Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HPBOSE ने प्रिंट करवा स्कूलों को भेज दी 'सुधा', शिक्षा विभाग का पढ़ाने से इनकार

ewn24news choice of himachal 09 Mar,2023 1:00 am

    शिक्षा निदेशक की अनभिज्ञता ने उम्मीदों पर फेरा पानी

    धर्मशाला। हिमाचल के स्कूलों शिक्षा बोर्ड तीसरी कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई शुरू करने जा रहा है। इसके  लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत की पढ़ाई शुरू करने के लिए ‘सुधा’ नाम से पुस्तक प्रिंट करवा कर स्कूलों को भेज दी है।

    शिक्षा बोर्ड की योजना के अनुसार तीसरी से पांचवीं कक्षा तक संस्कृत की एक ही पुस्तक होगी। तीसरी और चौथी कक्षा में इसे केवल मात्र पढ़ाया जाएगा, जबकि इस पुस्तक से संबंधित परीक्षा पांचवीं कक्षा में ली जाएगी। लेकिन, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस किताब को शुरू करने से इनकार कर दिया है।

    SBI में नौकरी का मौका : आवेदन के लिए कुछ ही दिन बाकी-जल्दी करें

    प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के संस्कृत की पढ़ाई शुरू करने पर जताई अनभिज्ञता ने विषय को शुरू करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

    वहीं, दूसरी तरफ प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के निदेशक घनश्याम चंद इन दिनों जिला कांगड़ा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जिले के कई स्कूलों का दौरा कर बीईईओ और सीएचटी के साथ बैठक की है।
    धर्मपुर सड़क हादसा : आरोपी चालक के पास नहीं था फोर-व्हीलर लाइसेंस

    मंगलवार को उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा के कार्यालय में तीसरी कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई शुरू किए जाने के सवाल के जवाब पर कहा था कि तीसरी कक्षा से स्कूलों में संस्कृत की पढ़ाई शुरू हो रही है इस संदर्भ में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
    डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सुनहरा मौका, ITI ऊना में कैंपस इंटरव्यू 14 को

    निदेशक ने कहा कि उन्होंने सुना जरूर है कि तीसरी कक्षा से संस्कृत की पढ़ाई शुरू की जाएगी, लेकिन इस विषय की किताब को शुरू करने की अभी तक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की कोई योजना नहीं है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather