Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमल कांत बत्रा का निधन, सीएम ने जताया शोक

प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थीं वीर सपूत की माता

शिमला। परमवीर चक्र से अलंकृत शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की माता कमल कांत बत्रा का निधन हो गया है। उनका 77 वर्ष की आयु में बुधवार को जिला कांगड़ा के पालमपुर में निधन हुआ। कमलकांत बत्रा हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार भी थीं। कमल कांत प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थीं। उनके पति का नाम जीएल बत्रा है। इन्हें वीर माता के नाम से जाना जाता था।

दिल्ली के लिए फिर दौड़ी HRTC बसें, रूट में हुआ कुछ बदलाव, जानें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमल कांत बत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

शिमला कालीबाड़ी मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित, बंगाल की मिट्टी से है बनी

बता दें कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लोहा लिया था और इस दौरान वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कैप्टन विक्रम बत्रा 24 साल की उम्र में 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।ा

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc

अर्की अली खड्ड : पेयजल योजना विवाद गहराया-पथराव, नायब तहसीलदार, DSP सहित 11 को लगी चोटें

HPPSC : इन पोस्ट कोड के अभ्यर्थियों को लेकर बड़ी अपडेट- डिटेल में पढ़ें

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

ऊना में 6 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा क्लर्क, डिटेल में पढ़ें खबर

वायरल वीडियो : टैक्सी वाले खुद बने थानेदार, महिलाओं के सामने दी गंदी गालियां

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती : अधिसूचना जारी, कुछ नए नियम हुए लागू- जानें
Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24