Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा सदर के पूर्व विधायक और रिटायर IAS अधिकारी बीके चौहान का निधन

चंबा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और चंबा सदर के पूर्व विधायक बीके चौहान का निधन हो गया है। वह रिटायर आईएएस अधिकारी भी थे। दो बार चंबा सदर से विधायक रहे हैं।

बाल कृष्ण चौहान चीफ सेक्रेटरी झारखंड राज्य भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। दिल्ली से उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव कुंडी पंचायत सुनारा चंबा लाई जा रही है। कल यानी वीरवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीके चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।
बीके चौहान वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2017 तक दो बार हिमाचल के चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बीके चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए उनका सराहनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के कल्याण के प्रयासों के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीके चौहान के निधन पर शोक जताया है। जयराम ठाकुर ने कहां, ” भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

उनके निधन से प्रदेश की अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय चौहान एक कुशल और प्रतिबद्ध समाजसेवी थे। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1974 बैच के अधिकारी थे।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

स्वर्गीय चौहान जी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 2003 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 2007 और 2012 में हिमाचल प्रदेश के विधायक भी रहे।

अपने सेवाकाल में स्वर्गीय चौहान जी ने जनहित के बहुत से प्रशंसनीय कार्य किए। मैं ईश्वर से स्वर्गीय श्री बालकृष्ण चौहान जी को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असह्य पीड़ा में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति”

 

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न

 

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर 

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 

कांगड़ा : दुराना नडोली के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो भाईयों की गई जान

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड
हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा आज गोवा में मचाएगा धमाल, न करें मिस- यहां देखें 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, छाए बादल- जानें 3 दिसंबर तक की अपडेट 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : वाया लंज, नूरपुर दिल्ली भागा था आरोपी, गोवा, मथुरा भी रहा
हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 
हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद
हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news