घायलों को पंचकूला अस्पताल में करवाया भर्ती
परवाणू। हिमाचल के सोलन जिला के परवाणू में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, तीन लोग घायल हैं। घायलों को पंचकूला अस्पताल भेजा गया है।
हादसा चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू बाईपास के पास कामली के नजदीक हुआ है। हादसे में एक कार और बाइक ट्राले की चपेट में आ गई।
हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी
बता दें कि किसी मेडिकल से संबंधित एनजीओ में कार्यरत चार लोग आदित्य (35) निवासी करसोग मंडी, हरमनदीप (30) निवासी फरीदकोट पंजाब, विजय शर्मा और अंकुश कार में सवार होकर चंडीगढ़ से शिमला की तरफ जा रहे थे।
उसी दिशा में जामली क्षेत्र का दंपति अपने बच्चे के साथ बाइक पर जा रहा था। ट्राला शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था।
हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम
सभी वाहन अपनी-अपनी लेन में जा रहे थे। कामली के पास चालक ट्राले से नियंत्रण खो बैठा और ट्राला डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गया।
दूसरी लेन में जा रही उक्त व्यक्तियों की कार और बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ट्राला कार के ऊपर था और बाइक सवार कार के नीचे था।
हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
मामले की सूचना परवाणू पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब अढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों को कार से निकाल लिया गया।
हादसे में आदित्य और हरमनदीप की मौत हो गई। विजय शर्मा और अंकुश घायल हुए हैं। बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है। पत्नी और बच्चा सुरक्षित हैं।
कुल्लू : तेलगांना की नव्या को पैराग्लाइडिंग का शौक पड़ा भारी, गिरकर गंवाई जान
बताया जा रहा है कि बाइक में सवार महिला और बच्चा पहले की गिर गए थे। बाइक सवार कार के नीचे आ गया। घायलों को पंचकूला ले जाया गया है।
ट्राला परवाणू का बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परवाणू पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी है।