Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मपुर सड़क हादसा : आरोपी चालक के पास नहीं था फोर-व्हीलर लाइसेंस

ewn24news choice of himachal 08 Mar,2023 11:34 pm

    सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के धर्मपुर में इनोवा कार द्वारा 9 मजदूरों को रौंदने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पाया गया है कि आरोपी चालक के पास सिर्फ टू-व्हीलर चलाने का ही लाइसेंस है और हादसे के समय उसके पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे।

    9 मार्च को पांवटा साहिब पहुंचेंगे हर्षवर्धन चौहान, होला मोहल्ला मेले का करेंगे आगाज

    इसके साथ ही पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। यही कारण है कि चालक कार को कंट्रोल नहीं कर पाया और टक्कर इतनी जोर से लगी कि 2 मजदूरों के शव बैरियर के बाहर मिले, साथ ही क्रैश बैरियर भी पूरी तरह से बेंड हो गया। पुलिस को हादसे की अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है।

    वहीं, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के आरोपी चालक राजेश के पास फोर-व्हीलर चलाने का लाइसेंस नहीं मिला। जो लाइसेंस मिला है, वह टू-व्हीलर चलाने का है। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर कर लिया है आगामी कार्रवाई की जा रही है।

    काम पर जा रहे थे मजदूर तभी आई तेज रफ्तार गाड़ी
    शिमला : पीटरहॉफ में सीएम ने समर्थकों संग मनाई होली, उड़ाया गुलाल-डाली नाटी

    बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर मंगलवार को सुक्की जोहड़ी में एक इनोवा गाड़ी ने 9 मजदूरों को कुचल डाला था। हादसा मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे पेश आया था जब ये सभी मजदूर काम के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद धर्मपुर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को 108 की ईएमटी संगीता ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाया ।

    हादसा लांबा अस्पताल के सामने पेट्रोल पंप के समीप हुआ। मृतकों की पहचान गुड्डू यादव, राजा वर्मा, निप्पु निसाद, मोती लाल यादव, सन्नी देवल के रूप में हुई है। हादसे का शिकार हुए मजदूर यूपी के कुशीनगर व बिहार के छपरा के रहने वाले थे। हादसे को अंजाम देने वाली इनोवा गाड़ी नंबर एचपी 02 ए 15 40 के चालक की पहचान राजेश पुत्र प्रेम खरोली पोस्ट ऑफिस गडखल तहसील कसौली के रूप में हुई है।

    गौर हो कि परवाणू से सोलन तक फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन अधिकतर जगह लोगों के पैदल चलने के लिए फुटपाथ नहीं है। जो कुछ जगह सड़क के किनारे बचती भी है तो वहां गाड़ियां पार्क रहती हैं। ऐसे में लोगों को सड़क पर पैदल चलना पड़ता है जिस कारण यहां पर हमेशा हादसे होने का खतरा बना रहता है।
    स्वास्थ्य मंत्री शांडिल बोले- महंगी दवाइयां लिखते हैं कुछ डॉक्टर, सस्ती लिखें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather