Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

गगल में 12वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कांगड़ा में पढ़ता था ट्यूशन

ewn24news choice of himachal 08 Jul,2023 1:37 am

    कांगड़ा। जिला कांगड़ा में गगल थाना के तहत एक गांव में 12वीं के छात्र के फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 17 वर्षीय किशोर निजी स्कूल में पढ़ता था। किशोर के ये खौफनाक कदम उठाने से पहले आखिरी बार उसके पिता ने दोस्तों के साथ गगल में ही घूमते हुए देखा था। किशोर ने घर पर अपने कमरे में ही फंदा लगाया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार किशोर के पिता गगल के पास ही दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम वह किसी काम से कांगड़ा आए। उनका बेटा यहीं पर ट्यूशन पढ़ता था। उन्होंने सोचा कि बेटे को साथ लेते चलें।




    ट्यूशन सेंटर में पहुंचने पर टीचर ने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन पढ़कर घर निकल गया है। वह भी दुकान को निकल गए। गगल में उन्होंने बेटे को दोस्तों के साथ घूमते हुए देखा तो उसे घर जाकर पढ़ाई करने को कहा। इसके बाद उनका बेटा घर निकल गया जो कि दुकान के साथ ही है और वह दुकान पर काम करने लगे।

    देर रात वह दुकान का शटर बंद करने लगे तो बेटे को आवाज लगाई। बेटे ने आवाज नहीं सुनी तो वह घर पहुंचकर उसे खोजने लगे। बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा जोर से खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उनका बेटा फंदे पर लटका था।
    सिरमौर : गोवंश के बछड़े को काटने के मामले में एक गिरफ्तार, हिंदू संगठनों का हल्ला

     

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी धर्मशाला वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर ने खुदकुशी क्यों की अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।




    [embed]
    [/embed]



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather