Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर अचानक आया मलबा, स्कूल जा रहा छात्र चपेट में आया

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में किया भर्ती

पांवटा साहिब। सिरमौर जिला में सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड में आज सुबह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से 9वीं कक्षा का छात्र घायल हो गया है। घायल बच्चे को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है। छात्र का फिलहाल उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार (14) पुत्र गुमान सिंह निवासी मानल तापड़ी ग्राम पंचायत भजौन का रहने वाला है। मनीष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से पैदल बड़ी बहन और अन्य बच्चों के साथ स्कूल के लिए निकला।

 

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाले बिल पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

 

छात्र जैसे ही टिक्कर खड्ड के पास पहुंचे तथा खड्ड को पार कर रहे थे तो पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। बाकी बच्चों व लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन मनीष भूस्खलन की चपेट में आकर मलबे में दब गया। ये देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए खड्ड में उतरे और बच्चे को मलबे से बाहर निकालने में जुट गए।

जयराम बोले – बंद सड़कें खोले सरकार, किसानों-बागवानों की फसलें हो रही बर्बाद

कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को गंभीर अवस्था में मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। यहां पर बच्चे का उपचार किया जा रहा है। बच्चे के टांगों व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगी है हालांकि व खतरे से बाहर है।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के प्रभारी अमिताभ जैन ने बताया कि एक बच्चे को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था जिसके बाद तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया गया। बच्चा अब खतरे से बाहर है।

जयराम बोले – बंद सड़कें खोले सरकार, किसानों-बागवानों की फसलें हो रही बर्बाद

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड में बरसात में बहुत भूस्खलन होता है तथा हर साल वहां पर स्कूली बच्चे व क्षेत्र के ग्रामीण अपनी जान को जोखिम में डालकर पार करते हैं तथा कई बार इसकी चपेट में ग्रामीण व गाड़ियां आ चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण कई वर्षों से टिक्कर खड्ड पर पुल बनाने की मांग कर रहे है लेकिन सरकार व प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

 

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 6 को मंडी में, ये रहेंगे प्रतिबंध

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Sirmaur State News

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाले बिल पर लगी राष्ट्रपति की मुहर

हाटी जनजाति अमेंडमेंट एक्ट राजपत्र में भी हुआ प्रकाशित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरिपार इलाके में रहने वाले हाटियों का दशकों से चल रहा इंतजार अब खत्म हुआ। हाटी जनजाति अमेंडमेंट एक्ट पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुहर लग गई है। 4 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति ने हाटी समुदाय बिल पर हस्ताक्षर किए हैं।

सिरमौर के हाटी समुदाय को मिला जनजातीय दर्जा (ST) का दर्जा राजपत्र में भी प्रकाशित हो चुका है। गिरिपार इलाके में इसे लेकर खुशी का माहौल है। लोग नाच-गाकर खुशी मना रहे हैं। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने गिरिपार इलाके में रहने वाले हाटियों को ये जानकारी देने के साथ बधाई दी है।

जयराम बोले – बंद सड़कें खोले सरकार, किसानों-बागवानों की फसलें हो रही बर्बाद

 

हाटी विकास मंच ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन सिंह मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल आदि का आभार जताया है।

बता दें कि लोकसभा में दिसंबर 2022 में गिरीपार क्षेत्र के हाटी इलाके को जनजातीय दर्जा दिए जाने को लेकर पेश किए गए विधेयक को ध्वनि मत से पास किया गया था। इसके बाद 26 जुलाई को राज्यसभा में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल पारित हुआ था।

कांगड़ा : रात को खिचड़ी खाकर पूरे परिवार की बिगड़ी तबीयत, एक की गई जान, तीन गंभीर

 

राज्यसभा में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। इस विधेयक में हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

संसद से मंजूरी मिलने के बाद बिल अब राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए बाकी था। 4 अगस्त, 2023 को राष्ट्रपति ने हाटी समुदाय बिल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Viral : पहाड़ी पर चढ़कर उस पार गए लोग, चंडीगढ़-शिमला एनएच पर जोखिम में डाली जान

 

राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद अब जिला सिरमौर की लाखों की आबादी को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। गौर हो कि 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी।

हाटी विधेयक से जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की 155 पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा। यह लाभ केवल 1.60 लाख लोगों को मिलना है, क्योंकि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले समुदाय को एसटी से बाहर रखा गया है।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

 

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

 

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

 

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर : रोनहाट में भारी भूस्खलन, शिलाई-शिमला मार्ग अवरुद्ध

रोनहाट। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन का सिलसिला जारी है। सिरमौर जिला के रोनहाट में बुधवार को भयानक मंजर कैमरे में कैद हुआ है। यहां पर देखते ही देखते पूरा पहाड़ गिर गया। भीषण भूस्खलन का ये रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर कैमरे में कैद हुआ।

कांगड़ा : दिल्ली पुलिस में ASI रह चुका है अवैध शराब मामले में पकड़ा आरोपी

वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। हालांकि हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन भूस्खलन के कारण शिलाई-शिमला सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Sirmaur State News

हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल राज्यसभा में पारित

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके के तीन लाख से अधिक लोगों को बड़ी सौगात मिल गई है। लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने वाला बिल पारित हो गया है। खबर मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हमीरपुर : अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर किए अपलोड 

 

इसकी पुष्टि शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी साझा करते हुए हाटी समुदाय को बधाई दी है। गिरिपार को जनजाति क्षेत्र घोषित करवाने में बलदेव तोमर का बड़ा योगदान रहा है।

लोकसभा में दिसंबर 2022 में  गिरीपार क्षेत्र के हाटी इलाके को जनजातीय दर्जा दिए जाने को लेकर पेश किए गए विधेयक को ध्वनि मत से पास किया गया था।

कांगड़ा : मल्टी एक्सल ट्रेलर में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, 1000 पेटी बरामद

 

बुधवार को राज्यसभा में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। इस विधेयक में हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची में सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को शामिल करने का प्रावधान किया गया है।

बीजू जनता दल की ममता मोहंता ने विधेयक पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाटी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर सरकार ने स्वागत योग्य कदम उठाया है।

हिमाचल में 22 बीडीओ इधर-उधर : किसे कहां लगाया, जानने के लिए पढ़ें खबर

 

उन्होंने कहा कि समुदायों को केवल अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल किये जाने से ठोस फायदा नहीं होगा। इन समुदायों का विकास और जीवन स्तर बढाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने ओड़िशा के कुछ समुदायों को भी अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने की मांग की।

पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, लुधियाना के अस्पताल में ली आखिरी सांस

 

संसद से मंजूरी मिलने के बाद बिल अब राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए जाएगा और राष्ट्रपति से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद जिला सिरमौर 3 लाख आबादी को इसका लाभ मिलना आरंभ होगा। यह लाभ केवल 1.60 लाख लोगों को मिलना है, क्योंकि अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले समुदाय को एसटी से बाहर रखा गया है।

गौर हो कि 14 सितंबर 2022 को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी थी। हाटी विधेयक से जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की 155 पंचायत के लोगों को लाभ मिलेगा।

मंडी-कुल्लू एनएच-21 यातायात के लिए बहाल, 6 मील के पास भूस्खलन से था बंद

 

 

शिमला : रामपुर के कंधार में बादल फटने से मची तबाही, बह गए कई घर व मवेशी

 

पौंग डैम से 3 दिन छोड़ा जाएगा पानी, हाई अलर्ट पर कांगड़ा के लो लाइन क्षेत्र

 

 

मंडी : नहाने उतरा था 22 साल का युवक, रिवालसर झील में समा गया

 

हिमाचल : 26 व 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

धर्मशाला : दस्तावेजों में जालसाजी कर बढ़ाई जन्मतिथि, 6 साल अधिक कर ली नौकरी

 

 

शिमला सचिवालय के बाहर कर्मचारियों का हल्ला, उग्र आंदोलन को चेताया 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kinnaur Chamba Hamirpur Una Bilaspur Kangra Kullu Sirmaur Solan Mandi Lahoul Spiti State News

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश लगातार हो रही है जिसके कारण बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी जारी हैं। कुल्लू में आज फिर बादल फटने से भारी तबाही मची है।

इसके चलते बुधवार को भी कुछ मार्ग अवरुद्ध हैं। हम आपको जिलावार जानकारी दे रहे हैं कि हिमाचल में कौन सा मार्ग आज अवरुद्ध है और कौन सा सुचारू …

शिमला धमाका : सिलेंडर फटने से नहीं लगी थी आग, 14 लोगों को लिया चपेट में
मणिकर्ण से चंडीगढ़ मार्ग की स्थिति
  • मणिकर्ण  सड़क भुंतर से जरी (ढूंखरा) तक ही छोटे वाहनों के लिए खुली
  • हाथीथान (भुंतर) से बजौरा फोरलेन खुला है
  • भुंतर से बजौरा (राइट बैंक) रोड भी खुला है।
मंडी से कुल्लू सड़क की स्थिति
  • मंडी और पंडोह के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग अभी सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है
  • सलगी में सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण मंडी से कटोला होते हुए कुल्लू तक यातायात बंद है, आज देर शाम तक बहाल होने की संभावना है।
  • वाया नेरचौक/पंडोह से कुल्लू तक रास्ता खुला है
चंबा जिले के लिए अपडेट

तीसा में भारी बारिश होने से तीसा- चम्बा मुख्य सडक मार्ग तीसा पुल, पंगोला नाला, चांजू नाला, मांजू घार, कल्हेल, व गुनू नाला में भू-स्खलन होने से बन्द हो गया है।

  • एलएमवी के लिए चंबा-भरमौर सड़क खुली है
  • पक्काटाला, बालू पुल सम्पर्क मार्ग का डंगा बारिश के कारण गिर गया है
  • चंबा-तीसा मार्ग कल्हेल में अवरुद्ध
  • चंबा-पांगी मार्ग वाया साच पास अवरुद्ध
  • चंबा-किहार मार्ग सरोग नाला में अवरुद्ध
  • चंबा-खजियार मार्ग गजनुई के पास अवरुद्ध
  • चंबा-खैरी लाल पुल पर अवरुद्ध
हिमाचल निजी बस ऑपरेटर बोले- डीजल पर वैट बढ़ाया, किराये में भी करो बढ़ोतरी
लाहौल और स्पीति जिले के लिए अपडेट
  • दारचा शिंकुला रोड पर 25.5 किमी पर भूस्खलन हुआ है। इस घटना में सड़क जाम हो गई है। मरम्मत का काम जारी है।
मंडी जिले के लिए अपडेट
  • एनएच मंडी-कुल्लू सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।
  • मंडी-कुल्लू वाया कटौला केवल एलएमवी के लिए खुला है।
  • सुन्दरनगर-कुल्लू वाया गोहर होकर मार्ग खुला है।
  • जंजैहली-छतरी सड़क मगरू नाला में अवरुद्ध है।
कांगड़ा : मंड बहादपुर में फंसे 7 लोग सुरक्षित निकाले
बिलासपुर जिले के लिए अपडेट
  • सलापड से स्वारघाट- गरामोड़ा तक एनएच 205 पूरी तरह से पंजाब-चंडीगढ़ की तरफ खुला है।
  • एनएच 103 शिमला से धर्मशाला भी जिला बिलासपुर की सीमा में गाड़ियों की आवाजाही के लिए पूर्णतया खुला है।
कुल्लू जिले के लिए अपडेट

शिमला जिले के लिए अपडेट

भूस्खलन के कारण एनएच-05 शिलारू के पास अवरुद्ध हो गया है। जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए, सड़क पूरी तरह से बहाल होने तक यातायात को शिलारू से नारकंडा की ओर मोड़ दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग इस प्रकार हैं –

शिमला से रामपुर/कुमारसैन/नारकंडा की ओर जाने वाले सभी वाहन और इसके विपरीत वैकल्पिक मार्ग:- ढली-मशोबरा-बसंतपुर-सैंज मार्ग

केवल हल्के वाहन (एलएमवी) शिलारू/नारकंडा/कुमारसैन की ओर जा रहे हैं

शिमला/ठियोग और इसके विपरीत वैकल्पिक मार्ग: – ठियोग-मटियाना-(शिलारू)-नागजुब्बर-कोटिघाट-कांगल-बड़ागांव-किंगल मार्ग।

कृपया इस बरसात के मौसम में सावधानी से गाड़ी चलाएं और बाहर निकलने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति के बारे में अपडेट रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

  • विकासनगर की ओर से एसडीए कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाली सड़क में दरारें पड़ गई हैं और करीब आधा फीट धंस गई है। अब पानी के रिसाव को रोकने के लिए दरारों को सीमेंट से भरकर इसकी मरम्मत की गई है।

बद्दी के लिए अपडेट
  • दोनों पुलों लक्कड़ डिपो और बद्दी मुख्य पुल पर यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    चंडीगढ़ से बद्दी वाया सिसवां खुला है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
  • पिंजौर-कालका-कालुझंडा रोड पर भारी यातायात का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पपलोहा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है और एक समय में एक तरफा यातायात के लिए इसका उपयोग किया जा रहा है।
सिरमौर जिले के लिए अपडेट

 

श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले 17 अगस्त से, 24 घंटे खुले रहेंगे मंदिर के कपाट

 

हिमाचल : ‘एक राज्य-एक पोर्टल’ प्रणाली होगी लागू, ऑनलाइन मिलेंगी ये सुविधाएं

 

शिमला : ननखड़ी में सड़क धंसने से कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की गई जान

 

कांगड़ा : कोपड़ लाहड़ में भारी भूस्खलन, मिट्टी बही, रेल पटरी ही बची-देखें तस्वीरें

 

कांगड़ा जिला में भूस्खलन के कारण ये सड़क मार्ग हैं अवरुद्ध

 

 

बद्दी : कार में घूम रहे थे कांगड़ा के युवक, ट्रक से टक्कर-एक की गई जान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kinnaur Chamba Hamirpur Una Bilaspur Kangra Kullu Sirmaur Solan Mandi Lahoul Spiti State News

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है जिसके कारण बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। इसके चलते मंगलवार को भी कई मार्ग अवरुद्ध हैं। हम आपको जिलावार जानकारी दे रहे हैं कि हिमाचल में कौन सा मार्ग आज अवरुद्ध है और कौन सा सुचारू …

शिमला : ननखड़ी में सड़क धंसने से कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की गई जान
कुल्लू जिले के लिए अपडेट
  • एनएच 305 बंजार तक भारी वाहनों के लिए खुला। और बंजार से जलोड़ी जोत हल्के मोटर वाहनों के लिए खुला है।

डीपीसीआर मंडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडोह और कंडी-कटौला की ओर जाने वाली दोनों सड़कें क्रमशः 7 मील और घोड़ा फार्म में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हैं।

  • एनएच मंडी-कुल्लू 7 मील के पास अवरुद्ध है।
  • कमांद होते हुए मंडी-कुल्लू मार्ग भी घोड़ा फार्म में अवरुद्ध है।

पुलिस नियन्त्रण कक्ष कुल्लू (01902224701) से ली गई जानकारी के अनुसार भुंतर से मणिकर्ण सड़क मार्ग डुंखरा, छनीखोड़ व शारनी में यातायात के लिए अवरुद्ध है। आगे की कार्यवाही गतिमान है।

वन रक्षक शाक्टी मरौड़ (सैंज) (9805474378) से प्राप्त जानकारी के अनुसार औट से सैंज सड़क मार्ग तलाड़ा के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण अवरूद्ध हो गया है, उपरोक्त सूचना लोक निर्माण विभाग के SDO श्री नीरज शर्मा (8219158360) व पुलिस नियन्त्रण कक्ष कुल्लू (01902224701) पर दे दी गई है। अवरुद्ध मार्ग को वहाल करने का कार्य जारी है। आगे की कार्यवाही गतिमान है।

पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, छात्रों से पूछा-कैसी चल रही पढ़ाई
मंडी के लिए अपडेट
  • मंडी-कुल्लू एनएच अवरुद्ध है।
  • एलएमवी के लिए मंडी-कुल्लू वाया कटौला खुला है।
  • एलएमवी के लिए सुंदरनगर-कुल्लू वाया गोहर खुला है।

6-मील बिंदू पर चट्टानों और पत्थरों की अत्यधिक खतरनाक स्थिति के कारण, NH वाहन यातायात के लिए अनुपयुक्त है। लटकती चट्टानों और बोल्डरों को हटाने का काम चल रहा है, जिसके कारण आज और संभवत: कल एनएच बंद रहेगा। यातायात को चैल चौक से डायवर्ट किया जाएगा।

चम्बा जिले के लिए अपडेट
  • तुनुहट्टी से बनीखेत सड़क तुनुहट्टी में अवरुद्ध है।
  • चम्बा-भरमौर सड़क केवल एलएमवी के लिए खुली है।
  • साच पास से होकर चंबा से पांगी सड़क अवरुद्ध है।
लाहौल स्पीति के लिए अपडेट

एक्सईएन से मिली जानकारी के अनुसार. पीडब्ल्यूडी उदयपुर, लाहौल में छिका रारिक नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है। सड़क बहाली का काम फिलहाल जारी है।

मंडी-पंडोह एनएच दो दिन रहेगा बंद, एक तरफा चलेगा गोहर मार्ग
किन्नौर जिले की अपडेट

निचार में कांगोस से लाटुक्सा मार्ग पर भारी चट्टानें लुढ़क गईं । एनएच क्षतिग्रस्त है। इसके साथ ही तीन घर क्षतिग्रस्त और एक मुर्गी व एक गाय की मौत हुई है।

शिमला जिले की अपडेट

चैल-कुफरी रोड में कोटी के पास सड़क का एक हिस्सा ढह गया है, जिससे दरारें पड़ गई हैं। इसके नीचे के तीन घरों को खाली करा लिया गया है और सड़क यातायात के लिए बंद कर दी गई है।

कांगड़ा जिले के लिए अपडेट
  • पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत मुलथान से लोहारडी सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध है।
  • जवाली से 32 मील सड़क भी कुठेर पंचायत के पास भूस्खलन के कारण बंद है।
  • शोंश घटोट में भारी भूस्खलन के कारण सड़क टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सुखार से गंगथ वाया चुरूड़ी सड़क बंद है।
  • भूस्खलन के कारण कंडी रिहड़ी लुहना हार सड़क रिहड़ी के पास अवरुद्ध हो गई। इसके अलावा छुघेरा सद्दूं कंडी रोड पलरा के पास अवरुद्ध है। यहां पर भूस्खलन लगातार जारी है।
ब्यास का जलस्तर बढ़ा : इंदौरा में फंसे 55 लोग रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए
बद्दी के लिए अपडेट
  • एनएच 707 पांवटा साहिब से सतौन मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है।
  • बद्दी-रोपड़ वाया नालागढ़ ढेरोवाल मार्ग खुला है।
  • एलएमवी के लिए बद्दी-पिंजौर वाया बरोटीवाला मार्ग खुला है।।
  • नालागढ़-स्वारघाट वाया दभोटा मार्ग खुला है।।
  • एलएमवी के लिए नालागढ़-शिमला वाया रामशहर मार्ग खुला है।।
  • नालागढ़-भरतगढ़ वाया धबोटा अवरुद्ध है।
  • बद्दी-चंडीगढ़ वाया सिसवां होकर मार्ग खुला है।
सिरमौर जिले के लिए अपडेट

बिलासपुर जिले के लिए अपडेट

 

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, जानें किस दिन होगी

 

कांगड़ा : कोपड़ लाहड़ में भारी भूस्खलन, मिट्टी बही, रेल पटरी ही बची-देखें तस्वीरें

 

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

बद्दी : कार में घूम रहे थे कांगड़ा के युवक, ट्रक से टक्कर-एक की गई जान

 

 

कांगड़ा जिला में भूस्खलन के कारण ये सड़क मार्ग हैं अवरुद्ध

 

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हिमाचल के छात्र पर चली गोलियां, एक युवक की मौत

 

कांगड़ा : बढ़ रहा पौंग डैम का स्तर, छोड़ा जा सकता है पहले से ज्यादा पानी

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kinnaur Chamba Hamirpur Una Bilaspur Kangra Kullu Sirmaur Solan Mandi Lahoul Spiti State News

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है जिसके कारण बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। कुल्लू में आज फिर बादल फटने से भारी तबाही मची है। इसके चलते सोमवार को भी कुछ मार्ग अवरुद्ध हैं। हम आपको जिलावार जानकारी दे रहे हैं कि हिमाचल में कौन सा मार्ग आज अवरुद्ध है और कौन सा सुचारू …

BREAKING मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ घंटे तक आवागमन के लिए रहेगा बंद

 

मंडी व कुल्लू जिले के लिए अपडेट

कुल्लू-वाया-बजौरा-कमांद-मण्डी मार्ग छोटी गाड़ियों के लिए खुला है लेकिन बीच-बीच में अचानक से यातायात के लिए बंद भी हो रहा है ।

जिला कुल्लू में डुखरा, छनीखोड़ व शारनी में यातायात मार्ग बंद है । कुल्लू पुलिस सभी से अपील करती है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें । अपना और अपनों का ध्यान रखें । नदी-नालों के पास जाने से परहेज करें और सुरक्षित रहें ।

मंडी-कुल्लू NH21 सभी प्रकार के वाहनों के लिए (एक तरफा) है।

कमांद के रास्ते मंडी-कुल्लू मार्ग अब केवल छोटे वाहनों के लिए खुला है।

ताजा अपडेट के अनुसार  7 मील के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए मंडी कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

वहीं, लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भुंतर से मणिकर्ण सड़क मार्ग भुंतर से 04 किलोमीटर आगे जछणी व भुंतर से 12 किलोमीटर आगे नाकाधार (छन्नीखोड़ और शारनी के बीच) में अवरुद्ध हो गया है। जिसे बहाल करने का कार्य जारी है। आगे की कार्यवाही गतिमान है।

सैंज से पीछे 08 किलोमीटर तरेहड़ा के पास भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था जिसे अब यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

 

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

 

किन्नौर जिले के लिए अपडेट
  • करछम-सांगला सड़क अब केवल एलएमवी के लिए खुली है।
बद्दी जिला पुलिस के लिए अपडेट
  • चंडीगढ़ से बद्दी वाया सिसवां रोड अब यातायात के लिए खुला है
  • कालाअंब से नाहन मार्ग अंबवाला के पास पेड़ गिरने से अवरुद्ध था, लेकिन अब सुचारू है।
कुल्लू में फिर तबाही : कोटा नाला में बादल फटा, एक की गई जान, तीन घायल
शिमला जिले के लिए अपडेट

शिमला संजोली चौक से लकड़बाज़ार की तरह जाने वाले रोड पहाड़ी दरकने के कारण बंद हो गया है । पीडब्ल्यूडी विभाग को इस बारे सूचित कर दिया गया है। रोड को बहुत जल्दी ही यातायात के लिए बहाल करवा दिया जायेगा तब तक आप सभी वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

हरिपुर : पौंग डैम में अब तक मिल चुके हैं 5 शव, दो की हुई पहचान
जुब्बल, शिमला में सड़क की स्थिति
  • हाटकोटी-पंद्रनु तुनी सड़क एलएमवी (हल्के वाहनों) के लिए खुली है।
    हाटकोटी-जुब्बल-खरापाटेर सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुली है।
  • जुब्बल के संतोषीनगर में एक चलती गाड़ी पर भूस्खलन हुआ, कार में सवार व्यक्ति सुरक्षित है।
हिमाचल : जल शक्ति विभाग कर्मियों के जज्बे को सलाम, डिप्टी सीएम भी हुए भावुक
बिलासपुर जिला के लिए अपडेट

स्वारघाट से कैंची मोड़ सड़क केहलूर होटल के पास भूस्खलन के कारण आंशिक रूप से अवरुद्ध है। एक तरफ यातायात के लिए खुला है।

स्वारघाट में समलेटू के पास भूस्खलन हुआ है। इस बरसात के मौसम में सावधानी से गाड़ी चलाएं और बाहर निकलने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति के बारे में अपडेट रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

रेल यात्रियों के लिए अपडेट

पहाड़ी खिसकने, गिरे हुए पेड़ और रेलवे ट्रैक पर बोल्डर के कारण कालका से शिमला (अप और डाउन) की सभी ट्रेनें अगले तीन हफ्तों, 17-07-2023 से 06-08-2023 (21 दिन) के लिए रद्द कर दी गई हैं।

 

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डिप्टी सीएम का ऐलान 

 

 

कांगड़ा : बढ़ रहा पौंग डैम का स्तर, छोड़ा जा सकता है पहले से ज्यादा पानी

 

 

हिमाचल में पोस्ट कोड 972 का फाइनल रिजल्ट आउट, भरे गए 163 पद

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास जरूरी 

 

 

हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल एक माह का वेतन “आपदा राहत कोष” में देगा

 

हिमाचल में 15 सितंबर तक गार्ड ऑफ ऑनर समारोह निलंबित

 

 

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Sirmaur State News

HRTC कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी व गहनों से भरा पर्स लौटाया

पर्स में थे 5 हजार रुपए और चांदी के गहने

पांवटा साहिब। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) नाहन डिपो के कंडक्टर दीपांशु कश्यप ने बुजुर्ग महिला का पर्स लौटा कर ईमानदारी की मिसाल कायम की है। पर्स में 5 हजार रुपए और कुछ चांदी के गहने थे।

जानकारी के अनुसार बस शनिवार सुबह 6 बजे नाहन से सहारनपुर के लिए चली। माजरा से इस बस में महिला रचना देवी बैठी। रचना देवी सहारनपुर अपनी दवाई लेने के लिए जा रही थी।

Breaking : हिमाचल में इन 1844 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं बढ़ीं

 

सहारनपुर पहुंचने पर HRTC कंडक्टर दीपांशु कश्यप ने बस में महिला का पर्स पड़ा देखा। इसके बाद बस कंडक्टर दीपांशु ने पर्स में मौजूद कागजों के आधार पर महिला से संपर्क करने का प्रयास किया। दीपांशु ने महिला से संपर्क साध कर उन्हें पांवटा साहिब बस अड्डे में इंतजार करने के लिए कहा।

हिमाचल के इन स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बढ़ाया-आदेश हुए जारी

 

पांवटा साहिब पहुंचने पर दीपांशु ने पर्स की पहचान पूछ कर महिला को पर्स लौटा दिया। पर्स मिलने के बाद महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने खुशी से बड़ी ही प्यारी बात कही।

उन्होंने कहा कि कौन सी मां ने आपको जन्म दिया जो इतना ईमानदार बच्चा पैदा किया। यह शब्द महिला के मुंह से बार-बार निकल रहे थे और दीपांशु ये बात सुनकर जरूर अपनी मां और उनकी दी गई सीख को याद कर फूले नहीं समा रहे होंगे।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की हत्या-आरोपी धरा

 

 

HRTC कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी व गहनों से भरा पर्स लौटाया

 

शिमला : रोहड़ू में बादल फटा, एक कार बही, घरों में जलभराव से भारी नुकसान

 

हिमाचल : नंदी महाराज की मूर्ति चम्मच से पी रही पानी, दर्शन को उमड़े लोग

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kinnaur Chamba Hamirpur Una Bilaspur Kangra Kullu Sirmaur Solan Mandi Lahoul Spiti State News

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है जिसके कारण बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी लगातार हो रही हैं। इसके चलते रविवार को भी कुछ मार्ग अवरुद्ध हैं। हम आपको जिलावार जानकारी दे रहे हैं कि कौन सा मार्ग आज अवरुद्ध है और कौन सा सुचारू …

ताजा अपडेट के अनुसार शिमला चंडीगढ़ हाईवे एनएच 05 पर परवाणू में चक्की मोड़ से भूस्खलन को हटा दिया गया है। अब दोनों तरफ यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

हिमाचल : नंदी महाराज की मूर्ति चम्मच से पी रही पानी, दर्शन को उमड़े लोग
मंडी जिले के लिए अपडेट

अभी मंडी-पंडोह-कुल्लू NH 205 बारिश के कारण 06 मील में रोड पर पत्थर गिरने के कारण बंद हो गया है। यातायात को वैकल्पिक रोड से भेजा जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी से मिली जानकारी के अनुसार कंडी-कमांद-कटौला सड़क मार्ग घोड़ा फार्म के पास यातायात के लिए अवरुद्ध है। तथा NH 03 कुल्लू-मंडी-पंडोह सड़क मार्ग यातायात के लिए खुला है।

सावधान ! पंडोह डैम के गेट खोले : नदी, नालों और बांध क्षेत्रों के पास न जाएं
शिमला जिले के लिए अपडेट

शिमला : रोहड़ू में बादल फटा, एक कार बही, घरों में जलभराव से भारी नुकसान

 

चंबा जिले के लिए अपडेट

मंडी में बड़ा हादसा : नाले में गिरी कार, पति-पत्नी की मौत, गर्भवती थी महिला
सिरमौर जिले के लिए अपडेट

 

कांगड़ा : पौंग डैम से आज शाम छोड़ा जाएगा पानी, नदी-नालों से दूर रहें 

 

 

Good News : चंबा से भरमौर सड़क मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

 

कुल्लू में बाढ़ की भेंट चढ़े हैं 12 महत्वपूर्ण ब्रिज, डीसी ने झूला पुल लगाने के दिए निर्देश

 

 

हिमाचल : बाढ़ के चलते फंसे 70 हजार पर्यटकों को किया रेस्क्यू, 8000 करोड़ रुपए का नुकसान

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Kinnaur Chamba Hamirpur Una Bilaspur Kangra Kullu Sirmaur Solan Mandi Lahoul Spiti

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात फिर कई इलाकों में भारी बारिश हुई है उसी के साथ बादल फटना और भूस्खलन जैसी घटनाएं भी हुई हैं जिनके चलते शनिवार को भी कुछ मार्ग अवरुद्ध हैं। हम आपको जिलावार जानकारी दे रहे हैं कि कौन सा मार्ग आज अवरुद्ध है और कौन सा सुचारू …

हिमाचल : आपदा के बाद पड़ेगी महंगाई की मार, सरकार के फैसले से नाखुश लोग

मंडी तथा पंडोह के बीच में नेशनल हाईवे जो कि 8 जुलाई की शाम से पहाड़ का मलबा गिरने के कारण बंद था, आज ट्रैफिक के लिए बहाल हो गया है लेकिन अभी इस पर एक वक्त में एकतरफा ट्रैफिक चलाना संभव हुआ है।

सभी प्रकार के वाहनों को दोनों तरफ से बारी-बारी निकाला जा रहा है, डबल लेन करने के लिए अभी पांच-छह दिन का वक्त और लग सकता है, दोनों तरफ भारी संख्या में वोल्वो तथा अन्य बसें, ट्रक इत्यादि फंसे हुए हैं जिन्हें कुछ घंटों तक निकाल दिया जाएगा।

कुल्लू-पंडोह-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग सभी प्रकार के यातायात के लिए उपलब्ध है। एचआरटीसी जल्द ही रूट पर बसों का खेल शुरू करने जा रहा है।

कांगड़ा जिले के लिए अपडेट
  • मुल्थान से लोहारडी घाटी बंद है।
  • घेरा से करेरी रोड केवल हल्के वाहनों के लिए सुचारू है
जिला किन्नौर के लिए अपडेट
  • मलिंग नाला में भूस्खलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई है।
  • सांगला से छितकुल मार्ग भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है।
ऊना जिले के लिए अपडेट
  • ऊना से होशियारपुर मार्ग घालूवाल पुल पर बंद है।
जयराम बोले – डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता पर आपदा में डाला बोझ
हमीरपुर जिले के लिए अपडेट
  • दियोटसिद्ध से शाहतलाई मार्ग बैरियर नंबर के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है।
चंबा जिले के लिए अपडेट
  • चंबा से पठानकोट सड़क मार्ग सुचारू है
  • चंबा से भरमौर सड़क हल्के वाहनों के लिए सुचारू है
  • खड़ामुख से होली मार्ग अवरुद्ध है
  • चंबा से तीसा सड़क मार्ग सुचारू है
  • चंबा से किहार मार्ग सुचारू है
  • पांगी वाया साच पास हल्के वाहनों के लिए सुचारू है
बिलासपुर जिले के लिए अपडेट

समलेटु सुरंग 1 और 2 के पास फोरलेन को छोड़कर बिलासपुर जिले की सभी सड़कें सुचारू हैं।

जिला मंडी के लिए अपडेट
  • मंडी-जोगिंदरनगर के बीच एनएच सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुचारू है
  • एनएच मंडी-बिलासपुर सभी प्रकार के वाहन यातायात के लिए सुचारू है
  • मंडी-पंडोह के बीच एनएच 6 मील पर अवरुद्ध है, बहाली का काम जारी है।
  • पंडोह से औट के बीच एनएच शनिदेव मंदिर (सैंडली मोड़) के पास से होकर कुल्लू रोड की ओर एक तरफ सुचारू है
  • पंडोह से सुंदरनगर तक सड़क गोहर-चैलचौक-बग्गी से होकर सुचारू है।
  • कटौला-कमांद होते हुए कुल्लू तक सड़क सुचारू है
  • सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग सरोरी नाला के पास अवरुद्ध हो गया।
  • करसोग-रामपुर रोड केवल एलएमवी (हल्के वाहनों) के लिए सुचारू है
  • जंजैहली-छतरी सड़क बंद।
बारिश से तबाही के लिए अवैध खनन दोषी, हिमाचल सरकार दोफाड़-पढ़ें खबर
हमीरपुर जिले के लिए अपडेट
  • धंगोटा से डंगार मार्ग बटलाहू संपर्क मार्ग के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है।
पुलिस जिला बद्दी के लिए अपडेट

शिमला जिले के लिए अपडेट

हिमाचल : अब तक 103 लोग गंवा चुके जान, 9 हजार करोड़ का नुकसान
सोलन जिले के लिए अपडेट

सिरमौर जिले के लिए अपडेट

 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 180 पदों पर भर्ती

 

कुल्लू : लगवैली में फटा बादल, दो मकान और पांच गौशाला बही

 

बारिश से तबाही के लिए अवैध खनन दोषी, हिमाचल सरकार दोफाड़-पढ़ें खबर

 

हिमाचल : अब तक 103 लोग गंवा चुके जान, 9 हजार करोड़ का नुकसान

 

 

हिमाचल और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली HRTC बसों को लेकर नए आदेश जारी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ