Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौरी ताल आपदा : विनोद ने खो दिया परिवार, पिता और बेटी का शव मिला

दूसरों के परिवार को बचाया लेकिन अपना खो दिया

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के मालगी में बादल फटने के कारण बुधवार को सिरमौरी ताल में जो कहर बरपा उसमें एक पूरा हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया।

बचा तो सिर्फ विनोद जो खुद भी जिंदा लाश की तरह अब अपने परिवार के शवों की तलाश में भटक रहा है। विनोद ने बच्चों के लिए बहुत सपने देखे थे कि उन्हे पढ़ा-लिखा कर बड़ा आदमी बनते देखेगा। मां-बाप की सेवा करेगा लेकिन ये सब अपने सिर्फ सपने रह गए।

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

सिरमौरी ताल में आई बाढ़, भूस्खलन तथा दलदल ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। वीरवार को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान कर विनोद कुमार के पिता कुलदीप सिंह तथा उसकी बेटी दीपिका का शव बरामद कर लिया, जबकि उसकी मां, पत्नी और बेटे का शव अभी तक नहीं मिला है। इनकी तलाश के लिए शुक्रवार को दोबारा से रेस्क्यू अभियान चलाया गया है।

विनोद ने पांवटा साहिब प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि उसके गांव में उसकी मामा की बेटी भी रहती है। बुधवार शाम से ही सिरमौरी ताल क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी।

चंबा में बड़ा हादसा-6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

वह अपने मामा की बेटी को उसके घर से दूसरे घर में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने गया था तथा वापसी में अपने परिवार के अन्य सदस्य, जिनके घरों को बारिश से खतरा हो सकता था उनको अपने साथ लाने के लिए घर से 20 मिनट पहले निकला था। जब वह लौटा तब तक उसके घर का नामोनिशान तक मिट चुका था।

सिरमौरी ताल से कुछ दूरी पर मालगी के जंगलों में भारी बारिश के बाद बादल फटा। बादल फटने के बाद सैकड़ों पेड़, भारी भूस्खलन तथा बड़ी-बड़ी चट्टानें पानी के तेज बहाव के साथ सिरमौर ताल गांव की ओर बढ़ती चली गई। करीब 9 बजे भारी मालबा सिरमौरी ताल में कुलदीप सिंह के घर को बर्बाद करता हुआ आगे बढ़ता हुआ गिरी नदी की ओर चला गया।

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

विनोद के पिता कुलदीप सिंह ((62) ), माता जीतो देवी (55), पत्नी रजनी देवी (31), बेटा नितेश (10) तथा बेटी दीपिका (8) घर में ही थे। उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि मालगी में बादल फटने से हजारों टन मलबा उनके घर की ओर बढ़ रहा है।

इससे पहले कि वह कुछ सोच पाते मलबे के साथ आई बड़े-बड़े चट्टानों ने घर का नामोनिशान मिटा दिया। विनोद की आंखें अभी भी अपने परिवार को खोज रही हैं।

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *