Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : ‘एक राज्य-एक पोर्टल’ प्रणाली होगी लागू, ऑनलाइन मिलेंगी ये सुविधाएं

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने दिए निर्देश

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के सभी शहरी स्थानीय निकायों में विभिन्न नागरिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत ‘एक राज्य-एक पोर्टल’ प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल शहरी विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन करने पर भी बल दिया, ताकि लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

कांगड़ा : कोपड़ लाहड़ में भारी भूस्खलन, मिट्टी बही, रेल पटरी ही बची-देखें तस्वीरें

उन्होंने संपत्ति कर, बिलों का भुगतान, नोटिस प्रबंधन, सभी अनापत्ति प्रमाणपत्र और स्वीकृतियों इत्यादि को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। इससे लोगों को तत्काल सेवाएं उपलब्ध होंगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी न्यून होंगी। उन्होंने कहा कि सभी शहरी स्थानीय निकायों में सम्पत्ति कर की गणना और एकत्रिकरण भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए, हिमाचल के सभी 61 स्थानीय शहरी निकायों, 35 अधिसूचित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) तथा 56 योजना क्षेत्रों के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग की सहायता से एक पूर्ण स्वचालित ऑनलाइन भवन अनुमति प्रणाली विकसित की जा रही है। यह प्रणाली स्वतः छंटनी सुविधाओं के माध्यम से नए भवन चित्रों की वास्तविक समय में जांच करने में सक्षम होगी, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया में दक्षता और सटीकता सुनिश्चित हो सकेगी।

शिमला : ननखड़ी में सड़क धंसने से कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की गई जान

 

उन्होंने कहा कि नई प्रणाली में आवेदनों और दस्तावेजों को अपलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध होगी और इसके माध्यम से अनुमतियां और नोटिस इत्यादि जारी किए जा सकेंगे। उन्होंने बार-बार आपत्तियां इंगित करने की प्रथा बंद करते हुए केवल एक बार ही सभी आपत्तियों का उल्लेख करने पर भी बल दिया।

मंडी-पंडोह एनएच दो दिन रहेगा बंद, एक तरफा चलेगा गोहर मार्ग

 

उन्होंने हिमाचल के शहरी स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली को और आधुनिक बनाने तथा लेखा संबंधी रिकॉर्ड के लिए डिजिटल तकनीक अपनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के समावेश से शहरी स्थानीय निकायों और सरकारी विभागों में सेवाओं को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा, जो कुशल प्रशासन प्रदान करने और नागरिक केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, छात्रों से पूछा-कैसी चल रही पढ़ाई

बैठक के दौरान ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला नगर निगम में जल आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने गाद और बाढ़ से प्रभावित जल आपूर्ति योजनाओं की बहाली के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सिल्ट की समस्या के समाधान के लिए गिरी नदी पर बांध बनाने और इस बांध का डिजाइन ऊर्जा निगम द्वारा तैयार करने की भी बात कही। इसके अलावा, उन्होंने सेओग में 9 एमएलडी क्षमता के जल भंडारण टैंक की मुरम्मत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इससे शिमला शहर में जलापूर्ति की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।

बद्दी : कार में घूम रहे थे कांगड़ा के युवक, ट्रक से टक्कर-एक की गई जान

कांगड़ा जिला में भूस्खलन के कारण ये सड़क मार्ग हैं अवरुद्ध

 

ब्यास का जलस्तर बढ़ा : इंदौरा में फंसे 55 लोग रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए

 

कांगड़ा : बढ़ रहा पौंग डैम का स्तर, छोड़ा जा सकता है पहले से ज्यादा पानी

 

 

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डिप्टी सीएम का ऐलान 

 

 

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, जानें किस दिन होगी

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास जरूरी 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *