Categories
Top News KHAS KHABAR Dharam/Vastu

22 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ व्यतीत होगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। युवा लोग अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं रिक्तता का एहसास रहेगा।

और अगर मनन करें तो इसकी वजह कुछ भी नहीं रहेगी। सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें तथा अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें।व्यवसाय- साझेदारी के बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों से तनाव रह सकता है। गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं।

शिमला नगर निगम चुनाव : 5 ने वापस लिए नाम, 102 उम्मीदवार मैदान में

लव- घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। तथा अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। गर्मी के वजह से पेट दर्द और अपच जैसी शिकायत रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – दिन कुछ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। सफलता मिलने से थकान दूर भी हो जाएगी। आपकी वाकपटुता तथा कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।  विद्यार्थी लोग मौज मस्ती में पढ़ कर अपनी पढ़ाई से किसी भी तरह का समझौता ना करें। समय की कीमत को अवश्य पहचाने। उचित समय पर काम ना करने से आपको नुकसान ही होगा। घर के बड़े बुजुर्गों के मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों तथा स्टाफ पर भी अनुशासन रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है।

शिमला : ऐतिहासिक रिज पर आर्ट फेस्टिवल शुरू, देश-विदेश से पहुंचे कलाकार

लव- पति-पत्नी में घर की व्यवस्था सुखद बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन – आत्मविश्वास और मनोबल के सारे आप कोई नई उपलब्धि भी प्राप्त करेंगे। तथा आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल भी बना रहेगा। अपनी वाणी पर काबू रखें। किसी भी वाद-विवाद की स्थिति में शांत चित्त बने रहे। मनोरंजन संबंधी कार्यों में अधिक खर्चा होने के कारण बजट बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी इच्छाओं पर कुछ कंट्रोल रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। मशीनरी से संबंधित व्यवसाय में किसी तरह की दिक्कत आ सकती हैं। कोई ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक है।
लव- दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर हल भी निकाल लेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजक अथवा धार्मिक प्रोग्राम भी बनेगा। भाइयों के साथ अगर कोई वाद विवाद है तो क्रोध की वजह आपसे सामंजस्य से सुलझाएं, तो आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन आदि का सहारा ले।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
लव- घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। सिर दर्द, सर्वाइकल की समस्या परेशान करेगी। तनाव और थकान अपने ऊपर हावी ना होने दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह – विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उसमें गति आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल-मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। क्रोध और आवेश में परिस्थितियां और अधिक बिगड़ जाती हैं। कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी नई योजना या काम शुरू करने के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- गिरने से या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका बन रही है। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – आज कई तरह के गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। सिर्फ किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर ले। थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी। ध्यान रखें कि कोई भी नकारात्मक परिस्थिति बने तो धैर्य और शांति रखना ही उचित है। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जिसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग लेना आपके लिए बेहतर होगा। सरकारी सेवारत लोग फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें, लापरवाही की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- व्यर्थ की बातों की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी तथा आप खुद को ऊर्जावान तथा सकारात्मक महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

तुला – कार्यप्रणाली बेहतर होगी तथा किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय अनुसार कोई भी निर्णय ले। जल्दबाजी और आवेश की वजह से आपकी व्यक्तिगत कार्यों में तथा संबंधों में रूकावट आ सकती हैं। करियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े ना आने दे। अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक गंभीरता से सोच-विचार व मूल्यांकन करने की जरूरत है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए आज का दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अचानक ही किसी प्रकार की यात्रा का आर्डर आ सकता है।
लव- किसी भी असमंजस की स्थिति में परिवार जनों का सहयोग लेना आपके लिए सहायक रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- माइग्रेन व सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। गरिष्ठ तथा तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-3

खुशखबरी : अक्षय तृतीया से पहले सोना सस्ता, जानिए कितने कम हुए दाम

वृश्चिक – घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। और काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। आपसी विचारों का आदान प्रदान कई समस्याओं को भी सुलझाएगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।  ध्यान रखें कि कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाए तथा अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना ले। वरना ज्यादा मेहनत की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अधिक फोकस रहना जरूरी है, क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। ऑफिस के सभी कार्य शांतिपूर्ण और सकारात्मक तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
लव- रिश्तो की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां रहेगी।
स्वास्थ्य- मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने की स्थिति में तनाव और डिप्रेशन हावी रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन करना आपको मानसिक रूप से सकारात्मक बनाएगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – अनुकूल समय है। आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। सफलता और भाग्य उन्नति के रास्ते प्रबल हो रहे हैं। युवा वर्ग भी कोई उपलब्धि हासिल करने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। मन में कुछ बेचैनी अपना उदासी जैसी स्थिति रहेगी। सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखें। इस समय हाथ में पैसे आते-आते कहीं अटक जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति उत्तम बन रही है। अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं। लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक ना करें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। युवा वर्ग मौज-मस्ती के लिए अपने करियर को दांव पर ना लगाएं।
लव- परिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा।
स्वास्थ्य- मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत या धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय अवश्य बिताएं। मेडिटेशन, एक्सरसाइज करना भी उचित समाधान है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

IPL-2023 : प्लेऑफ मैचों और फाइनल का शेड्यूल जारी, यहां होंगे 

मकर – कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपकी भी मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। यह भी ध्यान रखें कि जरा सी चूक आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए अपनी योजना के प्रति पूरी तरह आश्वासित होने पर ही क्रियान्वित करें। घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- समय अनुसार अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव लाए। दैनिक आय पहले से ज्यादा बेहतर होगी। साथ ही आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में आपका सहयोग और योगदान वातावरण को बहुत ही खुशनुमा बनाएगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके कार्यों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- गर्म-सर्द होने की वजह से गले में इंफेक्शन और खांसी, जुकाम की समस्या रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ –  बड़े बुजुर्गों की आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी और उनके मार्गदर्शन में आप कोई खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। घर की देखरेख और परिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपने योग्यता पर भरोसा रखे। व्यर्थ के कार्यों पर काबू रखना आपको आर्थिक समस्या से राहत मिलेगी। अध्ययनरत लोगों को भी ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर वर्तमान कार्य जिस तरह चल रहे हैं उनमें अभी किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए चिंता ना करें। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहें। अत्यधिक थकान की वजह से माइग्रेन, सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी और अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुने और सुलझाएं, इससे उनकी आत्म निर्भरता बढ़ेगी। आपकी इगो व गुस्से की वजह से माहौल थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है, इस बात का ध्यान रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप ना होने दें। कोई भी निर्णय लेने में समय ना लगाएं। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे।
लव- घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव घर की सुख शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- आपकी ही असंतुलित दिनचर्या की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएं रहेगी। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *