Categories
Weather TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : सामान्य से 20 फीसदी अधिक बरसे मेघ, 43 साल का टूटा रिकॉर्ड

जुलाई और अगस्त माह में ज्यादा हुई बारिश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाने के बाद आखिरकार प्रदेश से मानसून की विदा हो गया है। इस बार मानसून सीजन में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस सीजन मानसून में हुई भारी बारिश ने पिछले कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। प्रदेश में मानसून सीजन में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है।

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया हिमाचल प्रदेश से मानसून रुखसत हो चुका है। आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस बार प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

रोहतक में आयोजित सेना भर्ती लिखित परीक्षा परिणाम घोषित

जुलाई और अगस्त महीने में अधिक भारी दर्ज की गई और इतनी बारिश साल 1980 के बाद प्रदेश में पहली बार दर्ज की गई है। मानसून सीजन में सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

मंडी : अग्निवीर भर्ती रैली 20 दिसंबर से, 18 नवंबर से उपलब्ध होंगे प्रवेश पत्र

इस बार प्रति घंटा बारिश भी काफी ज्यादा देखने को मिली है। वहीं, प्रदेश भर में लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड जैसी घटनाएं भी हुईं, जिसने प्रदेश में भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अब मौसम साफ बना रहेगा और तापमान में भी कमी आएगी।

हिमाचल में पेंशनर के लिए जल्द होगा जेसीसी का गठन, लंबित डीए की मांगी किस्त

बता दें कि हिमाचल में इस बार बरसात ने खूब तबाही मचाई है। इस वर्ष भारी बारिश से राज्य में 12000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इस अकल्पनीय आपदा में 441 से अधिक लोग काल का ग्रास बन गए और लगभग 13000 घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla State News

अनुराग बोले-आपदा की इस घड़ी में राजनीति छोड़ मदद पर ध्यान दे कांग्रेस

टीका टिप्पणी करने से काम नहीं चलेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन व बादल फटने से हो रही भारी तबाही व जान-माल के नुकसान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व दुखद बताते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस को इस पर राजनीति न करने का आग्रह किया।

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

अनुराग ठाकुर ने कहा, “मेरा सभी राजनीतिक दलों खासकर कांग्रेस से आग्रह है कि संकट की इस घड़ी में राजनीति बंद करे और राहत कार्यों में ज्यादा से ज्यादा मदद करे।

बिहार के लोगों के ऊपर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण व अकारण बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “आपदा के समय हमें आपस में मिलकर काम करना चाहिए। टीका टिप्पणी करने से काम नहीं चलेगा। बिहार के लोगों को बिना कारण इसमें घसीटना और उन को अपमानित करना ठीक नहीं है।

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

अनुराग ठाकुर ने सभी राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों को राहत और बचाव कार्य में एक साथ आने का आह्वान करते हुए कहा, “हम सभी मिलकर एक दूसरे की मदद करें। मेरा हिमाचल के मंत्रीगणों से भी आग्रह है कि अलग-अलग भाषा और अलग-अलग सुर में बोलने से बचें और राहत कार्य पर ध्यान लगाएं।

केंद्र द्वारा राहत व बचाव कार्य में मदद की जानकारी देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “केंद्र सरकार सभी प्रकार से राज्य सरकार के साथ समन्वय बिठाकर कार्य कर रही है। हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

नालागढ़ : बाइक सवार पर दागी गोलियां, हथौड़े से भी किया हमला-पीजीआई रेफर

राहत के लिए एनडीआरएफ की टुकड़ियां हिमाचल में हैं। वायु सेना लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकल रही है। पिछले 72 घंटे में 1000 से ज्यादा लोगों को सकुशल निकाला गया है।

आगामी 20 और 21 अगस्त को अपने हिमाचल दौरे की जानकारी देते हुए हमीरपुर सांसद ने बताया कि वह अलग-अलग जिलों में घूम कर सभी शोकाकुल परिवारों से मिलेंगे, जिन्होंने इस आपदा में अपने स्वजन खोए हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “हम सभी अधिकारियों से अभी भी संपर्क में हैं। हिमाचल पहुंच कर भी उनके साथ मिल बैठकर राहत व बचाव कार्य में और तेजी कैसे लाई जाए इस पर कार्य करेंगे।

HPPSC Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा : शाहपुर-सिहुंता-चौरी रोड पर पनियाला माता मंदिर के पास भूस्खलन

चक्की वाया दुनेरा-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चले हल्के वाहन

चंबा। जिला चंबा के शाहपुर-सिहुंता-चौरी रोड पर पनियाला माता मंदिर के पास भारी भूस्खलन हुआ। पुनरुद्धार कार्य प्रगति पर है। इस भूस्खलन को साफ़ करने के लिए दो जेसीबी तैनात की गई हैं।

वहीं, चक्की वाया दुनेरा-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग हल्के वाहनों के परिचालन के लिए शुरू कर दिया गया है।

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जल्द भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी हैं। करीब 5 दिन बाद यातायात बहाल होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

समरहिल लैंडस्लाइड : HPU के प्रोफेसर पीएल शर्मा का शव मिला, अंगूठी से हुई पहचान

चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। लाहड़ू-चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुला है। तुनुहट्टी-लाहड़ू मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

चंबा-सलूणी मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। चंबा से डलहौजी मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। चंबा से तीसा और चंबा से पांगी मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन होगा आसान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने उग्र रूप दिखाया और लगातार हुई बारिश ने चारों ओर भारी तबाही मचाई। शिमला, कुल्लू व मंडी समेत प्रदेश के कई इलाकों में लगातार 48 घंटे तक बारिश होती रही जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में तबाही का ऐसा मंज़र देखने को मिला कि लोग घरों में भी खौफ के साए में रह रहे हैं।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इस स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट निकाला

राहत की खबर ये है कि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मानसून की रफ्तार में कमी देखने को मिलेगी जिसके कारण प्रदेश में कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में जारी मानसूनी बरसात में गिरावट देखने को मिली है जो कि 21 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

कांगड़ा : घटिया सामान बेचने पर नपे दो दुकानदार-एक लाख जुर्माना

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त के बाद एक बार फिर प्रदेश में बरसात का दौरा बढ़ सकता है और कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

सुरेंद्र पॉल ने बताया कि ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। सुरेंद्र पाल ने बताया कि बात अगर पूरे अगस्त महीने के करें तो महीने के आखिरी हफ्ते में एक बार फिर मानसून में तेजी देखने को मिल सकती है।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल बिंदू ने फतह की लाहौल की युनम पीक

खैर, लगातार बारिशें रेस्क्यू ऑपरेशन में एक बड़ी अड़चन बनी हुई है ऐसे में अगर बारिश से कुछ राहत मिलती है तो प्रदेश में जारी राहत और बचाव कार्य में तेजी देखने को मिल सकती है।

उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

राहत शिविरों में रह रहे हैं करीब 237 लोग

कांगड़ा। जिला कांगड़ा सहित हिमाचल में इस बार बरसात ने काफी तबाही मचाई है। कांगड़ा जिला के इंदौरा और फतेहपुर सब डिवीजन के पौंग झील के साथ लगते क्षेत्रों के लोगों को बेघर होना पड़ा। लोगों को बचाने के लिए 24 घंटे से अधिक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में पौंग के बहाव क्षेत्र के साथ लगते गांवों से करीब 1731 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मंगलवार दोपहर से जारी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में भारतीय सेना, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बुधवार शाम तक करीब 1731 लोगों की जान बचाई है।

हिमाचल में त्रासदी से सबक : आधुनिक उपकरणों से लैस होगी SDRF

हेलीकॉप्टर के मदद से कुल 739 (उनतालिस), बोट के द्वारा 780 और अन्य माध्यमों से 212 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरफोर्स के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टर के साथ सेना के 60 और एनडीआरएफ के 182 (बयासी) जवान डटे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में इंदौरा उपमंडल से करीब 1344 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

हिमाचल में HAS प्रारंभिक परीक्षा 2023 रिशेड्यूल, अब अक्टूबर माह में होगी 

यहां 564 लोगों को भारतीय वायुसेना के चॉपर से एयरलिफ्ट किया गया तथा बोट के माध्यम से 780 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। फतेहपुर उपमंडल में करीब 387 (सतासी) लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 175 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट किया गया, वहीं 212 लोगों को ट्रैक्टर/ट्रॉली से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

समरहिल लैंडस्लाइड : HPU के प्रोफेसर पीएल शर्मा का शव मिला, अंगूठी से हुई पहचान

करीब 237 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इंदौरा में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए गए 71 लोगों में से पिछले 10 महीने से ब्रेन हेमरेज से बीमार मंड घंडरा की 68 (अडसठ) वर्षीय श्रोती देवी को रेस्क्यू किया गया, 1 माह की बच्ची मनुश्री को उसकी मां आशा रानी के साथ निकाला गया। जबकि पराल की ज्योति देवी को उनके 8 दिन के बेटे लवयांश तथा 8 माह की गर्भवती गीता को एयरलिफ्ट किया गया।

हिमाचल : साइबर सेल करेगा स्कूल-कॉलेज बंद होने की फेक नोटिफिकेशन की जांच
आखिर क्यों आई ऐसी नौबत

हिमाचल में भारी बारिश के चलते व पंडोह डैम से पानी छोड़ने के चलते पौंग डैम झील का जल स्तर काफी बढ़ गया। यह खतरे के निशान तक पहुंच गया। सोमवार को इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए। इसके चलते पौंग डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़ने पड़ा। पानी छोड़ने से इंदौरा और फतेहपुर सब डिवीजन के पौंग झील के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में त्रासदी से सबक : आधुनिक उपकरणों से लैस होगी SDRF

शिमला। इस बार बरसात ने हिमाचल को गहरे जख्म दिए हैं। भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। कुल्लू, मंडी, शिमला, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर सहित सभी जिलों में बारिश ने कहर बरपाया है। इस आपदा में काफी लोगों की जान गई है।

सोमवार 14 अगस्त को ही एक दिन में हिमाचल में 70 से अधिक लोगों की जान गई है, जोकि हिमाचल के इतिहास में एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा सकता है। इस त्रासदी के बाद सुक्खू सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है।

समरहिल लैंडस्लाइड : HPU के प्रोफेसर पीएल शर्मा का शव मिला, अंगूठी से हुई पहचान

त्रासदी से सबक लेते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संबंधित विभागों को ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि मौसम संबंधित रियल टाइम डेटा उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एडब्ल्यूएस स्थापित करने से मौसम से संबंधित अद्यतन (रियल टाइम) डाटा उपलब्ध होगा, जिससे मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में समय पर उचित कदम उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रदेश में ऑब्जर्वेटरी सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने राज्य में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को और सशक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ को आपात स्थिति से निपटने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन उपकरणों से गिरे हुए लेंटल व स्लैब उठाने और भारी स्टील की कटिंग सुविधा उपलब्ध होने से आपदा की स्थिति में बचाव कार्यों में अत्यधिक मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में काफी संख्या में पेड़ गिरे हैं। इन पेड़ों की कटाई व निपटान वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों के स्थान पर पौधरोपण करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि कुल्लू जिला में सड़कें बाधित होने के दृष्टिगत गंभीर मरीजों को आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त (स्टैंड बाई) हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश के विभिन्न भागों में चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्य की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बुधवार सायं शिमला में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

चंबा जिला में क्या है सड़कों के हाल, कौन सा रोड है बंद, पढ़ें यहां

बता दें कि इस बरसात में अब तक हिमाचल को 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका है। साथ ही 300 से अधिक लोगों की जान गई है। सड़कों, पुलों व घरों को नुकसान पहुंचा है। कुछ लोगों के घर धराशाही हुए हैं। पहले कुल्लू, मंडी में बारिश ने तबाही मचाई।

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

भारी बारिश के चलते ब्यास में बाढ़ आने से कई वाहन बह गए और पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों की जान गई है। इसके बाद शिमला, बिलासपुर, कांगड़ा आदि में बारिश ने तबाही का तांडव मचाया। कांगड़ा जिला के इंदौरा और फतेहपुर सब डिवीजन के पौंग झील के साथ लगते क्षेत्रों के लोगों को बेघर होना पड़ा।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा जिला में क्या है सड़कों के हाल, कौन सा रोड है बंद, पढ़ें यहां

चंबा। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड, बाढ़ आदि के कारण अभी भी कई जगह पर सड़क मार्ग बंद है। चंबा जिला की बात करें तो  ताजा अपडेट के अनुसार चक्की वाया दुनेरा-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग हल्के वाहनों के परिचालन के लिए शुरू कर दिया गया है।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि जल्द भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी हैं। करीब 5 दिन बाद यातायात बहाल होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

समरहिल लैंडस्लाइड : HPU के प्रोफेसर पीएल शर्मा का शव मिला, अंगूठी से हुई पहचान

द्रम्मण-सिहुंता-लाहड़ू मार्ग दो-तीन दिन लिए बंद है। चंबा के शाहपुर सिहुंता चौरी रोड पर पनियाला माता मंदिर के पास भारी भूस्खलन। पुनरुद्धार कार्य प्रगति पर है। इस भूस्खलन को साफ करने के लिए दो जेसीबी तैनात की गई हैं।

समरहिल लैंडस्लाइड : HPU के प्रोफेसर पीएल शर्मा का शव मिला, अंगूठी से हुई पहचान

चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। लाहड़ू-चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुला है। तुनुहट्टी-लाहड़ू मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

चंबा-सलूणी मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। चंबा से डलहौजी मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। चंबा से तीसा और चंबा से पांगी मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

बिलासपुर। शिमला-मटौर नेशनल हाईवे बिलासपुर के नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए खुल गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बड़े वाहनों के लिए अभी इंतजार करना होगा।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

बता दें कि शिमला-मटौर नेशनल हाईवे दकशेच के पास (नम्होल – ब्रह्मपुखर के बीच) नेशनल हाईवे बंद हो गया था। यहां भारी लैंडस्लाइड हुआ था। ट्रैफिक को डायवर्ट किया था। पर अब मार्ग लाइट व्हीकल के लिए बहाल कर दिया गया है।

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : अब तक एक हजार से ज्यादा लोग रेस्क्यू, 539 राहत शिविरों में

इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में कई क्षेत्र जलमग्न

कांगड़ा। जिला कांगड़ा में बारिश के चलते झील का जलस्तर बढ़ने के बाद डैम से छोड़े पानी ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी चला हुआ है।

इसमें आर्मी, एयरफोर्स, पुलिस और एनडीआरएफ के जवान डटे हुए हैं। अब तक करीब एक हजार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। कुछ लोगों को रिलीफ कैंप में ठहराया गया है वहीं कुछ ने रिश्तेदारों के घर शरण ली है।

Video : शिमला समर हिल लैंडस्लाइड, हाईकोर्ट के वकील ने आपदा प्रबंधन की खोली पोल 

डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इन लोगों एचआरटीसी की बसों के माध्यम से प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है।

डीसी ने बताया कि बुधवार दोपहर 2 बजे तक कुल 539 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। डीसी ने बताया कि रिलीफ कैंपस् में प्रशासन द्वारा लोगों के रहने-खाने की पूरी व्यवस्था की गई है।

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

उन्होंने बताया कि इसके अलावा वहां मेडिकल टीमों की तैनाती भी की गई है, जो रेस्क्यू किए गए लोगों का निरंतर स्वास्थ्य जांच कर जरूरी उपचार भी कर रही है।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि रेस्क्यू किए गए लोगों के लिए पांच रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जिनमें फतेहपुर और इंदौरा में दो-दो तथा नूरपुर में एक राहत शिविर लगाया गया है।

शिमला : कृष्णा नगर लैंडस्लाइड में दबे दो लोगों के शव मिले

उन्होंने बताया कि फतेहपुर उपमंडल के बढूखर में 212 और फतेहपुर में 121 लोग रह रहे हैं, वहीं इंदौरा के राम गोपाल मंदिर में 67 तथा शेखपुरा में 111 लोगों ने आश्रय लिया है। उन्होंने बताया कि नूरपुर के लदरोड़ी में स्थापित राहत शिविर में 28 लोग अभी रह रहे हैं।

इंदौरा व फतेहपुर में आधी रात तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, 766 लोग सुरक्षित निकाले

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

एसपी शिमला संजीव गांधी मौके पर

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में भारी बारिश के बाद भयंकर तबाही मची है। शिमला में जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है। समरहिल शिव मंदिर, फागली, कृष्णा नगर, के बाद अब नए स्पॉट पर खतरा मंडराने लगा है। ये स्पॉट है होटल हिमलैंड।

होटल हिमलैंड के पास लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है जिसके कारण ये बहुमंजिला भवन गिरने की कगार पर है। भवन को खाली करवा दिया गया है। रविवार को भी इसी जगह पर लैंडस्लाइड हुआ था।

शिमला : कृष्णा नगर लैंडस्लाइड में दबे दो लोगों के शव मिले

बुधवार सुबह से यहां बार-बार मलबा गिर रहा है। खतरे की स्थिति को भांपते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच की सड़क को बंद किया गया है। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

इंदौरा व फतेहपुर में आधी रात तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, 766 लोग सुरक्षित निकाले

एसपी शिमला संजीव गांधी और डीएसपी ट्रैफिक मौके पर हैं। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि मौके पर रहकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। कुछ देर के बाद स्थिति को ध्यान में रखते हुए यातायात बहाल किया जाएगा।

हिमाचल : सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग और पर्सनालिटी टेस्ट स्थगित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त तक शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

जवाली : बछड़े को बचाने के लिए चालक ने मारी ब्रेक, पलट गई HRTC बस

हिमाचल के इतिहास में पहली बार बारिश से एक दिन में 41 से अधिक लोगों की गई जान

कांगड़ा में आफत की बारिश-बच्चे सहित दो की मौ’त, कई लोग फंसे-सड़कें भी बंद

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई