फतेहपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।
फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। अब तक के रुझानों में हिमाचल में 31 सीटों पर भाजपा, 23 पर कांग्रेस और तीन पर आजाद आगे हैं।
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है। 40 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा और भाजपा के खाते में 25 सीटें आईं जबकि तीन सीटों पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल धीमान को 60 मतों से हराया
लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर 1616 मतों से विजय
भटियात सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया 1437 मतों से विजय घोषित
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र कुमार जीते
सिराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 38183 रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की
शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने 411 मतो से विजय हासिल की है
हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा की जीत
नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीत
मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड जीते
चम्बा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर ने वर्तमान भाजपा विधायक पवन नैयर की धर्म पत्नी नीलम नैयर को पराजित किया
भरमौर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ जनक राज ने मारी बाजी
किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी 6953 मतों से विजय
हिमाचल प्रदेश की ठियोग विधानसभा सीट से कुलदीप सिंह राठौर ने जीत दर्ज की है।
जुब्बल-कोटखाई सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने मारी बाजी
मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गोड़ 2863 मतों से आग़े, सिर्फ पोस्टल बैलट बाक़ी है
नगरोटा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रघुबीर सिंह बाली ने मारी बाजी
चम्बा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नीरज नैय्यर ने मारी बाजी
हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है
मनाली से कांग्रेस को 12वें राउंड में 2470 मतों की बढ़त
चम्बा में भटियात सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया की बढ़त। अब चम्बा जिला में 5 में से 3 सीट पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
पालमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल 5400 मतों से आगे
शिमला शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा 3000 मतों से विजय
मनाली से कांग्रेस को 11वें राउंड में 2303 मतों की बढ़त
8वें राउंड में पालमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल 4485 मतों से आगे
बंजार विधानसभा क्षेत्र से 10वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी खिमी राम शर्मा 1079 वोटों से आगे
नाहन विधानसभा में कांग्रेस के अजय सोलंकी 1112 मतों से आगे, राजीव बिंदल पीछे
कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से दसवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर 4523 मतों से आगे
आनी विधानसभा क्षेत्र से सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3711 मतों से आगे
तीसरे राउंड में सुलह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह परमार 2317 मतों से आगे
शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 11738,बीजेपी रवि मेहता 6989, कांग्रेस 4,749 मतों से आगे
चिंतपूर्णी विधानसभा से पांचवे राउंड में कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 2515 वोट से आगे।
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा 3767 मतों से आगे
बंजार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर तीसरे राउंड में 494 मतों से आगे
कसुम्पटी में दूसरे राउंड में 13,298 कुल वोट, अनिरुद्ध सिंह कांग्रेस 7655, सुरेश भारद्वाज बीजेपी 4475, कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह 3180 से आगे
तीसरे राउंड में पालमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर 282 से आगे
आनी विधानसभा क्षेत्र से चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3814 मतों से आगे
गौर हो कि सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम आज निकलने वाला है। 68 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बैलेट पेपर काउंटिंग के शुरुआती रुझान में अधिकतर विस क्षेत्रों कांग्रेस आगे चल रही है। कहीं न कहीं ये साफ है कि ओपीएस का मुद्दा काम करता दिख रहा है।
शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के बैलेट पेपर काउंटिंग के पहले दौर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आगे हैं। रामपुर विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल आगे चल रहे हैं और रोहडू विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा आगे चल रहे हैं।
नादौन में पोस्टल बैलेट के पहले राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे चल रहे हैं, बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री को दे रहे टक्कर ।
नगरोटा से 1115 की बढ़त के साथ Raghubir Singh Bali आगे
रामपुर विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल आगे
अनिल शर्मा पोस्टल बैलेट में 900 वोट से आगे
नालागढ़ से निर्दलीय केएल ठाकुर आगे
दून से कांग्रेस के रामकुमार आगे
कसौली से बैलेट पेपर में कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे