Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा सदर के पूर्व विधायक और रिटायर IAS अधिकारी बीके चौहान का निधन

चंबा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चंबा सदर के पूर्व विधायक बीके चौहान का निधन हो गया है। वह रिटायर आईएएस अधिकारी भी थे। दो बार चंबा सदर से विधायक रहे हैं।

बाल कृष्ण चौहान चीफ सेक्रेटरी झारखंड राज्य भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। दिल्ली से उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव कुंडी पंचायत सुनारा चंबा लाई जा रही है। कल यानी वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीके चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
बीके चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बीके चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीके चौहान के निधन पर शोक जताया है। जयराम ठाकुर ने कहां, ” भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

उनके निधन से प्रदेश की अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय चौहान एक कुशल और प्रतिबद्ध समाजसेवी थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1974 बैच के अधिकारी थे।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

स्वर्गीय चौहान जी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 2003 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 2007 और 2012 में हिमाचल प्रदेश के विधायक भी रहे।

अपने सेवाकाल में स्वर्गीय चौहान जी ने जनहित के बहुत से प्रशंसनीय कार्य किए। मैं ईश्वर से स्वर्गीय श्री बालकृष्ण चौहान जी को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असह्य पीड़ा में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति”

 

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न

 

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर 

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 

कांगड़ा : दुराना नडोली के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो भाईयों की गई जान

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड
हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा आज गोवा में मचाएगा धमाल, न करें मिस- यहां देखें 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा
हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 
हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद
हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

हिमाचल : IAS अधिकारी के खिलाफ वायरल पत्र मामले के आरोपी को मिली जमानत

पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने कोर्ट में किया पेश

शिमला। हिमाचल में एक आईएएस (IAS)  के खिलाफ वायरल पत्र मामले में गिरफ्तार आरोपी मनोज शर्मा को जमानत मिल गई है। पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने आरोपी को जिला अदालत चक्कर में पेश किया। दो दिन पुलिस हिरासत में रहने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई।

हिमाचल में 6 HAS अधिकारी ट्रांसफर, SDM जवाली बदले-जानें पूरी डिटेल

बता दें कि हिमाचल में कार्यरत एक आईएएस (IAS)  अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों का पत्र बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पत्र वायरल होने के बाद अधिकारी ने शिमला के बालूगंज थाने में मामले की शिकायत की थी।

हिमाचल हाईकोर्ट में सीपीएस मामले की अगली सुनवाई अब 18 सितंबर को

 

अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए छवि को बदनाम करने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।  शिमला पुलिस ने जांच के बाद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है और आगामी छानबीन में जुट गई है।

हिमाचल : तीन ट्रैफिक कम टूरिस्ट पुलिस स्टेशन में भरे जाएंगे 48 पद, प्रक्रिया शुरू

 

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि बीते दिनों सोशल मीडिया में एक आईएएस (IAS)  अधिकारी के खिलाफ संगीन आरोपों का पत्र वायरल हुआ था, जिसमें अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन की। जांच में पाया कि जिस व्यक्ति का पत्र में नाम और पदनाम लिखा है, वह झूठा है, उस नाम का कोई व्यक्ति एचपीपीसीएल में कार्य ही नहीं करता है। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया।

हिमाचल में 15 सितंबर तक बहाल होंगी बंद पड़ी सभी सड़कें, टारगेट फिक्स

मामले को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने पत्र को वायरल किया है, जिसमें दो लोग चंबा जिला के हैं। मामले को लेकर फिलहाल जांच चल रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विक्रमादित्य बोले- हिमाचल में टूरिज्म और शराब की आय हुई खत्म, GDP को 10 हजार करोड़ की चपत

 

उन्होंने कहा कि जब मामला दर्ज किया तो सबसे पहले पता लगाना जरूरी था कि इस प्रकार का भ्रामक प्रचार सोशल मीडिया पर किसने किया। हर तरह की जांच की तो पत्र सोशल मीडिया में वायरल करने वाले मुख्य व्यक्ति का पता चल गया। पत्र मनोज शर्मा निवासी भरमौर जिला चंबा ने वायरल किया है।

हिमाचल में 15 सितंबर तक बहाल होंगी बंद पड़ी सभी सड़कें, टारगेट फिक्स