पहुंचे एक्टर अरबाज खान

बता दें कि पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने गारन में रविन्द्र कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव पट्टा तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा की गाड़ी से 631 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई।

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार : प्रतिभा सिंह बोलीं-पार्टी को सुधार व पुनर्विचार की जरूरत

पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी अजीत कुमार पुत्र पुन्नू राम निवासी गांव गुवाड़ तहसील भरमौर जिला चंबा को नियाजपुर से गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 61 हजार रुपए बरामद किए।

आरोपी रविन्द्र कुमार शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है। आरोपी पर ज्वाली और मंडी के जोगिंदर नगर में मामले दर्ज हैं। इसमें 6 मामले ज्वाली पुलिस में दर्ज हैं।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा
कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा
भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

फतेहपुर। कांगड़ा जिला के फतेहपुर क्षेत्र में लड़की से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसको लेकर फतेहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है‌। सच में ब्रेकअप से दुखी युवक ने इस घटना को अंजाम दिलवाया या मामला कुछ और है पुलिस जांच में पता चलेगा।

युवती पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है और नगरोटा सूरियां के निकटवर्ती क्षेत्र की निवासी है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह स्कूटी पर ड्यूटी पर आगार की तरफ जा रही थी।

चिंतपूर्णी में खालिस्तान समर्थित नारे लिखने के मामले में पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार

भांटियां-मलाहत सड़क मार्ग पर सुनसान जगह पर जंगल में मास्क पहने दो युवकों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच एक युवक ने उसके (युवती) पर्स से उसका स्कार्फ निकाला और पैर बांध दिए।

इसके बाद दोनों ने उसे जहर पिलाया और उसे वहीं छोड़ फरार हो गए। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया‌। युवती ने एक युवक पर शक जाहिर किया है कि उसने ही यह करवाया है। इस युवक का युवती के साथ संबंध था। पर कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ है।

हिमाचल कैबिनेट : पुलिस कॉन्स्टेबल पदों को लेकर बड़ा फैसला, इन पोस्ट पर भर्ती को मंजूरी

पुलिस जांच में पता चला है कि युवती का एक युवक के साथ अफेयर था। अफेयर का पता घर वालों को लग गया था। युवती की उसके भाई से हुई चैट से इस बात का खुलासा हुआ है‌। चैट में युवती घर वालों को बताने से भाई से नाराज थी।

उसने भाई से कहा कि तूने घर में क्यों बताया‌। पापा गुस्सा हो रहे हैं। मम्मी पर भी नाराज़ हो रहे हैं। मैं परेशान हो चुकी हूं, कुछ कर लूंगी‌। इस चैट के अगले दिन ही यह मामला सामने आ गया।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : कांगड़ा के बनखंडी में चिड़ियाघर को लेकर लिया यह फैसला-जानें

युवती की शिकायत के बाद फतेहपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मेडिकल में युवती के शरीर से किसी जहरीले पदार्थ के अंश भी पाए गए हैं।

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा

भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हमीरपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेंगे देसी घी और रागी के लड्डू, वितरण शुरू 

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल
कांगड़ा के पालमपुर में यूपी निवासी दो लोगों पर दागी गोलियां-घायल

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

शिरगुल महाराज की अनुमति के बाद चूड़धार चोटी पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग

भारती सिंह ने भी गाया, “मेले बाबू ने थाना थाया”, पहले उड़ा मजाक अब फेमस हुआ किन्नौरी गाना
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

HRTC Bus व बस स्टैंड के फोटो और वीडियो भेजने की प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ी अपडेट
नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 
हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड 

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

विक्रमादित्य की ठेकेदारों दो टूक- पहले पुराने कामों को करो पूरा, फिर मिलेगा नया काम

फतेहपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों से की बैठक

ऋषि महाजन/नूरपुर। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वीरवार को फतेहपुर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कांगड़ा जोन में लोक निर्माण की विभिन्न प्रस्तावित व चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान विधायक फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा और चंबा जिला सहित जोगिंदर नगर मंडल के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में चल रहे कार्यों का ब्यौरा लिया।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण में जिन ठेकेदारों ने काम को पूरा नहीं किया है, उन्हें तीसरे चरण में कोई नया काम नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कामों की देरी को वे बड़ी सख्ती से लेंगे और जिम्मेदार व्यक्तियों के उपर एक्शन लेने से भी परहेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं होगा।

मंत्री ने कहा कि कांगड़ा जोन में चल रही केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं के फंड्स का पूर्ण उपयोग तय समय में किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के सख्त निर्देश है कि प्रदेश में कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ावा दिया जाए और सड़कों-पुलों के निर्माण पर विशेष जोर दिया जाए।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

इन योजनाओं का लिया ब्यौरा

पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा जोन के सभी मंडलों तथा जोगिंदर नगर मंडल के अधीन राज्य विकास कार्यक्रमों के साथ साथ केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं की वस्तुस्थिति तथा प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले और दूसरे चरण के कार्यों की समीक्षा के साथ साथ योजना के तीसरे चरण में बनाई डीपीआर और स्वीकृत योजनाओं का ब्योरा लिया।

उन्होंने नाबार्ड, सेंट्रल रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजनाओं, डिपोजिट वर्क्स सहित अन्य कार्यों का जायजा भी लिया। मंत्री ने लंबे समय से रुके कार्यों की वजह जानने के साथ साथ उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन किया। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली की भी विस्तार से समीक्षा की।

कांगड़ा के पालमपुर में यूपी निवासी दो लोगों पर दागी गोलियां-घायल

यह कार्य प्रगति पर

बैठक के उपरांत उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश भर में तीन हजार करोड़ की लागत से लगभग 2600 किमी ग्रामीण सड़कों का स्तरौन्यन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीएमजेएसवाई के पहले और दूसरे चरण में कांगड़ा जोन में 1772 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 5061 किलोमीटर लंबी 1139 सड़कों का निर्माण तथा सुधार किया गया है।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बर्फबारी, बिछी सफेद चादर- ठंड बढ़ी

वहीं, पीएमजेएसवाई के तीसरे चरण में जोन में 863 करोड़ रुपये की लागत से 757 किलोमीटर लंबी 72 सड़कों की डीपीआर तैयार की गई है। वहीं जोन में योजना के तीसरे चरण में 58.44 करोड़ रुपये की करीब 66 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के सुधार का कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत साल 2022-23 में 88 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। वहीं 2023-24 के लिए कांगड़ा जोन में 79 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सेंट्रल रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत जिले में साल 2022-23 में 44 करोड़ रुपये के कार्य किए गए हैं। वहीं 2023-24 के लिए करीब 22 करोड़ का बजट प्रावधान है।

सोलन में आपदा प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए 11.31 करोड़ रुपए

क्षतिग्रस्त पुलों-सड़कों का किया निरीक्षण

इसके उपरांत पीडब्ल्यूडी मंत्री ने फतेहपुर और मंड क्षेत्र में आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुलों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छाबड़ा और रियाली खड्ड पर बने पुलों और बरसात से उसके आस-पास के क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।

इसके बाद उन्होंने अनाज मंडी रियाली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पोंग के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और आज वे लोक निर्माण मंत्री होने के नाते वस्तुस्थिति का जायजा लेने यहां आए हैं।

इस दौरान स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए सरकार प्रयासरत है।

हिमाचल : हाटी को ST का दर्जा देने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा गुर्जर समुदाय-याचिका दायर

कांगड़ा के पालमपुर में यूपी निवासी दो लोगों पर दागी गोलियां-घायल

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

शिरगुल महाराज की अनुमति के बाद चूड़धार चोटी पर हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग

भारती सिंह ने भी गाया, “मेले बाबू ने थाना थाया”, पहले उड़ा मजाक अब फेमस हुआ किन्नौरी गाना
हिमाचल में 4 से 6 डिग्री गिरा पारा, ठंड से बचने को आग का सहारा

HRTC Bus व बस स्टैंड के फोटो और वीडियो भेजने की प्रतिस्पर्धा को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड 

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न
हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 
Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार