Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल के लिए हरियाणा रोडवेज के 8 रूट : य़हां पढ़ें डिटेल में जानकारी

कांगड़ा। अगर आप हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने के इच्छुक हैं तो हम आपके लिए हिमाचल के आठ रूट के बारे जानकारी लेकर आए हैं।

पहला रूट अंबाला चंडीगढ़-43, कुल्लू वाया कीरतपुर साहिब, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी है। दूसरा यमुनानगर से मनाली वाया, जगाधरी,अंबाला कैंट, रूपनगर, बिलासपुर, मंडी, भुंतर, कुल्लू है। तीसरा पंचकूला से शाहतलाई वाया रूपनगर, आनंदपुर साहिब, नंगल, ऊना है।

SMC शिक्षकों की सांकेतिक हड़ताल खत्म : सरकार को दी ये चेतावनी

चौथा बहादुरगढ़-चण्डीगढ़- धर्मशाला वाया दिल्ली,पानीपत, करनाल,अम्बाला,रोपड़, नंगल,ऊना,अम्ब,कांगड़ा, सकोह है। पांचवां दिल्ली से बैजनाथ वाया पानीपत ,करनाल,अंबाला कैंट, ऊना, देहरा, रानीताल, कांगड़ा, पालमपुर है।

छठा गुरुग्राम दिल्ली से बैजनाथ वाया पानीपत, करनाल, अम्बाला, चंडीगढ़, रोपड़, नंगल, ऊना, अम्ब, देहरा, कांगड़ा, पालमपुर है। सातवां बल्लभगढ़ दिल्ली बैजनाथ वाया, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, चंडीगढ़ 43, रोपड़, किरतपुर, ऊना, देहरा, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर है।

आठवां रूट दिल्ली-चंडीगढ 43- सुजानपुर वाया पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, ऊना, अम्ब, नादौन, हमीरपुर रूट है। इनके बारे में पूरी जानकारी आपको विस्तार से आगे दी गई है।

पालमपुर में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू : पहले दिन 1,355 युवाओं ने दिखाया दमखम
विस्तार से पढ़ें रूट वाइज समय सारिणी
पहला रूट अंबाला-चंडीगढ़ 43-कुल्लू बस अंबाला से सुबह 07:30 बजे, चंडीगढ़ 43 से सुबह 09:15 बजे व सुंदरनगर से दोपहर 02:30 बजे चलती है। वापसी में कुल्लू से सुबह 03:40 बजे, सुंदरनगर से सुबह 06:45 बजे, बिलासपुर से सुबह 08:15 बजे चलती है।
दूसरा रूट यमुनानगर-मनाली बस यमुनानगर से सुबह 7:20 बजे चंडीगढ़ 43 से सुबह 10:20 बजे, सुंदरनगर से शाम 03:20 बजे मनाली शाम 7 बजे के करीब पहुंचती है।  वापसी में मनाली से सुबह 6:20 बजे और मंडी से सुबह 10:00 बजे चलती है।
तीसरा रूट पंचकूला-शाहतलाई बस पंचकूला से सुबह 6:10, चंडीगढ़ 43 से सुबह 6:55 और ऊना से सुबह 09:50 पर चलती है। वापसी में शाहतलाई से दोपहर 12:40, ऊना से दोपहर 2:10, चंडीगढ़ से शाम 5:15 बजे चलती है।
चौथा रूट बहादुरगढ़-धर्मशाला बस बहादुरगढ़ से सुबह 11 बजे, दिल्ली बस अड्डे से दोपहर 2:15, चंडीगढ़गढ़ 43 से रात 8:50 पर चलती है। वापसी में धर्मशाला से दोपहर 3 बजे, कांगड़ा से शाम 4 बजे और ऊना से रात 7:20 बजे चलती है।
हिमाचल : HRTC बस और सेब से लदे ट्रक में जोरदार टक्कर, 30 यात्री थे सवार
पांचवां रूट दिल्ली-बैजनाथ बस बहादुरगढ़ से शाम 05:00, दिल्ली ISBT से रात 08:15 बजे चंडीगढ़ 43 से रात 02:00 बजे चलती है। वापसी मार्ग बैजनाथ, गुरुग्राम, बहादुरगढ़ रहता है। बैजनाथ से शाम 05:50 बजे, कांगड़ा से रात 08.00 बजे चंडीगढ़ 17 से रात 12:50 बजे चलती है।
छठा रूट गुरुग्राम-दिल्ली- बैजनाथ बस गुरुग्राम से शाम 4:10 बजे दिल्ली से शाम 6:30 बजे, चंडीगढ़ 43 से रात 12:30 चलती है। वापसी में बैजनाथ से शाम 5:20, चंडीगढ़ 17 से रात 12:30 चलती है।
सातवां रूट बल्लभगढ़-दिल्ली ISBT- बैजनाथ बस बल्लभगढ़ से दोपहर 3:45, दिल्ली ISBT से शाम 07:00 बजे व चंडीगढ़ 43 से रात 12:50 बजे चलती है। वापसी में बैजनाथ से शाम 6, कांगड़ा से रात  8:10 व चंडीगढ़ 17 से रात  1:30 बजे चलती है।
कांगड़ा : कॉमेडियन प्रिंस गर्ग की कार दुर्घटनाग्रस्त, भाई के साथ थे सवार 
आठवां रूट दिल्ली- सुजानपुर बस दिल्ली से सुबह 4:30, चंडीगढ़ 43 से सुबह 10:30 बजे चलती है। वापसी में सुजानपुर 4:00 और  चंडीगढ़ 17 से सुबह 10 बजे रवाना होती है।

Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

HPBose : शीतकालीन स्कूलों की 8वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में बदलाव

अब 1 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) ने शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की 8वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। अब 8वीं कक्षा के छात्रों की वार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक होनी निश्चित की थीं।

विक्रमादित्य सिंह का डर : हिमाचल में भी विधायकों की खरीद सकती है भाजपा

बता दें कि हिमाचल में अंडर-14 लड़के और लड़कियों की स्टेट लेवल टूर्नामेंट( एथलीट, जूडो, योग और चेस) के आयोजन के मध्यनजर शैक्षणिक सत्र 2022-23 के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा के नियमित छात्रों की वार्षिक परीक्षा की दिनांक सूचियों में केवल 8वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/11/Dt.Sheet_.VIII_.18.11.2022.pdf” title=”Dt.Sheet.VIII.18.11.2022″]

 

परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घंटा पहले अपने केंद्र पर उपस्थिति देनी होगी और परीक्षा हाल में उचित सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए ही बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

रोजगार चाहिए तो 23 को पहुंचें शाहपुर, 200 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

कांगड़ा ब्रेकिंग : खुले बाजार से खरीदी सरसों के तेल का न करें प्रयोग

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विक्रमादित्य सिंह का डर : हिमाचल में भी विधायकों की खरीद सकती है भाजपा

शिमला। कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ गुस्सा था हर वर्ग सरकार से दुखी था। कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
रोजगार चाहिए तो 23 को पहुंचें शाहपुर, 200 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

ओपीएस को सरकार बनते ही बहाल किया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह कहना गलत है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो केंद्र से सहयोग नहीं मिलेगा यह संवैधानिक मर्यादाओं से विपरीत है।

हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम की गड़बड़ी की आशंका है हालांकि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है लेकिन फिर भी अलर्ट रहना होगा। अगर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बहुमत के आसपास पहुंचती है फिर भी कांग्रेस विधायकों को भाजपा खरीद-फरोख्त और ईडी सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने का प्रयास कर सकती है क्योंकि स्थायी सरकारों को गिराने का भाजपा की केंद्र सरकार कोशिश करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हाई कमान से शीघ्र पर्यवेक्षक हिमाचल भेजने की बात कही है। मणिपुर, गोआ में भी इस तरह की घटना हुई है।

कांगड़ा ब्रेकिंग : खुले बाजार से खरीदी सरसों के तेल का न करें प्रयोग

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फ़ैसला चुने हुए विधायक और पार्टी हाईकमान का होता है। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपती है वह उसके लिए तैयार हैं।

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को लेकर विक्रमादित्य दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म पर जो दर्शाया जाता है उससे भी इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime State News

कांगड़ा ब्रेकिंग : खुले बाजार से खरीदी सरसों के तेल का न करें प्रयोग

यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है
धर्मशाला। अगर आपने खुले बाजार से सरसों का बीज खरीदा है और तेल निकलवाया है तो तेल का प्रयोग न करें। यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है।  डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से खुली सरसों तथा उससे निकलवाए तेल का उपयोग करने से परहेज की अपील की है।
उन्होंने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र में आर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आने के दृष्टिगत लोगों से यह अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का उपयोग न करें।
हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त
बता दें कि खुंडियां क्षेत्र के मामले में प्रभावित परिवार ने खुले बाजार से सरसों खरीदकर कोल्हू से उसका तेल निकलवाया था, जिसके सेवन से परिवार के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेल में आर्जीमोन सीड मिला होने के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसकी दुखद मृत्यु हो गई।
डीसी ने बताया कि यह खुली सरसों खुंडियां बाजार से खरीदी गई थी। पड़ताल के बाद पता चला है कि इस सरसों के बीज का थोक विक्रेता परागपुर में है, जिसके कारण संभव है कि इस बीज का विक्रय अन्य क्षेत्रों में भी हुआ हो। ऐसे में पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का इस्तेमाल न करें।
बस स्टैंड नहीं एयरपोर्ट पर रुकती हैं HRTC की ये बसें, डिटेल में जाने रूट और समय
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस विषैले सरसों के बीज या उससे निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं।
उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में यदि किसी भी व्यक्ति ने खुली सरसों या उससे निकलवाये तेल का पिछले दिनों सेवन किया है और उनके शरीर में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना उपचार करवाएं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और पूरे जिले में स्वास्थ्य संस्थानों और अधिकारियों को इसके उपचार संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।

देहरा : वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने के मामले में होगी एफआईआर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

धर्मशाला-मंडी-शिमला़ चलती है HRTC की ये बस, जानें रूट, टाइम और किराया

धर्मशाला। आज हम आपको धर्मशाला-मंडी-शिमला HRTC रूट की जानकारी दे रहे हैं। धर्मशाला डिपो की साधारण बस वाया चामुंडा, नगरी, पालमपुर, बैजनाथ, जोगिंदर नगर, मंडी, सुंदरनगर, घाघस चलती है। बस धर्मशाला से सुबह पांच बजे चलती है।

Breaking हिमाचल कैबिनेट : NTT पॉलिसी को मंजूरी, 4,700 शिक्षकों की होगी भर्ती

पालमपुर से 7, बैजनाथ से 8, मंडी से 11, सुंदरनगर से 11 बजकर 45 मिनट, घाघस से एक बजे, भराड़ीघाट से दो, दाड़लाघाट से दो बजकर 45 मिनट पर चलकर शाम करीब पांच बजे शिमला पहुंचेगी।

शिमला से सुबह सात बजे चलती है। सुंदरनगर से 11 बजकर 45, मंडी से 12 बजकर 50 मिनट, पर चलकर शाम सात बजे के करीब धर्मशाला पहुंचती है।किराए की बात करें तो धर्मशाला से शिमला 609 रुपये लगते हैं।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

देहरा : वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने के मामले में होगी एफआईआर

डीसी कांगड़ा ने डीएसपी को दिए आदेश
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने डीएसपी देहरा से 2 अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा है।
हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र सनोट और सकरी में चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन के 2 मामले ध्यान में आए थे। ये मामले 2 अज्ञात मतदाताओं द्वारा अपना वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के थे।
इन मामलों में निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) देहरा ने जांच के उपरांत अवगत कराया कि दोनों मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया गया था। सनोट में वीडियोग्राफी और सकरी में वेब कास्टिंग की गई थी।
सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदाताओं को मोबाइल फोन अंदर न ले जाने को लेकर बार बार हिदायत दी गई थी, लेकिन वीडियो क्लिप से स्पष्ट है कि 2 मतदाता जानबूझ कर अपना मोबाइल अंदर ले गए और उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया। मतदाताओं की पहचान नहीं हो सकी है।
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव: 68 फीसदी रही थर्ड जेंडर की मतदान प्रतिशतता

38 में से 26 ने किया मत का प्रयोग

शिमला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 2022 के विधानसभा चुनाव में थर्ड जेंडर समुदाय के मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में निर्वाचन विभाग द्वारा थर्ड जेंडर समुदाय के अधिकांश मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने के लिए अनेक प्रयास किए गए तथा उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूकता अभियानों में शामिल किया गया।

Jio 4G डाउनलोड व अपलोड स्पीड में नंबर वन, एयरटेल की हालत खराब 

वर्ष 2017 में सम्पन्न विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में ट्रांसजेंडर समुदाय को थर्ड जेंडर की श्रेणी में शामिल किया गया था। उस दौरान थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल संख्या 14 थी, जिसमें से केवल 2 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जो 14 प्रतिशत रहा।

इसी तरह लोकसभा चुनाव 2019 में पंजीकृत थर्ड जेंडर मतदाताओं में से केवल 34 प्रतिशत ने वोट डाला।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 15 जनवरी, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची में केवल 17 थर्ड जेंडर मतदाता ही पंजीकृत थे।

एडीसी कांगड़ा ने बैजनाथ में जांची स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था 

चुनाव आयोग और निर्वाचन विभाग की पहल के कारण इस श्रेणी के मतदाताओं के पंजीकरण में 10 अक्तूबर, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार इनकी संख्या 17 से बढ़कर 37 हो गई। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अब इनकी कुल संख्या 38 हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सितम्बर माह में अपने हिमाचल प्रवास के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया था कि चुनाव आयोग वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं तथा थर्ड जेंडर व्यक्तियों के लिए पहल करेगा, ताकि उन्हें ससम्मान चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनाया जा सके।

इसके लिए उनकी उपस्थिति में सोलन जिला के धर्मपुर में स्थापित आदर्श मतदान केंद्र में थर्ड जेंडर समुदाय के मतदाता को सम्मानित भी किया गया तथा उन्हें यह समझाने का प्रयास किया गया कि वे चुनावी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इसके लिए उन्हें बिना किसी भय के चुनावों में भाग लेना चाहिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने कहा कि निर्वाचन विभाग के प्रयासों के परिणामस्वरूप इन विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर को हुए मतदान में 38 में से 26 थर्ड जेंडर के 68 प्रतिशत  मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा दोगुना है। नादौन, नालागढ़ में तीन-तीन, दून में दो, भटियात, नूरपुर, धर्मशाला, बैजनाथ, कुल्लू, सुंदरनगर,  सरकाघाट, हमीरपुर, चिंतपूर्णी, कुठलैहड़, झंडूता, घुमारवीं, अर्की, सोलन, पच्छाद, , नाहन, पांवटा साहिब,  ठियोग में एक-एक थर्ड जेंडर ने मत का प्रयोग किया है।

बिलासपुर जिले के थर्ड जेंडर मतदाता बिजली महंत को जिला आइकन बनाया गया है तथा राज्य के अन्य जिलों में भी इस समुदाय के सदस्यों को राज्य और जिला चुनाव आइकन के रूप में नियुक्त करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह फाइनल रिजल्ट किया घोषित 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Mandi State News

हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त

बीआईएस एक्ट 2016 के तहत दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मंडी। भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय की दो टीमों ने बीआईएस एक्ट, 2016 के उल्लंघन की जांच के लिए आज जिला मंडी में बोतल बंद पेयजल का निर्माण करने वाले दो उद्योगों पर सर्च एंड सीजर अभियान के तहत छापेमारी की। छापे के दौरान उपरोक्त दोनों उद्योगों में बड़ी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त किया गया।
बीआईएस एक्ट 2016 के तहत दोषियों के खिलाफ बीआईएस हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय द्वारा कार्रवाई शुरू की जा रही है। एक्ट के अनुसार अपराध के लिए 3 साल तक कारावास या दो लाख तक जुर्माना अथवा दोनों दंड का प्रावधान है।
भारतीय मानक ब्यूरो हिमाचल प्रदेश शाखा कार्यालय के पहली टीम में  राम चरण दास, वैज्ञानिक-डी और सुधांशु सुमन, वैज्ञानिक-बी तथा दूसरी टीम में श्याम लाल वैज्ञानिक-बी और सुयश पांडे, वैज्ञानिक-बी शामिल थे।
भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं राज्य शाखा प्रमुख कुमार अनिमेष ने बताया कि बीआइएस एक्ट 2016 और एफएसएसएआई एक्ट ( FSSAI Act) के तहत कोई भी व्यक्ति भारतीय मानक ब्यूरो प्रमाणन चिन्ह के बिना बोतलबंद पेयजल का निर्माण, बिक्री या बिक्री के लिए प्रदर्शन नहीं कर सकता है।
कई बार उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को दांव पर रखकर नकली आईएसआई चिन्हित उत्पादों का निर्माण करके उन्हें बड़े लाभ पर बेचा जाता है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भारतीय मानक ब्यूरो ने बीआईएस फेयर ऐप भी बनाया है जिसको प्ले स्टोर से डाउनलोड करके वस्तुओं की गुणवत्ता रजिस्ट्रेशन मार्क एवं लाइसेंस के विवरण आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बीआईएस केयर एप्लीकेशन में हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर एचयूआईडी संख्या को भी सत्यापित किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से गुणवत्ता संबंधित शिकायत दर्ज करवाने का भी प्रावधान है।
शिमला : गहरी खाई में जा गिरी कार, महिला की मौत, 5 साल का मासूम जख्मी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Crime Kullu State News

श्रद्धा हत्याकांड : आरोपी आफताब को लेकर हिमाचल आ सकती है पुलिस, कैसे जुड़े हैं तार जानें

श्रद्धा का सिर, मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल हथियार की तलाश

नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे होते जा रहे हैं। मामले के तार हिमाचल प्रदेश से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस सबूत जुटाने के लिए आफताब के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित पार्वती वैली आ सकती है।

हिमाचल: सतलुज नदी में गिरकर व्यक्ति लापता, सर्च ऑपरेशन जारी 

श्रद्धा और आफताब इन दोनों ही जगह पर गए थे। हिमाचल में घूमते समय भी दोनो के बीच झगड़ा हो गया था और आफताब ने श्रद्धा को मारने की प्लानिंग की थी लेकिन उस समय स्थित ठीक होते ही उसने इरादा बदल दिया।

आरोपी आफताब अमीन पूनावाला शुरुआत से ही पुलिस को चकमा दे रहा था। दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस को आफताब ने बताया था कि 22 मई को श्रद्धा झगड़ा कर घर छोड़कर चली गई थी। आफताब ने ये भी बताया कि वो सिर्फ अपना फोन लेकर गई थी।

एडीसी कांगड़ा ने बैजनाथ में जांची स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था 

जबकि कपड़े और बाकी सामान यहीं छोड़ गई थी, लेकिन पुलिस को आफताब के इस बयान पर जरा भी यकीन नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने जब आफताब और श्रद्धा की कॉल डिटेल और लोकेशन चेक की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

पुलिस को जांच में पता चला कि 26 मई को श्रद्धा के नेट बैंकिंग एप्लीकेशन से आफताब के एकाउंट में 54 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। जबकि आफताब ने पुलिस को बताया था कि 22 मई से वो श्रद्धा के संपर्क में नहीं है आफताब की इसी गलती से वह अपने ही बुने जाल में फंसा गया।

यही नहीं, 31 मई को श्रद्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके दोस्त के साथ एक चैट भी सामने आई थी। जब पुलिस ने श्रद्धा के फोन का लोकेशन निकाला तो वह दिल्ली के महरौली थाना इलाके का निकला। 26 मई को जो मनी ट्रांजेक्शन हुआ था उसकी लोकेशन भी महरौली थाना इलाका ही निकली थी।

जब आफताब से पुलिस ने पूछा कि जब वो 22 मई को घर छोड़कर चली गई थी तो इसके बावजूद उसकी लोकेशन महरौली क्यों आ रही है? इसका जवाब आफताब नहीं दे पाया और पुलिस के सामने टूट गया। इसके बाद उसने श्रद्धा के कत्ल की पूरी खौफनाक कहानी पुलिस को बताई।

कोर्ट ने पुलिस कस्टडी को पांच दिन और बढ़ाया

आरोपी आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसकी पुलिस कस्टडी को पांच दिन और बढ़ा दिया है। उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस को नार्को टेस्ट की मंजूरी भी मिली है। आफताब ने अब नार्को टेस्ट करवाने की हामी भर दी है। दिल्ली पुलिस आफताब को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भी लेकर जाना चाहती है।

पुलिस को अब तक श्रद्धा का सिर, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल हथियार नहीं मिला है। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी है। आफताब लगातार अपने बयान बदल रहा है। आफताब ने कभी पुलिस से कहा कि श्रद्धा शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसे मारा। कभी आफताब ने कहा कि वह फोन पर किसी से बात करता था तो श्रद्धा उस पर शक करती थी, इसे लेकर भी दोनों के बीच झगड़ा होता था।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने यह फाइनल रिजल्ट किया घोषित 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  
Categories
Education Top News National News KHAS KHABAR State News

CBSE: स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी- अब क्या होगी, जानिए

अब 30 नवंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

नई दिल्ली। सीबीएसई (CBSE) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। अब स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम डेट 30 नवंबर होगी। साथ ही स्कूलों द्वारा आवेदनों का सत्यापन 17 दिसंबर तक किया जा सकेगा।  सीबीएसई (CBSE) ने वेबसाइट पर इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

शिमला: बैग में थे 75 हजार रुपए, छीनकर भागा बंदर-70 हजार ही मिले 

 

इसके साथ ही सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप एक्स 2021 (नवीकरण 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर होगी। आवेदनों का सत्यापन 17 दिसंबर तक किया जा सकेगा

शिमला : विकासनगर में टकराईं दो निजी बसें, बाल-बाल बचे यात्री

स्कॉलरशिप के लिए वो छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जो माता-पिता की इकलौती संतान हैं। छात्रा को किसी सीबीएसई-मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 10वीं कम से कम 60 प्रतिशत नंबरों से पास होना जरूरी है। साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं में सीबीएसई-मान्यता प्राप्त स्कूलों में अपनी शिक्षा जारी रखनी चाहिए।

आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर जाकर आवेदन किए जा सकेंगे। फिर स्कॉलरशिप टैब पर पहुंचना होगा। स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। इसके बाद दिशा निर्देश और आवेदन पत्र 2022/ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 फ्रेश एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें।  इसके बाद डिटेल भरकर आवेदन करें।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/11/CBSE.pdf”]

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें