Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

हिमाचल में लोकसभा की 4 व विधानसभा की 6 सीटों पर होगी भाजपा की प्रचंड जीत : अनुराग ठाकुर

हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर दो दिन से हिमाचल प्रवास पर हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर के कार्यक्रमों में आम जनों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

जनता के इस अपार स्नेह को मोदी सरकार और अपनी पूंजी बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनविश्वास का यह जनसैलाब आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का द्योतक है।

शिमला चिट्टा मामला : आरोपियों के बैंक डिटेल्स खंगाल रही पुलिस, हो सकते हैं बड़े खुलासे

 

पूरे देश में भाजपा और एनडीए के 400 पार के संकल्प को हिमाचल प्रदेश अपनी चारों लोकसभा सीटों का योगदान देकर सिद्धि तक पहुंचने को तैयार है। कांग्रेस के झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों के परिणाम स्वरूप हिमाचल उपचुनावों में भी छह की छह विधानसभा सीटों का भाजपा की झोली में आना तय है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की यह हालत है कि उनके टिकट पर कोई चुनाव लड़ने वाला तक नहीं मिल रहा। “उनके बचे खुचे जो भी कार्यकर्ता हैं वे अत्यंत निराश, हताश और परेशान हैं क्योंकि जनता उनसे पूछ रही है कि विधानसभा चुनाव में दी गई गारंटियों का क्या हुआ।

Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

 

वहीं, कांग्रेस का नेतृत्व अपना कुनबा संभालने की बजाय हमारे ऊपर झूठे और निराधार आरोप लगाने में व्यस्त है। लोग अब जान चुके हैं कि सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की गारंटीयों पर भरोसा करना है।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरे देश में जनता अपनी वोट की ताकत जानती है। संपूर्ण देशवासी अपना वोट इस बार विकास और विश्वास यानी मोदी जी को देने का मन बना चुके हैं। आज देश में कहीं भी जाइए एक ही आवाज आती है ‘माय चॉइस मोदी’।”

तीनों निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को दिया नोटिस का लिखित जवाब

 

आज देश में कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। पहली बात तो कोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जता रहा दूसरे इनके कई नेताओं को जिन्हें टिकट मिल रही है वो वापस कर रहे हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि आयेगा तो मोदी ही।

आज देशभर में कांग्रेस का टिकट वापस करने की होड़ सी लग गई है। ये कांग्रेस पार्टी और इनके कुप्रबंधन को दर्शाता है। देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता इस बार खुद चुनावी मैदान में है और विपक्ष मतदान से पहले ही हार मान चुका है”

हिमाचल : इस दिन रहें अलर्ट-आंधी, बिजली गिरने, गस्टी हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

 

कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के बस नारे लगाए लेकिन जब एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल कर आए।

80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है।

मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत एक अकल्पनीय विकास यात्रा पर है, और आज देश को निरंतरता और स्थिरता को बनाए रखने की जरूरत है। आपका एक-एक वोट इस दिशा में महत्वपूर्ण है”

किन्नौर : चालक का बिगड़ा बैलेंस, खाई में गिरी कार, दो की गई जान

 

 

पिता प्रेम कुमार धूमल का 81वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता प्रेम कुमार धूमल को भी 81 वें जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और जनता का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा कि धूमल जी की सबसे बड़ी कमाई कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा जुड़ाव रहा है। अपने 81 वर्ष के जीवन में धूमल जी ने 60 वर्ष संगठन और लोगों के जनकल्याण को समर्पित किए हैं। यह धूमल जी की पूंजी है।”

 

जवाली में टेंपरेरी नंबर बोलेरो से 15 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद

 

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट

HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

कांगड़ा : वजूद तो खो ही रही गुलेर रियासत की राजधानी हरिपुर, अब संस्कृति पर भी संकट

बीड़-बिलिंग : उड़ान भरने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, नोएडा निवासी महिला की गई जान
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल तक

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन
हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 
कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल का निधन हो गया है। रूप सिंह धूमल जालंधर में रहते थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 5 बजे किशनपुरा शमशान घाट, जालंधर में किया जाएगा। रूप सिंह धूमल के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद सुरेश कश्यप, किशन कपूर, इंदू गोस्वामी, प्रो सिकन्दर कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों ने रूप सिंह धूमल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ